AAP के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, BJP नेता मनोज तिवारी को कहा ‘नचनिया’!

एक बार फिर से AAP के एक पूर्व विधायक विवादों में हैं। दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को उन्होंने नचनिया अध्यक्ष कहा है। पढ़िए ये खबर

New Delhi, Jan 27: लग रहा है कि दिल्ली में AAP और बीजेपी के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सीलिंग को लेकर आम आदमी पार्टी का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। इस विरोध के बीच एक आम आदमी पार्टी पूर्व विधायक की जुबान फिसल गई। दिल्ली के गांधीनगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक अनिल वाजपेयी ने ये बातें कही हैं। उन्होंने दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। अनिल वाजपेयी ने सीलिंग के खिलाफ विरोध दर्ज किया और मनोज तिवारी को ‘नचनिया अध्यक्ष’ कह दिया। इसके बाद से आम आदमी पार्टी की भी काफी किरकिरी हो रही है।

Advertisement

अब आपको ये भी बता देते हैं कि आखिर से सीलिंग का मसला क्या है। दरअसल सीलिंग के विरोध में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सिविक सेंटर तक माप्च निकाला। इस मार्च में पार्षदों और पूर्व विधायकों समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। राउस एवेन्यू दफ़्तर से लेकर सिविक सेंटर तक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मार्च निकाला गया। दरअसल दिल्ली में तीनों एमसीडी में बीजेपी का राज है। सीलिंग के मसले पर तीनों एमसीडी ने शनिवार जॉइंट सेशन बुलाया है। इस जॉइंट सेशन में कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इस सीलिंग का विरोध करते करते आम आदमी पार्टी के प्रदर्शनकारीयों ने सिविक सेंटर तक प्रदर्शन किया।

Advertisement

उन्होंने सिविक सेंटर के भीतर पहुंचकर नारेबाज़ी की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कुछ विधायक और पार्षद सीलिंग वाले ताले की माला पहनकर सिविक सेंटर पहुंच गए। उन सभी ने बीजेपी पर कन्वर्जन चार्ज के नाम पर वसूली करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही AAP ने सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग कमेटी से सीलिंग के मसले की फिर से समीक्षा करने की अपील की है। आपको बता दें कि दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी हैं। इसके अलावा मनोज तिवारी अभिनेता और भोजपुरी गायक है। राजनीति से इतर मनोज तिवार कई भोजपुरी फिल्में कर चुके हैं और इसके साथ ही कई भोजपुरी गीतों में अपनी आवाज दे चुके हैं।  

Advertisement

राजनीति के साथ-साथ मनोज तिवारी कई भोजपुरी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं और बॉलीवुड की कई फिल्मों के लिए गाने भी गाए हैं। दरअसल दिल्ली में बिहार से आने वाले लोगों की तादाद बहुत ज्यादा है। इसलिए इस वोट बैंक को साधने के लिए मनोज तिवारी को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इस बीच सीलिंग को लेकर बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी और आम आदमी पार्टी में ठनी हुई है। माना जा रहा है कि ये विवाद धीरे धीरे अब बड़ा रूप ले सकता है। उधर बीजेपी का कहना है कि सब कुछ नियमों के साथ हो रहा है और आम आदमी पार्टी अनर्गल आरोप लगा रही है। देखना है कि ये मामला आगे क्या तूल पकड़ता है।