शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम हैं करोड़ों के मालिक, लेकिन बेटी सोनाक्षी के हैं कर्जदार, जानिये दोनों की संपत्ति

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने नामांकन पत्र के साथ दिये संपत्ति के ब्यौरे में 112.22 करोड़ रुपये अपनी चल-अचल संपत्ति बताई है।

New Delhi, May 01 : पटना साहिब सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा 112.22 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं, करीब तीन दशक तक बीजेपी से सियासत करने वाले शॉटगन हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं, लोकसभा चुनाव के लिये पटना साहिब सीट पर उनका सीधा मुकाबला केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद से है, बीजेपी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है।

Advertisement

112 करोड़ की संपत्ति
शॉटगन ने अपने नामांकन पत्र के साथ दिये संपत्ति के ब्यौरे में 112.22 करोड़ रुपये अपनी चल-अचल संपत्ति बताई है, जबकि उनके प्रतिद्वंदी रविशंकर प्रसाद के पास करीब 22 करोड़ की संपत्ति है। रविशंकर प्रसाद ने बीते 26 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल किया था।

Advertisement

सपा के टिकट पर पूनम सिन्हा
हलफनामे के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा के पास 8.60 करोड़ की चल संपत्ति और 103.61 करोड़ा की अचल संपत्ति है, साथ ही उनकी पत्नी पूनम सिन्हा के पास 18.67 करोड़ की चल संपत्ति और 62.65 करोड़ की अचल संपत्ति है। पूनम सिन्हा लखनऊ लोकसभा सीट से केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं।

Advertisement

शत्रुघ्न के पास सात कारें
हलफनामे के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा के पास एक एंबेसडर कार, दो कैमरी, दो फॉर्च्यूनर, एक इनोवा, मारुति सियाज और स्कॉर्पियो समेत कुल सात कारें हैं, जिनकी कीमत करीब 1.48 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी पत्नी पूनम सिन्हा के पास 2013 मॉडल की मर्सिडीज कार है, जिसकी कीमत 48.20 लाख रुपये है।

बेटी के कर्जदार
सिन्हा दंपत्ति ने बैंक या वित्तीय संस्थानों से कोई कर्ज नहीं लिया है, ना ही सरकार का कोई बकाया है, हालांकि दोनों ने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा से करोड़ों रुपये कर्ज ले रखा है। मार्च 2019 तक शत्रुघ्न सिन्हा को सोनाक्षी को 10.59 करोड़ रुपये चुकाने हैं, जबकि उनकी पत्नी पूनम ने बेटी ने 16.18 करोड़ रुपये लिये हैं।