इस शहर में नहीं होती कभी किसी की मौत, कभी युधिष्ठिर ने भी ली थी शरण

आज हम आपको एक ऐसे ही शहर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे एक ऐसा रहस्य जुड़ा हुआ, जिसे जानकर शायद आपको भी हैरानी होगी।

New Delhi, Jun 13 : आपने दुनियाभर के कई अजीब शहरों के बारे में पढा और सुना होगा, कि उनसे कई रहस्य जुड़े हुए हैं। आपको बता दें कि भारत में ही ऐसे कई शहरों की भरमार है, जो काफी रहस्यमयी है। आज हम आपको एक ऐसे ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे एक ऐसा रहस्य जुड़ा हुआ, जिसे जानकर शायद आपको भी हैरानी होगी। इस जगह के बारे में कहा जाता है, कि यहां जो भी रहता है, वो जिंदगी भर के लिये अमर हो जाता है, यहां रहने वाले की कभी मौत नहीं होती है।

Advertisement

हिमालय में बसा है शहर
जी हां, हम आपको आज जिस शहर के बारे में बताने जा रहे हैं, वो हिमालय में स्थित है। हिमालय की वादियों में बसे इस शहर के लोगों की कभी भी मौत नहीं होती है, आपको बता दें कि इस बात का जिक्र तिब्बती बौद्ध और प्राचीन ग्रंथों और कथाओं में किया गया है।

Advertisement

चमत्कारी शक्तियां
ऐसा कहा जाता है कि हिमालय की गोद में बसे इस शहर के लोग हम हमारे बीच आते हैं, तो हमारे समाज में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। ऐसी मान्यता है कि इस शहर के लोगों के पास चमत्कारी शक्तियां होती है, जिससे ना तो उनकी मौत होती है, साथ ही वो समाज को भी बदलने में भूमिका निभाते हैं।

Advertisement

कल्कि देव की भविष्यवाणी
भगवान कल्कि देव ने अपनी भविष्यवाणी में भी इस शहर का जिक्र किया था, ऐसा माना जाता है कि कल्कि देव के गुरु इसी शहर में हैं और उनके जन्म की प्रतीक्षा कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कई खोजकर्ता इस शहर को ढूंढने की पिछले कई सालों से कोशिश कर रहे हैं।

आत्मा पवित्र हो
इस शहर के बारे में कहा जाता है कि कई सारे खोजकर्ता इसे सालों से ढूंढने में लगे हुए हैं, लेकिन आज तक कोई इस शहर तक नहीं पहुंच पाया है। इस शहर में वही पहुंच पाएगा, जिसकी आत्मा पवित्र हो। हालांकि ये दावा किया जाता है कि हिमालय की वादियों में ये शहर बसा हुआ है।

कथा में जिक्र
किसी खास धर्म में नहीं बल्कि हर धर्म के कथा में इस बात का जिक्र है। रिपोर्ट्स के अनुसार युधिष्ठिर अपने जीवन के अंत काल में परिवार के साथ हिमालय की वादियों में बसे इसी शहर में आ गये थे। कहा जाता है कि इस शहर में बाहरी दुनिया का प्रवेश निषेध है, अगर कोई यहां जाने की कोशिश करता है, तो फिर उनके साथ अनिष्ट होने लगता है।