जमीन पर सोने को मजबूर हुए धोनी और उनकी पत्नी साक्षी, जानिये पूरा मामला

महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसे देखकर आप भी उनकी सादगी के फैन हो जाएंगे।

New Delhi, Apr 10 : आईपीएल-12 में बीती शाम चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को धूल चटा दी, इस मुकाबले में फिर से सभी ने एक बार महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी का लोहा माना, क्योंकि उन्होने गजब की रणनीति बनाई थी। इस मुकाबले के बाद महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसे देखकर आप भी उनकी सादगी के फैन हो जाएंगे।

Advertisement

जमीन पर सो गये
दरअसल चेन्नई में मैच के बाद धोनी को 11 अप्रैल को जयपुर सवाई मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच खेलना था, इसके लिये टीम को तड़के सुबह ही चेन्नई से जयपुर रवाना होना पड़ा, लेकिन कप्तान धोनी नींद में इतने चूर थे कि एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट का इंतजार करते हुए वो जमीन पर ही सो गये, धोनी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

धोनी ने किया पोस्ट
इस तस्वीर को किसी और ने नहीं बल्कि खुद सीएसके के कप्तान ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है, इसमें माही अपने बैग को सिर के नीचे रखकर जमीन पर सो रहे हैं, साथ ही तस्वीर में दूसरी ओर उनकी पत्नी साक्षी भी नजर आ रही हैं, टीम के साथी भी इस तस्वीर में धोनी के आस-पास बैठे हुए दिख रहे हैं, इस तस्वीर की कैप्शन भी धोनी ने मजेदार दिया है।

Advertisement

मजेदार कैप्शन
इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए महेन्द्र सिंह धोनी ने कैप्शन में लिखा है कि आईपीएल टाइमिंग के आदी होने के बाद अगर सुबह जल्दी फ्लाइट पकड़नी हो, तो यही होता है। आपको बता दें कि इस सीजन में धोनी की टीम अच्छा खेल रही है, कप्तानी के साथ-साथ धोनी का बल्ला भी रन उगल रहा है।