विश्वकप से ठीक पहले विराट कोहली ने बताई धोनी की सबसे बड़ी ताकत, कहा भाग्यशाली हूं मेरे पास माही भाई

विराट और धोनी एक-दूसरे का बेहद सम्मान करते हैं, जब धोनी ने एकदिवसीय क्रिकेट में कप्तानी छोड़ी, तो विराट कोहली को कप्तान बनाया गया था।

New Delhi, Apr 19 : विराट कोहली और एमएस धोनी भारतीय क्रिकेट के दो बड़े नाम हैं, एक खिलाड़ी जिसने देश को दो बार विश्व चैंपियन बनाया, तो दूसरा उतना ही बड़ा बल्लेबाज और अब टीम का कप्तान, कई बार विराट कोहली और धोनी की तुलना भी होती है, उनसे जुड़ी चीजें फैंस जानना चाहते हैं, ऐसे में अगर कप्तान विराट धोनी के बारे में कुछ कहे, तो बड़ी बात बन जाती है।

Advertisement

विराट ने धोनी के बारे में क्या कहा
इंडिया टुडे को दिये साक्षात्कार में विराट कोहली ने कहा कि उनके और धोनी के बीच बेहद विश्वास और सम्मान है, धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें मैदान पर पहली गेंद से लेकर 300वीं गेंद तक का पूरा गेम पता होता है, धोनी के बारे में बोलते हुए विराट ने कहा कि वो काफी भाग्यशाली हैं कि धोनी जैसा विकेटकीपर उनकी टीम के साथ है, ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, कि बहुत से लोग उनकी आलोचना करते हैं।

Advertisement

2017 में धोनी की आलोचना
2017 में महेन्द्र सिंह धोनी खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, तो कुछ लोगों ने उनकी आलोचना की थी, तब भी विराट कोहली धोनी का बचाव करने के लिये आगे आये थे, जिसके बाद 2018 में माही अपने पुराने रंग में दिखे, दो साल के बैन के बाद आईपीएल में उनकी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स लौटी, तो धोनी ने एक बार फिर अपनी टीम को चैंपियन बनाकर अपनी प्रतिभा और क्षमता का लोहा मनवाया।

Advertisement

मैदान पर करते हैं गाइड
विराट और धोनी एक-दूसरे का बेहद सम्मान करते हैं, जब धोनी ने एकदिवसीय क्रिकेट में कप्तानी छोड़ी, तो विराट कोहली को कप्तान बनाया गया था, तो विराट ने कहा था कि माही भाई हमेशा उनके कप्तान रहेंगे, इसके साथ ही मैदान पर भी विराट कोहली धोनी को ही दोनों स्पिनरों कुलदीप और चहल को गाइड करने देते हैं। साथ ही कई फैसलों में उनसे सलाह जरुर लेते हैं।