मोदी जी अरिजित सिंह या रणबीर कपूर नहीं है, जिनके दौरे की सफलता हम इन बातों से आंके

डिप्लोमेसी और विदेश दौरे का आकलन “स्टार वेलकम” से नहीं होता है बल्कि उसके देश को हुए हासिल पर होता है। बहस इस पर होनी चाहये।

New Delhi, Feb 12 : जम्मू आतंकी हमले में अब तक 5 जवान शहीद हो चुके हैं। 1 नागरिक की भी मौत हुई है। कई घायल भी हैं। हाल के दिनों का सबसे बड़ा आतंकी हमला साबित हुआ है यह। अभी भी ऑपरेशन जारी है। उम्मीद करनी चाहये कि अब कोई और नुकसान नहीं होगा। पठानकोट और उरी हमले के 2 साल के अंदर आर्मी इलाके में यह हमला इंटेलिजेंस-सेक्युरिटी की भयंकर लापरवाही है। कहीं न कहीं पाकिस्तान को “अलग-थलग” कर चुप करने की नीति की भी विफलता है।

Advertisement

इधर जब जम्मू हमला हो रहा है,सरकार सपोर्टर “भाव विव्हहल” हैं कि मोदी जी की विदेश यात्रा में लोग मोदी-मोदी कर रहे,मंदिर जा रहे, NRI स्टेडियम में भाषण सुनने आ रहे हैं।Dubai
मैं शुरू से कह रहा हूँ कि मोदी जी अरजीति सिंह या रणबीर कपूर नहीं है जिनके दौरे की सफलता को हम इनसब बातों से आंके।

Advertisement

तथ्य की बात करें। हम पड़ोसी देशों की बेरुखी से बुरी तरह घिर रहे हैं। मालदीव की हालत हम लाइव देख रहे हैं। अब तक तक सबसे बेहतर पड़ोसी रहा नेपाल एन्टी-इंडिया-प्रो-चीन लीग में चला गया। pm modiपाकिस्तान का तो खैर क्या कहना। श्रीलंका भी तेजी से कब चीन का हो गया पता नहीं चला। भूटान भी दबाव में है।

Advertisement

ये फैक्ट्स बेस्ड हैं। भारत ने भी कुछ सेंधमारी की है। कुछ बेहतरीन काउंटर भी हुए हैं। उसके भी अपने लाभ हैं। लेकिन वाजपेयी जी के शब्दों में हम दोस्त बदल सकते हैं, पड़ोसी नहीं।pic- pm modi
कहने का मतलब डिप्लोमेसी और विदेश दौरों का आकलन “स्टार वेलकम” से नहीं होता है बल्कि उसके देश को हुए हासिल पर होता है। बहस इस पर होनी चाहये।

(वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र नाथ के फेसबुक वॉल से साभार, ये लेखक के निजी विचार हैं)