कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद साइकिल पर सवार हुईं सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद सोनिया गांधी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वो गोवा में साइकिल चलाती हुई नजर आ रही हैं।

New Delhi, Dec 28: सोनिया गांधी आजकल गोवा में अपनी छुट्टियां बता रही हैं। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सोनिया साउथ गोवा में कुछ करीबियों के साथ साइकिल चलाते नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। यहां आपको बता दें कि गुरुवार को कांग्रेस का 133वां स्थापना दिवस था। इस स्थापना दिवस में कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर पहली बार राहुल गांधी ने संबोधित किया। अब सोनिया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें वो सफेद कुर्ता पहनी हुई नजर आ रही हैं।

Advertisement

जब लोगों को इस बात का पता चला कि, सोनिया गोवा में साइकिल चला रही हैं, तो उन्होंने सोनिया को घेर लिया। ऐसा पहली बार देखा जा रहा है कि सोनिया पब्लिक के बीच हैं। बताया जा रहा है कि वो लीला होटल में ठहरी हैं। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि वो जनवरी के पहले हफ्ते में दिल्ली वापस लौटेंगी। एक्टर रितेश देशमुख ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘’ कुछ तस्वीरें आपको खुशी देती हैं।’’ इसके साथ ही रितेश ने लिखा कि वो सोनिया के स्वास्थ्य की कामना करते हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने 16 दिसंबर को पार्टी के चीफ के तौर पर कार्यभार संभाला था। सोनिया ने उस वक्त कहा था कि वो रिटायर हो रही हैं।

Advertisement

इससे पहले राहुल गांधी ने कांग्रेस के 133 वें स्थापना दिवस पर पार्टी मुख्यालय में झंडा फहराया था। इस मौके पर राहुल ने कहा था कि “भारत ने संघर्ष के बाद आजादी हासिल की थी।’’ उन्होंने कहा था कि ‘’इतिहास पर गौर करें तो संविधान बनाना देश के लिए गौरव का क्षण था। लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी के सीनियर मेंबर्स की तरफ से इसके खिलाफ बयान दिए जा रहे हैं।’’ इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि ‘’राजनीतिक फायदे के लिए बीजेपी झूठ बोलती है।” दरअसल इससे पहले बीजेपी के वरिष्ठ मंत्री और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने एक विवादित बयान दिया था।

Advertisement

उन्होंने कहा था कि “लोगों को अपनी पहचान सेक्युलर के बजाय धर्म और जाति के आधार पर बतानी चाहिए।’’ इसके साथ ही अनंत कुमार ने कहा था कि ‘’हम संविधान में संशोधन कर सेक्युलर शब्द को हटा सकते हैं।’’ अनंत कुमार हेगड़े मोदी सरकार में राज्य मंत्री हैं। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके बयान को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा था। खैर अब सोनिया गांधी गोवा में साइकिल की सवारी करती नजर आई हैं। इस दौरान वो काफी खुश नजर आ रही हैं। लोगों के बीच पहली बार सोनिया इस तरह से दिख रही हैं, ऐसे में लोगों की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।