आपके लिये कौन सा ग्रह शुभ है और कौन अशुभ ?, ऐसे मिलते हैं संकेत

आइये आपको बताते हैं कि किस ग्रह का शुभ-अशुभ होने का क्या संकेत होता है।

New Delhi, Jun 11 : ज्योतिष शास्त्र में कुल 9 ग्रह बताये गये हैं, सभी ग्रहों का असर अलग-अलग होता है, कुंडली में जिस ग्रह की जैसी स्थिति होती है, वैसा ही असर हमारे जीवन पर पड़ता है, ग्रहों की शुभ-अशुभ स्थिति का संकेत हमें हमारे डेली लाइफ में भी मिलते हैं, हालांकि अज्ञानता वश कुछ लोग इसे पहचान नहीं पाते, आइये आपको बताते हैं कि किस ग्रह का शुभ-अशुभ होने का क्या संकेत होता है।

Advertisement

सूर्य
जिन लोगों की कुंडली में सूर्य शुभ स्थिति में होता है, उन्हें घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलता है। ये ग्रह अगर अशुभ हो, तो फिर आंखों से जुड़ी परेशानियां होती है, साथ ही मान हानि भी होता है। अगर आपके राशि में सूर्य अशुभ है, तो रोजाना सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल लेकर सूर्य को अर्ध्य दें, ऐसा करने से सूर्य आप पर मेहरबान होगा।

Advertisement

चंद्र
कुंडली में चंद्र की स्थिति अगर शुभ हो, तो व्यक्ति मानसिक रुप से स्थिर रहता है। अगर चंद्र की स्थिति अशुभ हो, तो व्यक्ति का मन बहुत चंचल होता है, मानसिक तनाव भी बना रहता है।
मंगल– इस ग्रह के शुभ होने पर व्यक्ति को जमीन संबंधी कामों में विशेष लाभ मिलता है, माता की ओर से पूरा सहयोग मिलता है, अगर ये ग्रह अशुभ स्थिति में हो, तो विवाह के बाद परेशानियां आती है। रक्त संबंधी बीमारी भी हो सकती है। इसे शुभ स्थिति में लाने के लिये बजरंगबली की पूजा करें।

Advertisement

बुध
बुध अगर शुभ स्थिति में हो, तो फिर व्यक्ति का दिमाग बहुत तेज चलता है, इसके अशुभ होने पर व्यक्ति बुद्धि से संबंधित कामों में सफल नहीं हो पाता है।
गुरु– इस ग्रह की शुभ स्थिति होने पर व्यक्ति धार्मिक कार्यो में लगा रहता है, व्यक्ति शिक्षा के क्षेत्र में भी नाम और लाभ कमाता है, इस ग्रह के अशुभ होने पर भाग्य का साथ नहीं मिलता है। कड़ी मेहनत के बाद भी काम में सफलता नहीं मिलती है।

शुक्र
अगर शुक्र ग्रह शुभ स्थिति में हो, तो फिर व्यक्ति को भौतिक सुख-सुविधाएं मिलती है। व्यक्ति ऐश और आराम के साथ रहता है, लेकिन जब ये अशुभ स्थिति में होता है, तो फिर व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में परेशानिया आती है। इसके साथ ही बने-बने काम अपने आप ही बिगड़ने लगते हैं।

शनि
जिस शख्स के लिये शनि शुभ है, उन्हें मशीन से संबंधित कामों में खूब सफलता मिलती है, लेकिन जब से ग्रह अशुभ होता है, तो फिर व्यक्ति को दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता है। किसी दूसरे गरीब व्यक्ति की वजह से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही वाहन से भी क्षति हो सकती है।

राहु-केतू
जिन लोगों की कुंडली में ये दोनों ग्रह शुभ स्थिति में होते हैं, वो रहस्यमयी होते हैं, उन्हें कई उपलब्धियां हासिल होती है। जबकि इन ग्रहों के अशुभ होने से व्यक्ति का मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है, कुछ लोग नशे के भी शिकार हो सकते हैं। इसलिये इस ग्रह को अशुभ ना होने दें।