उत्तर प्रदेश के DG होमगार्ड ने खुलेआम ली राम मंदिर बनाने की शपथ, गरमाई सियासत

उत्तर प्रदेश के DG होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ला विवादों में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें वो राम मंदिर बनाने की शपथ ले रहे हैं।

New Delhi, Feb 02: राम मंदिर को लेकर देशभर में कई विवाद जारी हैं। देशभर में इसे लेकर राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच इसे लेकर उत्तर प्रदेश के DG होमगार्ड का एक वीडियो देशभर में वायरल हो रहा है। डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ला का ये विडियो सामने के बाद सियासत में भी भूचाल मच गया है। इस वीडियो में वो कुछ लोगों के साथ राम मंदिर बनाने की शपथ लेते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूनिवर्सिटी के एक प्रोग्राम का है। इसमें सूर्य कुमार शुक्ला राम भक्तों के साथ जल्द ही श्रीराम मंदिर बनाने की शपथ लेते दिख रहे हैं। मंच पर मौजूद लोग शपथ लेते हुए कुछ बातें कह रहे हैं।

Advertisement

इस बारे में भी हम आपको बता रहे हैं। वो कह रहे हैं, ‘हम सभी रामभक्त, इस कार्यक्रम के दौरान शपथ लेते हैं कि जल्द से जल्द श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण हो। जय श्री राम।’ मीडिया में जबसे ये वीडियो सामने आया है, तबसे विवाद और भी ज्यादा गहरा गया है। पहली बार किसी वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने सार्वजनिक रूप से श्रीराम मंदिर की शपथ ली है। उत्तर प्रदेश की बाकी विपक्षी पार्टियां इसे सर्विस रूल बुक का उल्लंघन बता रही है। सूर्य कुमार शुक्ला के इस वीडियो के सामने आने के बाद उन पर आफत बरसती दिख रही है। वो विडियो में श्रीराम मंदिर निर्माण के सपने को पूरा करने की सौगंध खा रहे हैं।

Advertisement

वो सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ जाकर राम मंदिर को बनाने की कसम खाते नजर आ रहे हैं। पुलिस अधिकारी का ये विडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। आपको बता दें कि सूर्य प्रताप शुक्ला 1982 बैच के अधिकारी हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि उनके द्वारा ली गई शपथ सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवेहलना भी है। विपक्ष का कहना है कि इन सब बोतों से बेफिक्र होकर डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ला हर हाल में मंदिर को बनाने की कसम खाते दिख रहे हैं। इसके अलावा वो ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में उनके साथ मुस्लिम कारसेवक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजम खान भी हैं।

Advertisement

आजम खान ही सबको शपथ दिलवाते नजर आ रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी का ऐसा वीडियो सामने आने के बाद राजनेता ही डीजी होमगार्ड पर निशाना साध रहे हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि ये कानून व्यवस्था का सीधा मजाक है। इस तरह से वो कानून को खुद हाथ में लेने का काम कर रहे हैं। कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते जा रहे हैं। अब देखना है कि DG होमगार्ड पर आगे विपक्षी पार्टियां किस तरह से हमला करते हैं। लग रहा है कि योगी आदित्यनाथ जल्द ही इस बारे में कोई बयान दे सकते हैं। विपक्षी पार्टिंया लगातार सरकार से इस बारे में सवाल पूछ रहे हैं। देखना है कि आगे योगी क्या जवाब देते हैं।