जानें कैसा गुजरेगा ये पूरा महीना, 12 राशियों का मई महीने का मासिक राशिफल

New Delhi, May 01 : मेष राशिफल –इस महीने की शुरुआत में काम का ज्यादा भार रहने से आप चिंता में रहेंगे। बिजनेस को बढ़ाने या नई नौकरी ढूंढने के प्रयास इस महीने के बाद करेंगे, तो आपको सफलता मिलेगी। ऑफिस या बिजनेस में सहकर्मियों के साथ बातचीत में ज्यादा गुस्सा ना करें। फाइनेंशियल प्लानिंग पर आपका ध्यान ज्यादा रहेगा। शुरुआती दिनों में आप भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। इस महीने आपको आकस्मिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपको शेयर बाजार से भी थोड़ा- बहुत लाभ हो सकता है। घर और परिवार की जरूरत पर पैसा खर्च करने में कंजूसी ना करें। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। इस महीने रिसर्च का काम आगे बढ़ने की जगह लटका रहेगा। ग्रुप स्टडी में केवल समय की बर्बादी होगी। रिलेशनशिप में घर-परिवार और कुंटुंब की चिंता रहेगी। किसी से अनबन की आशंका बनी रहेगी। परिवार में मान-सम्मान के प्रति आप थोड़े चिंतित रहेंगे। मैरीड कपल महीने के आखिरी में रोमांस का अनुभव करेंगे। हालांकि हसबैंड-वाइफ के बीच मतभेद हो सकते हैं। लव मैटर्स उलझे हुए लगेंगे। हेल्थ की बात करें, तो जल्दबाजी के कारण दुर्घटना होने की आशंका रहेगी। गर्मी में बाहर घूमने और खाने से बचें।

Advertisement

वृषभ राशिफल
इस महीने की शुरुआत में आपमें कुछ ज्यादा ही गुस्सा रहेगा। प्रोफेशनल मोर्चे पर काम में मन नहीं लगेगा। ऑफिस या बिजनेस में लोगों से आपके संबंध ना बिगड़े, इसका आपको ध्यान रखना होगा। इस महीने ऑफिस या बिजनेस मीटिंग में सफलता के लिए जरूरी है कि आप कम ही बोलें। इस महीने आपको आज का काम कल पर नहीं टालें। महीने के दूसरे चरण में आपको किसी बात से लाभ मिल सकता है। सरकारी प्रोजेक्ट्स से आपको आर्थिक लाभ की संभावना दिख रही है। इस महीने खर्च कम होगा और आप बचत पर ज्यादा ध्यान देंगे। अपनी जरूरत की चीजें खरीदने में भी आप कंजूसी कर सकते हैं। स्टूडेंट्स आलसी बने रहेंगे। दोस्तों के साथ ग्रुप स्टडी में अनबन हो सकती है। आलसी रहने से कोई बड़ा असाइनमेंट पूरा कर पाने में दिक्कत होगी। रिलेशनशिप के स्तर पर बात करें, तो मैरीड कपल के बीच अच्छे संबंध बने रहेंगे। फैमिली के लोगों के साथ किसी छोटे वैकेशन को प्लान कर सकते हैं। इस महीने आप फ्रेंड सर्कल बढ़ाने को लेकर सीरियस रहेंगे। हेल्थ के हिसाब से कोई विशेष चिंता की बात नहीं है। फिर भी सिर में दर्द और महीने के आखिरी में हल्का बुखार आने से आप आराम के मूड में रह सकते हैं।

Advertisement

मिथुन राशिफल
इस महीने आपके दैनिक जीवन में थोड़ा परिवर्तन होगा। आप को आराम करने का मन करेगा और आप हर डिले करना चाहेंगे। प्रोफेशनल मोर्चे पर भी आप अपने काम को धीरे-धीरे पूरा करेंगे। इससे आपके और सीनियर्स के बीच वाद-विवाद हो सकता है। बिजनेस पार्टनर आप पर काम का दबाव बनाएंगे, जो आपको पसंद नहीं आएगा। बिजनेस बढ़ाने के लिए आप पैसा खर्च करेंगे। घर-परिवार में किसी की बीमारी पर भी पैसा खर्च होगा। इस महीने आय और व्यय के बीच बैलेंस बनाने में दिक्कत होगी। आप ज्यादातर समय अपना शौक पूरा करने में बिताएंगे। स्टूडेंट्स रिसर्च फील्ड में ज्यादा इंटरेस्ट लेंगे। रिजनिंग और मैथ्स के सब्जेक्ट में अच्छा परफॉर्म कर पाएंगे। इस महीने रिलेशनशिप को लेकर कोई परेशानी नहीं है, लेकिन आपको गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। छोटी-छोटी बात पर विवाद होने से आपका मन अकेले रहने का कर सकता है। महीने के आखिरी चरण में परिवार के साथ बातचीत में नरमी बरतें। बच्चों से आपको सम्मान मिलेगा। इस महीने आप आराम को ज्यादा महत्व देंगे। बाहर खाने-पीने की आदत से बचें।

Advertisement

कर्क राशिफल
इस महीने काम का तनाव आप पर हावी रहेगा। ऑफिस में निर्धारित समय पर आपका काम पूरा नहीं होने से मन खिन्न रहेगा। बिजनेस मीटिंग में नुकसान संभव है। नौकरीपेशा लोगों को भी टारगेट पूरा करने में इस महीने थोड़ी दिक्कत आने वाली है। साथी कर्मचारियों का उचित सहयोग नहीं मिलेगा। फालतू चर्चा में भाग लेने की जगह आपको काम से काम रखना चाहिए। इस महीने आय कम और खर्चा ज्यादा होने वाला है। बीमारी, यात्रा और परिवार की जरूरत पर आपकी बचत होगी। स्टूडेंट्स के लिए महीना औसत बना हुआ है। मन एकाग्र करने के लिए आप मेडिटेशन करें। रिलेशनशिप के मामले में आपके दिन अच्छे गुजरेंगे। आप अपने किसी डियरवन के साथ रोमांटिक जगह की यात्रा कर सकते हैं। फैमिली के साथ भी पिकनिक या शॉपिंग पर जाना होगा। हेल्थ को लेकर कोई मेजर इश्यू नहीं है, लेकिन काम के तनाव का असर आप पर दिख सकता है। ज्यादातर समय आप आराम पसंदीदा रहेंगे। मन बेचैन भी रह सकता है।

सिंह राशिफल
इस महीने आप एनर्जेटिक बने रहेंगे। इस एनर्जी का असर आपके काम पर दिखेगा। जॉब में आप टारगेट पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। बिजनेस कर रहे लोग नए ऑफर्स या नए आइडिया से कस्टमर्स को आकर्षित करने की कोशिश करते नजर आएंगे। बिजनेस में नए नेटवर्क बनेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। इस महीने आप मनोरंजन पर धन खर्च कर सकते हैं। घर-परिवार के साथ छोटी यात्रा पर जाना हो सकता है। महीने के दूसरे चरण में आप निवेश की योजना बना सकते हैं। मां या पत्नी से भी आर्थिक लाभ हो सकता है। कुंटुंबजनों के साथ किसी पुराने संपत्ति के विवाद में आपको नुकसान की आशंका है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। विदेश में पढ़ाई के इच्छुक स्टूडेंट्स को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। स्टूडेंट्स को रिसर्च में फाइनल रिजल्ट मिल सकता है। इस महीने रिलेशनशिप के मामले में आपके दिन अच्छे हैं। किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, अन्यथा दिक्कत हो सकती है। इस महीने आप स्पोर्ट्स या एडवेंचर एक्टिविटी या जिमिंग में ज्यादा रुचि दिखाने वाले हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है।

कन्या राशिफल
इस सप्ताह आपको कई अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। प्रोफेशनली आप काफी व्यस्त रहेंगे। नौकरीपेशा लोग अपना टारगेट पूरा करने के लिए सफल मेहनत करेंगे। इससे बॉस आप से खुश रहने वाले हैं। बिजनेस में पार्टनर के साथ किसी मीटिंग में शामिल होंगे। इस महीने बिजनेस के लिए बने रिश्ते आपको आगे लाभ दे सकते हैं। महीने के आखिरी में छोटी ट्रिप या पिकनिक प्लान कर सकते हैं, जिसका बहुत सा खर्चा आपको बचत से देना होगा। नया गैजेट खरीदने की प्लानिंग भी हो सकती है। रियल एस्टेट से जुड़े सौदों में आप दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आपको इन सौदों में बहुत सावधानी रखने की सलाह दी जाती है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। कॉमर्स के स्टूडेंट्स साइंस और आर्ट्स की अपेक्षा अच्छा परफॉर्म करेंगे। एनालिटिकल सब्जेक्ट में आपकी पकड़ मजबूत बनेगी। महीने के बीच का भाग रोमांस के लिए अच्छा है। घर के लोगों से अच्छे संबंध बने रहेंगे। परिवार के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। बच्चों के साथ भी आपके संबंध सुधरेंगे। हेल्थ की दृष्टि से समय अच्छा है, लेकिन गर्मीजनित रोग आपको हो सकते हैं। इस महीने खूब पानी पीएं और मॉर्निंग वॉक से हेल्थ बनाए रखें।

तुला राशिफल
इस महीने की शुरुआत में आपका मन बेचैन रहेगा। काम में मन नहीं लगने के कारण जॉब और बिजनेस में आपके टारगेट पूरे नहीं होंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। जॉब में भी आपके काम की धीमी गति से बॉस से डांट पड़ सकती है। हालांकि महीने के आखिरी दस दिनों में स्थिति सुधरेगी। कोई नया प्रोजेक्ट मिलने से आपको लाभ मिलेगा। इस महीने इनकम से ज्यादा खर्च होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी समय और धन दोनों बर्बाद होंगे। महीने के दूसरे चरण में परिवार की जरूरतों पर बचत का पैसा खर्च होगा। स्टूडेंट्स मन भटकाव की समस्या से गुजरेंगे। मेडिटेशन से आपको काफी राहत मिलने वाली है। इस महीने रिलेशनशिप में भी ज्यादातर समय मौन रहें। मैरीड कपल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। महीने की शुरुआत में भी आपमें किसी बात का गुस्सा बना रहेगा, इसका असर फैमिली लाइफ पर पड़ेगा। हेल्थ को लेकर इस महीने थोड़े सतर्क रहें। बाहर घूमने और ठंडा खाने से बचें। माइंड को फ्रेश रखने के लिए मॉर्निंग वॉक करें।

वृश्चिक राशिफल
यह महीना आपको नई स्फूर्ति और चेतना देगा। नौकरीपेशा लोगों की उन्नति होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जॉब में मिले टारगेट आसानी से पूरा हो सकेंगे। बिजनेस में आप कोई नया प्लान बनाएंगे, जिसके सक्सेस होने से आप उत्साहित रह सकते हैं। किसी तरह का नया करार भी आप कर सकते हैं। इस महीने आप अपने विरोधियों की चाल को नाकामयाब करने में सक्षम रहेंगे। इस महीने इनकम भी अच्छी बनी रहेगी। रोजाना की इनकम बढ़ाने के लिए किए जा रहे आपके प्रयास सफल होंगे। इस महीने आप कुछ वस्त्र या आभूषण खरीद सकते हैं। मौज-मस्ती पर धन खर्च करेंगे। स्टूडेंट्स किसी नए कॉलेज या कोर्स में एडमिशन लेने के लिए फॉर्म भर सकते हैं। एंट्रेंस टेस्ट में अच्छा परफॉर्म कर पाएंगे। मैरीड कपल के बीच अच्छी हारमनी बनी रहेगी। फैमिली के लोग भी आपका सम्मान करेंगे। हालांकि महीने के आखिरी कुछ दिनों में आपको सभी मामलों में थोड़ा संभलकर ही रहना होगा। इस दौरान सावधानी से किए काम ही सफल होंगे। हेल्थ के मामले में दिन अच्छे बने रहेंगे। आप योग और एक्सरसाइज से खुद को एनर्जेटिक बना सकते हैं।

धनु राशिफल
यह महीना कुछ कर गुजरने का है। जॉब कर रहे लोगों को कोई बहुत अच्छी अपॉर्च्युनिटी मिल सकती है। बॉस आपके काम से खुश होकर आपको नया टारगेट भी दे सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए भी समय अच्छा है। इस महीने बने नए नेटवर्क आगे आपको फायदा देंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ आपके संबंधों में ध्यान रखें। खर्च पर भी कंट्रोल बना रहेगा। घर के इंटीरियर पर आप पैसा खर्च कर सकते हैं। स्थायी संपत्ति को लेकर किए जा रहे आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। घर के बड़ों से भी आर्थिक लाभ हो सकता है। स्टूडेंट्स इस महीने किसी खास एग्जाम की तैयारी में बिजी रहने वाले हैं। ग्रुप स्टडी से आपके कन्फ्यूजन दूर होंगे। इस महीने कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी करने वालों को फायदा भी हो सकता है। रिलेशनशिप में आपको अपनी बोली पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। मैरीड कपल महीने की शुरुआत में रोमांटिक बने रहेंगे। हालांकि महीने के आखिरी में एक-दूसरे से विवाद हो सकता है। इस महीने किसी को प्रपोज करने की कोई प्लानिंग हो तो आपको अभी टालना चाहिए। हेल्थ की दृष्टि से समय अच्छा है। फिर भी कंधे में दर्द और आंख की कोई परेशानी आपको हो सकती है।

मकर राशिफल
इस महीने काम में सफलता नहीं मिलने से आप थोड़े निराश रह सकते हैं। महीने की शुरुआत में जॉब और बिजनेसपेशा लोगों को टारगेट पूरा करने में थोड़ी दिक्कत आएगी। महीने के दूसरे भाग में आप किसी मीटिंग के लिए बाहर जा सकते हैं। नेटवर्क बढ़ाने का फायदा आपको हो सकता है। इस महीने खर्च की अधिकता से आपका मन खिन्न रहेगा। परिवार की जरूरत पर कुछ ज्यादा पैसा खर्च होगा। बच्चों की जिद में आकर आप कुछ बड़ा टूर प्लान कर सकते हैं। इसमें आपकी बचत का पैसा भी खर्च होगा। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। पढ़ाई की जगह मैग्जीन, नॉवेल या स्पिरिचुअल किताबें पढ़ने में समय लगाएंगे। इस महीने दोस्तों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। इसका असर आपकी पढ़ाई पर होगा। लव मैटर्स में इस महीने सावधानी रखें। अपने लिए जीवनसाथी तलाश रहे जातकों को इस महीने भी कोई विशेष सफलता नहीं मिलेगी। कुंटुंबजनों के साथ आपकी मुलाकात अच्छी रह सकती है। फैमिली के साथ महीने के आखिरी में आप बाहर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। हेल्थ को लेकर सतर्कता बरतें। शरीर में पानी की कमी हो सकती है। मन उदास रहने से किसी काम में मन नहीं लगेगा।

कुंभ राशिफल
यह महीना अपेक्षाकृत काफी अच्छा है। प्रोफेशनल और कॅरियर के मोर्चे पर आप काफी सफल रहने वाले हैं। बिजनेस को बढ़ाने के लिए किए जा रहे आपके प्रयास सफल हो सकतेेे हैं। इस महीने जॉब में भी आप काफी कॉन्फिडेंट बने रहेंगे। जॉब और बिजनेस के आपके टारगेट आसानी से पूरे होते नजर आएंगे। नए जॉब या बिजनेस की शुरुआत के लिए भी यह महीना अच्छा रह सकता है। इस महीने इनकम और खर्चे में बैलेंस बना रहेगा। आप परिवार की जरूरत पर धन खर्च करेंगे। अपने मौजशौक पूरा करने या नया गैजेट खरीदने के लिए भी बचत का उपयोग कर सकते हैं। मैरीड कपल के बीच हारमनी बनी रहेगी। इस महीने शादी योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। बच्चों के साथ महीना हंसी-खुशी में निकलने वाला है। इस महीने गुस्से या वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कोई बड़ा नुकसान करवा सकते हैं। इस महीने आप थोड़े थका हुआ महसूस करेंगे। ज्यादातर समय आपका मन आराम करने का करेगा। इस महीने दिन में चलने वाली गर्म हवाओं से खुद को बचाएं, नहीं तो लू लग सकती है।

मीन राशिफल
इस महीने की शुरुआत में आपका मन काफी विचलित रहेगा। प्रोफेशनल मोर्चे पर काम पूरे नहीं होने से आप बेचैन रह सकते हैं। जॉब और बिजनेस के टारगेट पूरे करने के लिए एक्स्ट्रा मेहनत करनी होगी। महीने का दूसरा चरण अपेक्षाकृत अच्छा हो सकता है। जॉब की चिंता दूर होगी। हालांकि इस पूरे महीने अधिकारियों से बातचीत में संयम बरतना ही आपके लिए हितकर होगा। खर्च में आपको बहुत ध्यान रखना होगा। ज्यादा खर्च की गुंजाइश बनी रहेगी। किसी तरह की गैर जरूरी चीजों पर पैसा खर्च होगा। बच्चों की पढ़ाई या ट्यूशन फीस में बचत का पैसा जा सकता है। इस महीने रिलेशनशिप के मैटर्स भी थोड़े उलझे हुए ही रहेंगे। परिवार में किसी से बहस से आपका दिल उदास रहेगा। महीने के आखिरी में आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। मैरीड कपल महीने के आखिरी में कुछ पल रोमांस के गुजार सकेंगे। हेल्थ की दृष्टि से देखें, तो इस महीने सर्दी, खांसी, पेट दर्द की समस्या हो सकती है। मन में किसी बात की चिंता रहने से आप थकान महसूस करेंगे। इस महीने आपको आध्यात्म में रुचि लेना चाहिए, इससे मानसिक शांति मिलेगी।
(Source : ganeshaspeaks.com)