अबकी बार किसकी सरकार ? मौसम वैज्ञानिक और सदाबहार केंद्रीय मंत्री के रुख से होगा तय

अगली सरकार किसकी बनेगी, इसके लिये मौसम वैज्ञानिक और सदाबहार केंद्रीय मंत्री के अगले कदम का प्रतीक्षा करुंगा।

New Delhi, Mar 17 : उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर तथा बिहार की अररिया लोकसभा सीट पर भाजपा की असफलता को बहुत सारे लोग उसके अंत की शुरुआत मान रहे हैं। कुछ अति उत्साही मित्रों ने तो 2019 के चुनाव के बाद बाक़ायदा राहुल गांधी, मायावती या ममता बनर्जी के नेतृत्व में विपक्ष की सरकार बनने की घोषणा भी कर दी है। मुझे लोगों की ऐसी भविष्यवाणियों पर भरोसा नहीं होता।

Advertisement

पिछले कई दशकों का अनुभव बताता है कि देश में कब किसकी सरकार बनेगी, Ram Vilas Paswanइसका आकलन राजनीति के सबसे सटीक मौसम वैज्ञानिक और सदाबहार केंद्रीय मंत्री कहे जाने वाले ‘बिहार के लाला’ रामविलास पासवान से बेहतर कोई नहीं कर सकता। आजतक उनके लगभग तमाम अनुमान सही साबित हुए हैं।

Advertisement

अपने इसी अनुमान के बल पर वे सही वक़्त पर पाला बदल कर हर मंत्रिमंडल में अपना बर्थ सुरक्षित कराते आए हैं। Ram Vilas Modi अगर अगले लोकसभा चुनाव तक वे एन.डी.ए का हिस्सा बने रहे तो निश्चित जानिए कि अगली सरकार भी मोदी जी की ही बनेगी। अगर वे पाला बदलकर एक बार फिर यू.पी.ए या विपक्षी दलों के किसी मोर्चे में शामिल हो गए तो मैं मान लूंगा कि इंटरनेशनल फ़क़ीर के झोला लेकर भाग खड़े होने का टाइम आ गया है।

Advertisement

हालांकि छोटे मौसम वैज्ञानिक चिराग पासवान ने एन.डी.ए में सब कुछ सही नहीं होने का संकेत दे दिया है, Modi Paswanलेकिन जे है से कि कोई भी भविष्यवाणी करने के पहले मैं रामविलास सर के अगले कदम की प्रतीक्षा करूंगा।

(Dhurv Gupt के फेसबुक वॉल से साभार, ये लेखक के निजी विचार हैं)