साप्‍ताहिक राशिफल, 3-9 जून : 4 राशियों के लिए उथल पुथल भरा रहेगा पूरा हफ्ता, अन्‍य के लिए एक खुशखबरी

क्रोध आपके काम बिगाड़ सकता है। खर्च होने से भी परेशान रहेंगे। विद्यार्थी मन भटकाव की स्थिति से बच नहीं पाएंगे। दोस्तों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

New Delhi, Jun 03 : मेष राशिफल –यह सप्ताह आपके लिए बहुत बेहतर साबित नहीं होगा। आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। हालांकि साझेदारी से लाभ होगा। नए लोगों से संबंध भी बनेंगे। आपको समय का सही उपयोग करने की सलाह दी जाती है। समय पर कार्य करें और आज का काम कल पर टालने की प्रवृत्ति से बचें। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों को अधिकारियों के नकारात्मक व्यवहार से निराशा हो सकती है। वहीं व्यापारियों को ग्राहकों से कुछ नुकसान हो सकता है। बिजनेस में प्रतिद्वंद्वी भी कुछ परेशान कर सकते हैं। बिजनेस में विस्तार की भी संभावना कम है। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस सप्ताह इस विचार को त्याग दें। धीरे-धीरे स्थिति में सुधार होगा। विद्यार्थियों की बात करें, तो उन्हें पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है। इस सप्ताह नए लोगों से आपके रिश्ते बनेंगे। उनसे आपकी निकटता बढ़ेगी। नए कपड़ों की खरीदारी होगी और दोस्तों के साथ यह सप्ताह मनोरंजन में बीतेगा। सप्ताह के बीच में मरीजों का स्वास्थ्य बेहतर होगा। हालांकि क्रोध के कारण आपको परेशानी हो सकती है। खाने-पीने पर नियंत्रण रखें, अन्यथा पेट में दर्द या अपच की समस्या हो सकती है। ज्यादा घूमने से आप थकावट और आलस्य महसूस कर सकते हैं, इसलिए खुद का खयाल रखें। खासकर बच्चों के स्वास्थ्य और अध्ययन की चिंता हो सकती है।

Advertisement

वृषभ राशिफल
महीने का पहला सप्ताह आपके लिए बेहतर साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आपका पूरा ध्यान कमाने पर लगा रहेगा। कार्यस्थल पर आपको अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आपको साथ काम करने वाले लोगों का सहयोग मिलेगा। आप अपने नजदीकी लोगों को खुश करने का प्रयास करेंगे। आप लोगों से अपना काम निकलवाने में भी सक्षम रहेंगे और कठिन काम को भी आसानी से कर सकेंगे। विद्यार्थियों की बात करें, उनका भी पढ़ाई में मन लगेगा। वहीं, इस सप्ताह आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए मददगार साबित होंगे। मित्रों से आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। इस दौरान आप तनाव भरी जिंदगी से दूर रहेंगे। मुश्किलों से आपको छुटकारा मिल जाएगा। परिवार के साथ भी अच्छा समय गुजारेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। हेल्थ की बात करें, तो इस सप्ताह आपको खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है, अन्यथा पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

Advertisement

मिथुन राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला साबित होगा। किसी काम के पूरा नहीं होने के कारण बेचैनी हो सकती है। किसी बात पर बहस होने से आप सही निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेंगे। वैसे धीरे-धीरे मन की समस्याएं हल होती जाएंगी। हालांकि आर्थिक लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को कुछ नया काम मिल सकता है। व्यापारी भी इस सप्ताह कुछ अच्छा कर पाएंगे। शत्रुओं की भी चाल कामयाबी में रोड़ा नहीं अटकाएंगी। कुछ नया करने का मन कर सकता है और इसके लिए आप प्रयास भी करेंगे। वैसे आपको किसी भी परिस्थिति में ज्यादा खर्च से बचने की सलाह दी जाती है, ताकि बाद में आर्थिक मामलों को लेकर कोई परेशानी न हो। विद्यार्थियों की बात करें, तो उन्हें सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपको रचनात्मक कामों पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम और रिश्तों की बात करें, तो सगे-संबंधियों के साथ कोई मांगलिक कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ सामंजस्य बनाए रखें। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। जहां तक स्वास्थ्य की बात है, तो इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रह सकता है।

Advertisement

कर्क राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए बेहतर साबित होगा। व्यापार-व्यवसाय और नौकरी में आपको शांत रहकर काम करने की सलाह दी जाती है। किसी भी सूचना पर सोच-समझ कर विश्वास करें। किसी गलत जानकारी के कारण आप कोई गलत काम कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको इंसेंटिव या कोई छोटा आर्थिक लाभ हो सकता है। हालांकि आय से ज्यादा खर्च होगा। विद्यार्थियों की बात करें, तो उन्हें पढ़ाई पर थोड़ा फोकस करने की जरूरत है। पारिवारिक मामलों की बात करें, तो संतानपक्ष से संबंध अच्छे बने रहेंगे। दोस्तों के साथ समय बेहतर व्यतीत होगा। जहां तक स्वास्थ्य की बात है, तो इस सप्ताह आपको बाहर खाने की आदत से परहेज करना होगा, अन्यथा किसी गंभीर बीमारी का शिकार हो सकते हैं। इस दौरान खुद की या परिवार के किसी सदस्य की बीमारी पर भी आप खर्च करेंगे।

सिंह राशिफल
यह सप्ताह कुल मिलाकर आपके लिए बेहतर साबित होने जा रहा है। कार्यस्थल पर बेहतर माहौल बनेगा और अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। हालांकि इस सप्ताह आपको अपनी मेहनत की उचित परिणाम नहीं मिलेगा, इसलिए आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। गुप्त और छिपे शत्रुओं से भी सावधान रहने की जरुरत है। ज्यादा खर्च करने की आदत से आपको नुकसान होगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। रिश्तों की बात करें तो परिजनों के साथ मुलाकात अच्छी रहेगी। परिजनों या किसी खास मित्र के साथ आप किसी यात्रा या शॉपिंग पर जा सकते हैं। इस सप्ताह आप किसी खास व्यक्ति के आकर्षण में भी रहने वाले हैं। उससे मन की बात कहने से शांति का अनुभव करेंगे। नए लोगों के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा और उनके साथ संबंध मधुर रहेंगे। हालांकि महिलाओं की बातों में आकर इस सप्ताह अपना नुकसान भी करा सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो कोई पुरानी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। संतान पक्ष की बीमारी से भी परेशानी हो सकती है। सप्ताह के अंत में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला साबित होगा। आपको इस दौरान थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है। व्यापार और व्यवसाय में वृद्धि होगी। लाभ मिलने की भी संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को कुछ नए टारगेट मिल सकते हैं। आय में वृद्धि हो सकती है। हालांकि इस सप्ताह अनावश्यक खर्च के कारण आप परेशान रहेंगे। किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। विदेशी व्यापार से भी लाभ प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों की बात करें, तो उन्हें पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रीत करने की जरूरत है। किसी भी तरह के कानूनी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे खुद जांच लें। इसके बाद ही आगे बढ़ें। जहां तक पारिवारिक मामलों की बात है, तो जीवनसाथी से लाभ मिलेगा। अविवाहितों का विवाह हो सकता है या उनका रिश्ता पक्का हो सकते हैं। घर में या रिश्तेदारों के यहां मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन हो सकता है। संतान से लाभ होगा। मनपसंद भोजन प्राप्त होगा। परिजनों के साथ किसी वाद-विवाद में न उलझें। अपनी वाणी और व्यवहार में पारदर्शिता रखना आपके लिए लाभदायक होगा। सप्ताह के अंत में किसी प्रियजन से मुलाकात से आपको सुखद अनुभव होगा।

तुला राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए राहतभरा रहेगा। भागीदारी के काम में आपको सफलता मिलेगी। हालांकि किसी पर ज्यादा विश्वास करने से आपको नुकसान हो सकता है। इस सप्ताह किसी नए काम को करने में सावधानी बरतने की सलाह भी दी जाती है। बिजनेस के लिए कोई छोटी यात्रा हो सकती है। अपने काम से ही आप अपने प्रतियोगियों का मुंह बंद कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे आपके पक्ष में होती दिखाई देगी। विद्यार्थियों की बात करें, तो उन्हें पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रीत करने की जरूरत है। संबंधों की बात करें तो इस सप्ताह ज्यादातर समय पार्टी, पिकनिक, यात्रा, अच्छा भोजन, मनोरंजन, फिल्म आदि में गुजरने वाला है। कुल मिलाकर इसे अच्छा मनोरंजक समय कहा जा सकता है। नए लोगों के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। सार्वजनिक काम में आपको प्रतिष्ठा मिलेगी। इस सप्ताह आपको लंबी यात्रा करने से परहेज करना चाहिए। स्वास्थ्य की बात करें, तो आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम रहेगा। आप ज्यादा संवेदनशील हो सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इस सप्ताह जितना अधिक मेहनत करेंगे, उतनी अधिक सफलता मिलेगी। इस सप्ताह आप अपनी स्थिति सुधारने के लिए प्रयत्नशील होंगे। हालांकि सप्ताह के बीच में थोड़ी समस्या के बाद आपकी परफॉर्मेंस में सुधार आएगा। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे। हर स्थिति को बारिकी से देखने के बाद ही कोई महत्वपूर्ण निर्णय लें। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपको गंभीरता से विचार करना होगा। इस सप्ताह आप लंबी अवधि के किसी प्रोजेक्ट पर गंभीरता से विचार करेंगे। छोटी बात पर गुस्सा करके अपना काम बिगाड़ सकते हैं। वर्तमान में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। अपनी योग्यता के अनुसार ही काम करेंगे, तो आपको सफलता मिलेगी। सप्ताह के बीच में वर्कलोड हो सकता है। हालांकि आप अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और खुद की प्रेरणा से काम पूरा करने की स्थिति में रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी यह सप्ताह बेहतर साबित होने वाला है। पारिवारिक मामलों की बात करें, तो इस सप्ताह फैमिली के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार की खुशी के लिए आप धन खर्च करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है।

धनु राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला साबित होगा। किसी भी तरह का निर्णय लेने में आपको परेशानी हो सकती है, इसलिए आर्थिक मामलों को लेकर कोई विशेष निर्णय नहीं करें। काम का ज्यादा भार होने के कारण आपको मानसिक चिंता रहेगी। वैसे नए काम को शुरू करने के लिए समय अच्छा है। अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजीत कर सकेंगे। इस दौरान आपको अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। विद्यार्थियों को भी इस सप्ताह पढ़ाई पर विशेष फोकस करना होगा। अपने मन को भटकने न दें। जहां तक घर-परिवार की बात है, तो पारिवारिक कलह शांत होगा। आपको मन की शांति रहेगी। परिवार के साथ किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। किसी भी तरह की छोटी यात्रा भी हो सकती है। किसी प्रिय के साथ मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों के साथ समय अच्छा बितेगा। दोस्तों और कुंटुंबजनों से मुलाकात अच्छी रहेगी, हालांकि छोटा विवाद हो सकता है। जितना हो सकें, आप कम बोलें। स्वास्थ्य की बात करें, तो सीने में दर्द और परेशानी हो सकती है। पानी वाली जगहों से दूर रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मकर राशिफल
यह सप्ताह अापके लिए आर्थिल लाभ देने वाला रहेगा। हालांकि किसी बाहरी काम-काज में सावधानी बरतना अापके लिए बेहतर होगा। नौकरीपेशा लोग अपना टारगेट आसानी से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में पिता की संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों की बात करे, तो उनकी पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। रिश्तों की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। किसी खास दोस्त के साथ सुखद मुलाकात होगी। परिवार या दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जा सकते हैं। शादी के इच्छुक लोगों के संबंध तय हो सकते हैं। पत्नी और बेटे से लाभ हो सकता है। किसी अतिथि के अाने से खुशी मिलेगी। भाई-बहनों से संबंध मधुर बनेंगे। परिवार और समाज में अापको मान-सम्मान मिलेगा। अाप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें, तो अापको अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। हालांकि सप्ताह के आखिरी में अापको चुस्ती-फूर्ति का अहसास होगा।

कुंभ राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। व्यापारियों के लिए व्यापार बढ़ाने की संभावना है। विरोधियों की चाल निष्फल रहेगी। काम में सफलता मिलने से यश बढ़ेगा। इस सप्ताह पिकनिक, शॉपिंग या मनोरंजन पर धन खर्च हो सकता है। भागीदारी के काम में खुशी महसूस होगी। आपको विरोधियों के साथ किसी वाद-विवाद में न पड़ने की सलाह दी जाती है। विद्यार्थियों की बात करें, तो उन्हें पढ़ाई में परेशानी होगी, क्योंकि उनका मन भटकेगा। परिवार की बात करें, तो शादीशुदा जिंदगी में आनंद की अनुभूति होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। आप थोड़े रोमांटिक रहेंगे। नए लोगों से दोस्ती होगी और आपका आकर्षण बढ़ेगा। इस सप्ताह पारिवारिक काम में भी आपको सम्मान मिलेगा। इस सप्ताह खुशी और सफलता के कारण आप थोड़े अहंकारी भी हो सकते है। स्वास्थ्य की बात करें, तो इस सप्ताह आप काफी स्वस्थ रहेंगे, लेकिन ज्यादा काम का असर आपके चेहरे पर देखने को मिलेगा।

मीन राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए यह समय अच्छा है। हाथ में लिया हुआ काम धीरे-धीरे सफल होगा। किसी काम में जल्दबाजी के कारण आपको तनाव होगा। इस सप्ताह मानसिक चिंता रहने के कारण आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले पाएंगे। काम के भार के कारण आप चिंता में रहेंगे। आर्थिक मामलों में जल्दबाज़ी नहीं करें। विद्यार्थियों की बात करें, तो उनके लिए समय अच्छा है। वे पढ़ाई पर फोकस कर सकेंगे। जहां तक परिवार और सामाजिक जीवन की बात है, तो काफी दिनों से परिवार के लिए हो रही आपकी चिंता दूर होगी। परिवार के साथ के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। किसी खास दोस्त के मिलने से मन प्रसन्न होगा। आप परोपकार के काम में लगे रहेंगे। इस सप्ताह आध्यात्म की ओर ज्यादा झुकाव रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे और मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है।
(Source :Ganeshaspeaks.com)