उत्तराखंड के सीएम ने राहुल गांधी के लिए जो कहा, कांग्रेसी सदमें में आ जाएंगे

राहुल गांधी जनउधारी हिंदू हैं, ये कांग्रेस ने कहा था, इसी पर उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बेहद करारा तंज कसा है। जिस से कांग्रेसी सदमें में आ जाएंगे।

New Delhi, Dec 05: कांग्रेस में राहुल गांधी की ताजपोशी का समय नजदीक आ गया है. कांग्रेसियों के लिए राहुल अध्यक्ष तो सालों पहले बन चुके थे, लेकिन प्रक्रिया अब पूरी की जा रही है। परिवारवाद का इस से अच्छा उदाहरण क्या मिलेगा, देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी की कमान मां के हाथ से बेटे के हाथ में आ रही है। कांग्रेस इसे लोकतांत्रिक तरीका बता रही है। वहीं बीजेपी ने इस पर जोरदार हमला किया है। बीजेपी के कई नेता लगातार हमला कर रहे हैं। इस बयानबाजी में उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी कूद पड़े हैं। उन्होंने राहुल की ताजपोशी को लेकर जो बयान दिया है उस से कांग्रेसी सदमे में चले जाएंगे। उनको धक्का लगेगा। वो जश्न के मूड से अचानक हमलावर हो जाएंगे।

Advertisement

अब आप सोचेंगे कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राहुल गांधी पर ऐसा क्या कह दिया है जिस पर इतनी चर्चा हो रही है। खास बात ये है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत बेहद सौम्य स्वभाव के नेता माने जाते हैं। वो इतना तीखा सियासी हमला अक्सर नहीं करते हैं। ऐसे में अगर वो राहुल पर करारा तंज मार रहे हैं तो उस पर बात करनी तो बनती है। त्रिवेंद्र सिंह रावत से सवाल पूछा गया कि राहुल को जनेऊ पहनाए जाने को लेकर उनका क्या विचार है तो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को भी आप शैंपू या साबुन से नहलाओगे तो वो घोड़ा नहीं हो जाएगा। त्रिवेंद्र के इस बयान से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खलबली है। उनकोे जवाब नहीं सूझ रहा है कि वो किस तरह से त्रिवेंद्र पर पलटवार करें। बता दें कि राहुल के धर्म को लेकर कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था।

Advertisement

गुजरात के मंदिरों के चक्कर लगा रहे राहुल गांधी की सोमनाथ यात्रा के दौरान ये विवाद खड़ा हुआ था। सोमनाथ मंदिर में गैर हिंदुओं के लिए अलग रजिस्टर रखा है, राहुल ने मंदिर में उसी रजिस्टर पर साइन कर दिए थे। उसी के बाद से उन पर हमला किया जा रहा है कि वो हिंदू नहीं हैं। उस विवाद के बाद सफाई पेश करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि राहुल जनेउधारी हिंदू हैं. इस पर भी विवाद हुआ था। तब से ये मुद्दा लगातार चर्चा में है। कांग्रेस नेता राज बब्बर ने पलटवार करते हुए आरोप लगा दिया कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी हिंदू नहीं बल्कि जैन हैं। इसी विवाद को लेकर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस पर पलटवार किया है।

Advertisement

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साफ कहा कि किसी को साबुन या शैंपू से नहलाने से वो घोड़ा नहीं बन जाता है। उनका इशारा किसकी तरफ था ये समझना मुश्किल नहीं है। बहरहाल अब राहुल कांग्रेस के अध्यक्ष बनने वाले हैं, उनके सामने कई चुनौतियां हैं, सबसे पहली चुनौती तो ये है कि वो बना वजह के विवादों से खुद को दूर रखें, उनके ये विवाद पार्टी को भारी पड़ते हैं। धर्म विवाद के बाद राहुल ने बयान दिया था कि वो शिवभक्त हैं, वो धर्म की दलाली नहीं करते हैं, ये उनके लिए व्यक्तिगत मामला है। इस पर भी अच्छा खासा विवाद हो गया था। बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा था कि राहुल अपने फायदे के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। अमित शाह ने सवाल पूछा था कि क्या राहुल चुनाव के बाद भी गुजरात के मंदिरों में जाएंगे।