हो गया खुलासा, इस तरह कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचारियों की खिदमत करती है

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की शह पर भ्रष्टाचारी शशिकला को जेल में वीआईपी सुविधाएं दी जा रही है, इसका खुलासा करने वालों को हटा दिया जाता है।

New Delhi, Jan 30: भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस की सरकारों पर कई आरोप लगे हैं, ऐसा नहीं है कि केवल कांग्रेस की ही सरकारों पर आरोप लगे हैं. आरोप तो सभी पर लगे हैं, लेकिन कांग्रेसएक तरह से इस मामले में वरिष्ठ है। लालू यादव समेत कई ऐसे नेता हैं जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं और वो कांग्रेस के साथ गठबंधन में हैं। कर्नाटक में इसी साल चुनाव होने वाले हैं, भ्रष्टाचार के आरोप से कर्नाटक की कांग्रेसी सरकार भी अछूती नहीं है। शशिकला जो तमिलनाडु की हैं, और भ्रष्टाचार के मामले में फिलहाल कर्नाटक के बैंगलोर जेल में हैं। उनको जेल के अंदर शाही सुविधाएं दी जा रही हैं। इस का खुलासा काफी पहले हुआ था, लेकिन सिद्धारमैया ने इंकार किया और जिस महिला पुलिस अधिकारी ने खुलासा किया उसका तबादला कर दिया।

Advertisement

तबादला करने से एक अधिकारी हटता है, सच्चाई नहीं बदल जाती है, वही कर्नाटक में कांग्रेसी सरकार के साथ हो रहा है। डीआईजी डी रूपा ने जो खुलासा किया था, उसके कारण सरकार की काफी फजीहत हुई थी। अब एक आरटीआई ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि शशिकला को जेल में किस तरह की सुविधाएं मिल रही हैं। दरअसल शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरन ने उनसे जेल में मुलाकात की थी। उसके दस्तावेजों से जो जानकारी सामने आ रही है वो सिद्धारमैया सरकार के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। जेल के दस्तावेजों और उस दिन मीडिया की मौजूदगी में हुई मुलाकात की अवधि में अंतर पाया गया है।इस से पता चल रहा है कि जेल में शशिकला को किस तरह से सुविधाएं दी जा रही हैं।

Advertisement

दरअसल आरके नगर उप चुनाव जीतने के बाद टीटीवी दिनाकरन शशिकला से मिलने के लिए जेल पहुंचे थे। आरटीआई से ये बात सामने आई है कि दोनों की मुलाकात केवल 1 घंटे तक चली थी, जबकि मीडिया के सामने ही दिनाकरन ने जेल में 3 घंटे बिताए थे। इस से ये साबित होता है कि जेल प्रशासन ने मुलाकात को लेकर तथ्य छुपाए हैं, अगर मुलाकात के दौरान मीडिया ना होता तो जेल प्रशासन की बात मानी जा सकती थी। लेकिन मीडिया के सामने ही 3 घंटे मुलाकात हुई औऱ जेल 1 घंटे की मुलाकात बता रहा है। ये कर्नाटक सरकार के लिए ये मुश्किल खड़ी कर सकता है। सिद्धारमैया पर पहले भी शशिकला के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगा है।

Advertisement

बता दें कि पिछले साल तत्कालीन डीआईजी डी रूपा ने इस बात का खुलासा किया था कि शशिकला को जेल में शाही सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि शशिकला को ये सुविधाएं देने के लिए पैसे भी दिए जा रहे हैं। डी रूपा ने दावा किया था कि जेल में एक कमरा ऐसा है जिसमें शशिकला दिनकरन और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलते हैं। इस आरोप के बाद सरकार ने जांच कराई तो ऐसा कुछ नहीं मिला, जिसके बाद डी रूपा को हटा दिया गया था। रूपा ने अपने वरिष्ठ अधिकारी एचएन सत्यनारायण राव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुआ कहा था कि उन्होंने जेल में शशिकला को वीआईपी सुविधाएं देने के लिए 2 करोड़ रुपये लिए थे।