साप्ताहिक राशिफल : 25 जून से 1 जुलाई: जानें आपके लिए कैसा है जून का अंतिम सप्ताह

जानिए जून का ये आखिरी हफ्ता आपके लिए किस प्रकार के सुअवसर और चुनौतियां लेकर आ रहा है । पूरा हफ्ता आप किस प्रकार के उता-चढ़ावों से गुजरेंगे ।

New Delhi, Jun 25 : मेष राशिफल – सप्ताह के प्रारंभ में 25 तारीख को आपको शुभ समाचार मिल सकता है। 26 और 27 को आपका समय अच्‍छा नहीं है। इस वक्‍त आप कोई महत्‍वपूर्ण निर्णय न लें। कोर्ट-कचहरी के कामों में बाधा आएगी। आय के अनुपात में व्यय अधिक होगा। यात्रा-प्रवास टालें। मन में नकारात्मक विचार आने से डिप्रेशन हो सकता है। वैराग्य की तरफ झुकाव होगा। तबीयत नरम-गरम रहेगी। खासकर आंखों में तकलीफ हो सकती है। गंदे पानी से होने वाले रोगों से बचें। 28 और 29 तारीख को आप ध्यान, पूजापाठ में समय व्यतीत करेंगे। योगासन में रुचि लेंगे। गुरु के सानिध्य में रहना लाभकारी होगा। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। अटके हुए कामों का समाधान निकलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। आप स्फूर्ति व ताजगी का अनुभव करेंगे। वाहन खरीदने का उचित समय है। कारोबार में प्रगति होगी। नौकरी में प्रमोशन होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृषभ राशिफल
सप्‍ताह आरंभ अच्‍छा रहेगा और एक अच्‍छी जिंदगी की कल्पना कर सकेंगे। संतान प्राप्ति के अच्‍छे योग हैं। शेयर बाजार से लाभ होगा। घूमने- फिरने का उत्तम दिन है। 25 और 26 तारीख को आप समाज कल्याण के कार्यों में भाग लेंगे। आपका मिलनसार स्वभाव सफलता दिलाएगा। 27, 28 और 29 तारीख का समय आपके लिए नकारात्मक रहेगा। जोड़ों या पीठ दर्द की शिकायत रहेगी। बाल-बच्चों के भविष्य की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। भाइयों के साथ तकरार हो सकती है। 30 तारीख का दिन आपके लिए सामान्य गुजरेगा। संपत्ति के मामले में अपने भाइयों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। व्यर्थ की चर्चाओं में न पड़ें।
मिथुन राशिफल
विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखनी जरूरी है। पढ़ाई में सफलता हासिल करने का यही सही समय है। 25-26 तारीख को दिन उत्‍तम है। नैतिक विचार विघ्नों को मिटाते हुए सफलता दिलाएंगे। नौकरी की दिक्कतों को सफलतापूर्वक दूर करेंगे। शत्रुओं का दमन करेंगे। अविवाहितों के विवाह का उत्तम समय। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। पारिवारिक विवाद कोर्ट तक पहुंच सकता है। 27, 28 और 29 तारीख के दौरान शांतिपूर्वक दिन बीतेंगे। पुराने मित्रों से हुई मुलाकात आपको एक सुखद अनुभूति कराएगी। बाहर घूमने जाएंगे। चित्त धार्मिक कार्यों में लगेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद से बचें। पार्टनरशिप के धंधे में नुकसान होने के योग हैं। विवाह के इच्छुक जातकों को तकलीफ हो सकती है। संतान संबंधी चिंता सताती रहेगी। आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है।
कर्क राशिफल
अथक प्रयास के बावजूद अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। धन हानि के योग हैं। कोई गलत निर्णय न लें इसका ध्यान रखें। 25 और 26 के बीच किसी नौकरी के इंटरव्यू हेतु पत्र मिलेगा या उसके काम से जाना होगा। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती और सुधार आएगा। समय शांतिपूर्वक गुजरेगा। संतानों के विवाह की बात हो सकती है। प्यार के मामले में सावधानी बरतनी आवश्यक है, अन्यथा इसका भेद खुल जाने का डर रहेगा। छात्रों के लिए दिन मध्यम है। स्वास्थ्य अच्छा होगा। 27, 28 और 29 को शत्रु आपके खिलाफ सफल नहीं हो सकेंगे। कोई भूमि-संपत्ति सौदा हो सकता है। कामकाज में मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी दूर होगी। घर-परिवार की स्थिति संतोषजनक होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ जाएगा। किसी पार्टी में भाग ले सकते हैं। नए संबंध आपके लिए फायदेमंद होंगे। 30 के दिन स्थिति अनुकूल रहेगी। आपका कार्य पूरा होने की संभावना है।
सिंह राशिफल
व्यापार और कार्य में नित नए-नए प्रयोग करेंगे। आप लोकप्रियता हासिल करेंगे। भागीदार के साथ संबंधों में चला आ रहे विवादों का निराकरण आएगा। कमीशन या दलाली के व्यवसाय में आर्थिक लाभ की संभावना छिपी है। 25 व 26 के दौरान किसी संबंधी या कुटुंबीजन की बात आपके दिल को चुभ जाएगी। सारे किए कराए पर एक क्षण में पानी फिर जाएगा। आप अपने परिवार के प्रति अपनी जवाबदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे पर इससे उनका दिल नहीं भरेगा। आप एकाकीपन का अनुभव करेंगे। 27, 28 और 29 तारीख का समय विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम का होगा। निर्धारित लक्ष्यों को पाने के लिए सही दिशा का चुनाव मायने रखेगा। परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। किसी अनजान व्यक्ति की मदद मिलेगी। 30 तारीख को आप धार्मिक कार्य करेंगे। नए वाहन की खरीद करेंगे।
कन्या राशिफल
सप्ताह के प्रारंभ में आप पारिवारिक मामलों पर ध्‍यान देंगे। माता के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी। भाई-बंधुओं से लाभ होगा। घर में नया फर्नीचर खरीदेंगे, रंगरोगन कराएंगे अथवा वाहन खरीदने इत्यादि की संभावना रहेगी। सप्ताह के मध्य में आप बौद्धिक कार्य और साहित्य व सृजन अथवा लेखनप्रवृत्ति में व्यस्त रहेंगे। नये कार्य का श्रीगणेश कर सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाने अथवा परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद उठाने के लिए यात्रा पर जाने का विचार बनेगा। व्यवसायिक मोर्चे पर विशेषकर सरकारी और बैंकिंग के कामकाज में आपको अनुकूलता रहेगी। जो जातक योग्य जीवनसाथी की खोज में है उनके लिए खूब अनुकूल समय है। मार्केटिंग और कम्युनिकेशन से जुड़े जातक इस समय बढ़िया प्रगति कर सकेंगे। आपको उत्तम संतान सुख प्राप्त होगा। आप संभव हो वहां तक संभलकर वाहन चलाएं। विद्यार्थियों के लिए प्रगतिकारक समय है। तबियत को लेकर विशेषकर पेट और जोड़ों की समस्या हो सकती है।
तुला राशिफल
आप अपने और घर के लिए वस्तुओं की खरीद करेंगे। 25 और 26 तारीख के दौरान आपके लिए मिश्रित फलदायी समय रहेगा। मेहमानों का आगमन होता रहने से काम में मन नहीं लगेगा। कामकाज और मेहमानों को लेकर भागदौड़ रहने से स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। 26 तारीख से बुध आपकी राशि से 10वें स्थान में भ्रमण करेगा। विचारपूर्वक निर्णय लेने से कार्य में सफलता मिलेगी। किसी से जान-पहचान होगी। 27,28 और 29 तारीख के दौरान कामकाज और व्यवसाय में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य अच्छी तरह से पूरा होगा। 30 तारीख के रोज महत्वपूर्ण कार्यों में गलत निर्णय हो जाएगा। चिंताजनक परिस्थिति रहेगी।
वृश्चिक राशिफल
सप्ताह के आरंभ में कामकाज के स्थल पर आपको सावधानी बरतनी होगी। मित्रों के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। 25 तारीख से बुध आपकी राशि के नवम स्थान में भ्रमण करेगा जिससे आपको व्यवसाय में नुकसान होने की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भोजन की अनियमितता और अपर्याप्त आराम आपके स्वास्थ्य को जोखिम में डाल सकती है। गर्मी से पैदा होने वाले रोगों से बचें। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आप किसी का हित सोचें और सामने वाला आपके क्रियाकलापों को गलत दृष्टिकोण से देखे, ऐसा हो सकता है। भाईयो के साथ अनबन रहेगी। 25 और 26 तारीख के दौरान आपके लिए विपरीत और नकारात्मक परिस्थिति रहने की वजह से स्थिति को अनुकूल बनाने का प्रयत्न करें। किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे। आप अपनी महत्वाकांक्षा को पूरा करने में सफल रहेंगे। 27, 28 और 29 तारीख के दौरान आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। संतान को लेकर चिंता कम हो जाएगी। घर के लिए नई वस्तु की खरीदी करेंगे। खर्च आपके अनुमान से कहीं अधिक होंगे। 30 तारीख के रोज आपके साहस में वृद्धि होगी। ऊपरी अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे।
धनु राशिफल
सप्‍ताह का आरंभ आपके लिए अति शुभ रहेगा। कानूनी मामलों में परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। पैतृक संपत्ति भी मिलने के योग हैं। आप संतान के विषय में राहत का अनुभव करेंगे। वे आपकी आज्ञा में रहेंगे। आप संतान की भावी पढ़ाई के विषय में महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। जमीन संबंधी पैतृक संपत्ति का समाधान आएगा। तारीख 25 और 26 आपके लिए चिंतादायक रहेगी। आप किसी जगह धोखाधड़ी का शिकार बनेंगे इसलिए विशेषकर आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। कोर्ट केस के मामले में आपके खिलाफ निर्णय आ सकता हे। सरकारी कामकाज में भी रुकावट आएगी। आर्थिक समस्याएं बढ़ेगी। घर में शुभ कार्यों के ऊपर खर्च होगा। भाई-बहन के साथ संबंधों में दरार आएगी। 27, 28 और 29 तारीख के दौरान आर्थिक मामलों में तकलीफ होगी। आपके आलस में वृद्धि होगी। तारीख 30 का दिन लाभदायक रहेगा। आप परिवार के साथ उत्तम समय व्यतीत कर सकेंगे।
मकर राशिफल
सप्ताह का आरंभ आप प्रफेशनल मामलों में एकाग्रता के साथ करेंगे। आपका ध्यान व्यवसायिक मामलों में अथवा नौकरीपेशा लोगों को अधिक उन्नति की दिशा पर केंद्रित होने से शायद परिवार को कम समय दे सकेंगे। हालांकि आपकी सफलता और काम के प्रति निष्ठा देखकर उनका सहयोग प्राप्त होगा। आप दूसरे लोगों के लिए मददगार होने का प्रयत्न करेंगे। 25 और 26 तारीख के दिन पिता अथवा पितातुल्य व्यक्ति, बड़े भाई-बहन और मित्र के साथ निकटता बढ़ेगी और उनके सहयोग से प्रगति होगी। इस दिन में आप सार्वजनिक जीवन में अधिक सक्रिय होंगे। आप परिजनों के साथ मिलकर घर के विषय में महत्वपूर्ण विचार-विमर्श करेंगे। 27, 28 और 29 तारीख को जरूरत से ज्यादा काम के बोझ से तबियत खराब हो सकती है। शरीर के लिए थोड़ा आराम भी जरूरी है इसलिए सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ घर का बोझिल वातावरण छोड़कर बाहर घूमने जाएंगे। 30 तारीख को स्थिति अनुकूल रहेगी। आपका इच्छित कार्य पूर्ण होने की संभावना है। दिन उत्तम फलदायक है। अपना पुराना फंसा हुआ धन वापस प्राप्त कर सकेंगे।
कुंभ राशिफल
आपके अंदर मौजूद साहित्य अथवा कला की समझ को बाहर लाने के लिए उचित समय है। परिजनों की ओर विशेष ध्यान देंगे। मांगलिक प्रसंग में जाएंगे। भाग्‍य वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक योजना में थोड़ा अवरोध के बाद गाड़ी पटरी पर आती महसूस होगी। सरकारी बॉन्ड, बैंक में डिपॉजिट, डिबेन्चर अथवा शेयर में पूँजी निवेश करेंगे। मृदुवाणी से नए संबंध बना सकेंगे और विशाल मित्रमंडली को प्रेम दे सकेंगे तथा उनका प्रेम प्राप्त कर सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश गमन का आयोजन कर सकेंगे। बुजुर्गों के साथ तीर्थयात्रा पर जाएंगे। पढ़ाई में संतान की प्रगति आपके मन को प्रसन्न करेगी। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें अन्यथा किसी से हंसी मजाक करने से गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है। गलतफहमी पैदा होने से संबंधों में दरार पड़ेगी। व्यापारियों को उधारवसूली में सफलता मिलेगी। नौकरी व्यावसाय में लाभदायक परिणाम मिलेंगे। पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में नई दिशाएं खुलती दिखाई दे रही हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आंखों से संबधित समस्या उत्पन्न होगी। परिवार के सदस्यों की तरफ से घर में विरोध का सामना करना पड़ेगा। विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन मधुरता से परिपूर्ण रहेगा। आपके मनपसंद मित्र, स्वजनों के साथ बाहर घूमने-फिरने से आप अत्यधिक आनंद में रहेंगे। स्वास्थ्य कुल मिलाकर उत्तम रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ टकराव से बचें।
मीन राशिफल
सप्ताह के आरंभ में मनोबल कुछ कमजोर हो सकता है। आर्थिक मजबूती में कमी आएगी। कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। 25 तारीख से बुध स्वयं की राशि से पंचम स्थान में भ्रमण करेंगे, जिससे संतान और पत्नी के साथ मनमुटाव हो सकता है। प्रणय में निष्फलता मिल सकती है। मन चिंतित रहेगा। कोई निर्णय गलत साबित हो सकता है। 25 और 26 तारीख के दिन मित्र और साझेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। आप शांत चित्त रहेंगे। आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी। अपने कार्यक्षेत्र में विशेष ध्यान देंगे। 27, 28 और 29 तारीख के दिन स्थिति थोड़ी बढ़िया होगी। संतान के साथ आत्मीयता में वृद्धि होगी। संतान आपकी भावनाओं को समझेगी। संतान की शिक्षा को लेकर आपको संतोष रहेगा। किसी नए कार्य के लिए प्रेरणा प्राप्त होगी। आर्थिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। 30 तारीख के दिन समाज कल्याण के कार्यों में भाग लेंगे। अचानक धनलाभ होगा। कोई चिंता और उपाधि आपको परेशान करेगी। शरीर में थकान, आलस और कमजोरी रहने के कारण काम करने में उत्साह दिखाई नहीं दे रहा है।

(Source : GaneshaSpeaks)

Advertisement