खुल गई चीनीयों की आंखें, माना पीएम मोदी का लोहा, भारत बना दबंग

चीन ने भी ये मान लिया है कि पीएम मोदी भारत को दबंग बना रहे हैं, वो फैसला लेने में हिचकते नहीं हैं, साथ ही जोखिम भी उठाते हैं।

New Delhi, Feb 01: चीन की सरकार अब उस बात को मान रही है जिसे दुनिया के कई देश मान चुके हैं, पुरानी कहावत है कि अपने दम का अंदाजा आपको तब होता है जब आप अपने विरोधी के दम और ताकत का पूरा आंकलन कर लेते हैं। भारत और चीन के संदर्भ में भी ऐसा ही हो रहा है। चीन को लगता था कि एशिया में केवल वही एक महाशक्ति है, भारत चीन के लिए चुनौती बन सकता है, ये बात वो मानने को तैयार ही नहीं था। लेकिन भारत में मोदी सरकार के आने के बाद हालात तेजी से बदले हैं, विदेश नीति के मोर्चे पर जिस तरह से पीएम मोदी आक्रामक हैं उस से चीन की चिंता बढ़ गई है, इसी के साथ छोटी आंख वाले चीनीयों की आंखें भी खुल गई हैं। डोकलाम में जिस तरह से भारत ने चीन को टक्कर दी वो एक अहम सबक है।

Advertisement

इसी को लेकर चीन के विदेश मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी की है, चीन का मानना है कि मोदी सरकार के दौरान भारत की विदेश नीति काफी मुखर और आक्रामक हुई है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में फैसले लेने की क्षमता आ गई है। इसी के साथ भारत जोखिम भी ले रहा है, पिछले 3 साल में भारत की कूटनीति बहुत ज्यादा मजबूत हो गई है। भारत ने मोदी सिद्धांत पर अमल किया है, ये काफी ताकतवर है। दुनिया के हालात तेजी से बदल रहे हैं ऐसे में मोदी भारत को महाशक्ति के तौर पर उभार रहे हैं। ये कमेंट चीनी थिंक टैंक ने किया है, बता दें कि चीनी थिंक टैंक में शामिल रोंग भारत में चीन के राजनयिक रह चुके हैं।

Advertisement

उनको भारत के बारे में काफी जानकारी है, उन्होंने भारत के चीन, दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के साथ संबंधों के साथ साथ अमेरिका और जापान के साथ मधुर रिश्तों की समीक्षा की है। भारत और चीन के संबंधों पर रोंग ने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद दोनों देशों के संबंध स्पष्ट हुए हैं। उन्होंने डोकलाम विवाद को लेकर भी अपनी राय रखी, रोंग ने कहा कि ये विवाद पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना। भारत के दबाव के कारण ही चीन को डोकलाम से पीछे हटना पड़ा था। ऐसे में दोनों देश अगर एक साथ आ जाएं तो वो कुछ भी कर सकते हैं। दोनों देश साझेदार और प्रतिस्पर्धी हैं, दोनों का साथ आना एक आदर्श स्थिति होगा। भारत और चीन के संबंधों को इस तरह से हमेशा नहीं रखा जा सकता है।

Advertisement

रोंग ने ये भी कहा कि जिस तरह से चीन की छवि बनाई जा रही है वो वैसा नहीं है। पीएम मोदी भारत के विकास को लेकर चिंतित हैं, लेकिन उनको ये भरोसा रखना चाहिए कि चीन भारत के विकास में बाधा नहीं है। चीन एक बड़ा अवसर दे रहा है भारत को। उन्होंने कहा कि भारत के विशाल बाजार की क्षमता चीन की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा मौका प्रदान करेगी। भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर भी रोंग ने अपनी राय जाहिर की, उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पाकिस्तान को लेकर काफी सख्त हैं, पीओके में भारत के खिलाफ काम कर रहे आतंकी संगठनों के खिलाफ सैन्य एक्शन लेने में वो हिचके नहीं, मयांमार सीमा में घुस कर भी आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस से पता चल रहा है कि भारत मोदी के नेतृत्व में दबंग बनता जा रहा है।