सुपरमॉम सुषमा स्वराज ने फिर दिखाई दिलेरी, इस काम की दुनियाभर में हुई तारीफ

सुषमा स्वराज ने एक बार फिर से सुपरमॉम वाला अवतार लिया है। कुआलालांपुर में एक महिला को उन्होंने मदद की तो दुनियाभर में उनकी तारीफ हुई।

New Delhi, Jan 12: भारत की विदगेश मंत्री सुषमा स्वराज के बारे में तो आप जानते ही होंगे। आज देश में सबसे एक्टिव मंत्रालयों में से एक विदेश मंत्रालय भी है। विदेश मंत्री सुषमा लगातार ऐसे काम कर रही हैं, जिससे देश-दुनिया में भारत की अलग ही पहचान बन रही है। हाल ही में सुषमा ने कुआलालंपुर में फंसी एक महिला की मदद की है। दरअसल कुआलालंपुर में फंसी एक भारतीय महिला के बेटे की वहीं मौत हो गई थी। इसके बाद महिला को बेटे के शव के साथ भारत वापस आना था। लेकिन कुछ कानूनी अड़चनें रास्ते में आ रही थीं। इस वजह से महिला अपने बेटे के साथ वापस नहीं आ पा रही थी। महिला ऑस्ट्रेलिया से भारत आ रही थी। लेकिन कुआलालंपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अचानक उसके बेटे की मौत हो गई।

Advertisement

मृतक के दोस्त ने इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय को ट्वीट किया कि ‘मेरे दोस्त की मौत हो गई है, आखिर शव को वापस भारत कैसे लाया जाए?’ ये ट्वीट रमेश नाम के शख्स ने किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘’विदेश मंत्री से जरूरी और विनम्र अनुरोध है। मेरे करीबी दोस्त अपनी मां के साथ ऑस्ट्रेलिया से भारत आ रहे थे। कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर वो अचानक गिर गए और और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आगे लिखा है कि ‘’मेरे दोस्त की मां कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर अकेली हैं। पता नहीं उन्हें मदद कैसे मिलेगी।” रमेश ने ये ट्वीट किया तो सुषमा ने देखा और उनके दोस्त की मौत पर शोक जताया। इसके बाद सुषमा ने कुआलालंपुर में इंडियन हाईकमीशन से पूरी मदद दिए जाने का भरोसा दिलाया।

Advertisement

सुषमा ने  अपने ट्वीट में लिखा कि उनके दोस्त की बॉडी भारत सरकार के खर्च पर ही भारत लाई जाएगी। सुषमा ने इसके बाद दूसरा ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि “इंडियन हाई कमीशन के अधिकारी मां और उनके दिवंगत बेटे के साथ हैं। वो मलेशिया से चेन्नई पहुंच रहे हैं। इसके बाद उन्होंने लिखा कि इस दुख की घड़ी में भारत सरकार परिवार के साथ खड़ी है। ये पहला मौका नहीं है, जब सुषमा ने मुसीबत में फंसे किसी भारतीय की मदद की हो। आपको याद होगा कि सुषमा ने हाल ही में राजस्थान की भानुप्रिया की भी मदद की थी। राजस्थान के सीकर जिले के जलालपुर गांव की रहने वाली भानुप्रिया हरितवाल को इससे पहले स्कॉलरशिप मिली थी। भानुप्रिया ने 2015 में दसवीं क्लास की परीक्षा में सेकंड टॉप पोजिशन हासिल की थी।

Advertisement

इसके अलावा उन्होंने अमेरिका में कम्प्यूटर साइंस की पढ़ाई की तैयारी भी शुरू कर दी थी। कैलिफॉर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी से भानुप्रिया ने 4 साल का इंजिनियरिंग डिग्री प्रोग्राम चुन लिया था। बताया जा रहा है कि इसके लिए भानुप्रिया ने एंट्रेन्स क्लीयर कर दिया था। लेकिन कुछ वजहों से उन्हें वीजा नहीं मिल पा रहा था। भानुप्रिया की कुल स्कॉलरशिप राशि 1 करोड़ रुपये की है। इसका पूरा वहन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। इस तरह से भानुप्रिया का सपना साकार हो गया और अब वो अमेरिका जाने की तैयारियों में एक बार फिर से जुट गई हैं। एक बार फिर से सुषमा स्वराज ने सुपरमॉम वाली बात साबित की है।