बीजेपी कार्यकर्ता को अंतिम विदाई देते हुए भावुक हुई स्मृति ईरानी, अर्थी को दिया कंधा, वीडियो

वीडियो देखने के लिये नीचे स्क्रॉल करें
स्मृति ईरानी सुरेन्द्र सिंह के आवास पर पहुंची, उनकी परिजनों को ढांढस बंधाया, इतना ही नहीं वो उनकी अंतिम यात्रा में भी शामिल हुई, सुरेन्द्र सिंह के शव को कंधा भी दिया।

New Delhi, May 26 : अमेठी संसदीय क्षेत्र के गौरीगंज इलाके के बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई। सुरेन्द्र सिंह केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी कहे जाते थे, उन्होने इस बार लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी, पूर्व प्रधान की हत्या की खबर मिलते ही तुरंत स्मृति ईरानी दिल्ली से अमेठी के लिये रवाना हो गई। उन्होने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की।

Advertisement

सुरेन्द्र के शव को कंधा दिया
स्मृति ईरानी सुरेन्द्र सिंह के आवास पर पहुंची, उनकी परिजनों को ढांढस बंधाया, इतना ही नहीं वो उनकी अंतिम यात्रा में भी शामिल हुई, सुरेन्द्र सिंह के शव को कंधा भी दिया। मृतक के बेटे ने इस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हत्या का शक जताया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

भीड़ उमड़ पड़ी
पूर्व ग्राम प्रधान सुरेन्द्र सिंह को अंतिम विदाई देने के लिये पूरा गांव उमड़ पड़ा, साथ ही गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस को भी मौके पर तैनात किया गया था, पीएसी के अलावा बड़ी संख्या में यूपी पुलिस के जवान भी मौके पर मौजूद थे, सबने भीनी आंखों से सुरेन्द्र सिंह को अंतिम विदाई दी।

Advertisement

बेटे ने जताया शक
मामले में सुरेन्द्र सिंह के बेटे अभय ने कहा कि कांग्रेस समर्थक कुछ कार्यकर्ता पिताजी से नाराज थे, दरअसल सुरेन्द्र सिंह बीते कुछ दिनों से स्मृति ईरानी की प्रचार में चौबीसों घंटे लगे रहते थे, स्मृति की जीत के बाद उन्होने विजय यात्रा निकाली थी, जिससे कांग्रेस समर्थक नाराज हो गये थे, शायद हत्या की ये भी वजह हो सकती है, हमें कुछ लोगों पर संदेह है।

पारिवारिक रंजिश का मामला
हालांकि मामले की जांच कर रहे पुलिस का कहना है कि मामला पारिवारिक रंजिश का हो सकता है, मामले में यूपी पुलिस के डीजीपी ने जानकारी दी कि अब तक सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, अगले 12 घंटे में केस को सुलझा लिया जाएगा, इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी मीडिया को दी जाएगी।