गुजरात चुनाव पर चीन की खास नजर है, ग्लोबल टाइम्स ने बताई ये खास बातें

क्या आप जानते हैं कि गुजरात चुनाव पर चीन की भी नजर है ? जी हां चीन की सबसे बड़े अखबार कहे जाने वाले ग्लोबल टाइम्स ने ये बात दुनिया को बताई है।

New Delhi, Dec 16: गुजरात चुनाव पर सिर्फ बीजेपी और कांग्रेस की नहीं बल्कि चीन की भी नजर है। जी हां हाल ही में ये खबर निकलकर तब सामने आई जब चीन के सरकारी अखबार कहे जाने वाले ग्लोबल टाइम्स ने इस बात का जिक्र किया। लेकिन इस बार ये मामला थोड़ा अलग नजर आ रहा है। चीनी मीडिया के मुताबिक चीन के ऑब्जर्वर्स गुजरात के चुनाव नतीजों पर काफी करीबी नजर बनाए हुए हैं। दरअसल चीन की मीडिया भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुधारवादी अजेंडा को लेकर भारतीयों के रुख का लिटमस टेस्ट गुजरात के चुनाव को ही मान रही है। जी हां चीन के सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने इस बारे में बड़ी बातें बताई है।

Advertisement

ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, चीन और भारत के बीच आर्थिक भागीदारी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में भारत की अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलाव चीन के लिए चिंता का विषय है। दरअसल भारतीय़ अर्थव्यवस्था लगातार आगे बढ़ रही है और इस वक्त भारत से चीन को कड़़ी चुनौती मिल रही है। हाल ही में भारत सरकार द्वारा जीएसटी औप नोटबंदी जैसे ऐलान किए गए हैं। इस वजह से चीन ये देखना चाहता है कि क्या गुजरात के लोग इस बात को पसंद कर रहे हैं। ग्लोबल टाइम्स के लेख के मुताबिक ‘मोदी के आर्थिक सुधारों का भारत की बाकी पार्टियों और कुछ अर्थशास्त्रियों ने जमकर विरोध किया।

Advertisement

भारत में विकास को आंकने के लिए गुजरात मॉडल का उदाहरण दिया गया। इसके साथ ही ग्लोबल टाइम्स का कहना है कि चुनाव के नतीजे कुछ भी हों, उसका पीएम मोदी के सुधारवादी अजेंडा को लेकर लोगों की राय पर बहुत असर पड़ेगा।’ इसके साथ ही इस लेख में कहा गया है कि अगर बीजेपी जीतती है और उसका वोट शेयर भी घटता है, तो ये खतरे की बड़ी घंटी साबित हो सकती है। इस लेख में बताया गया है कि अगर बीजेपी जीतती है और उसके वोट शेयर में कमी आई, तो ये मान लेना चाहिए कि भारत में हो रहे सुधारों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। आगे लिखा गया है कि बीजेपी की हार भारत के आर्थिक सुधारों में कमियों को दिखाएगी।

Advertisement

इसके साथ ही लेख में लिखा गया है कि ‘जो कंपनियां भारत में काम कर रही हैं, उन्हें चुनाव नतीजों के बाद आर्थिक नीतियों में बदलावों के लिए तैयार रहना चाहिए।’ यानी चीन की नजर गुजरात चुनावों पर लगी है। खास बात ये है कि वो यहां भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। दरअसल चीन भारत की लगातार बढ़ती अर्थव्यवस्था को देखकर काफी परेशान है। अमेरिका की भी अब उसे उतना सपोर्ट नहीं कर रहा है, जिनता भारत को करता है। इस वजह से चीन की खीज और भी ज्यादा बढ़ गई है। अब देखना है कि गुजरात के चुनावों में बीजेपी कैसा प्रदर्शन करती है। फिलहाल तो एग्जिट पोल इसकी कहानी बयां कर ही चुके हैं।