नये कांग्रेस अध्यक्ष का नाम तय, इस दिग्गज की होगी ताजपोशी, राहुल-प्रियंका करेंगे ये काम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लगातार राहुल गांधी को मनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं हैं।

New Delhi, Jun 20 : लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद राहुल गांधी ने जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की बात कही थी, हालांकि तमाम कांग्रेसी दिग्गज उनसे इस पद पर बने रहने का आग्रह कर रहे हैं, अब कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने नया अध्यक्ष ढूंढ लिया है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के नाम पर मुहर लगा दी गई है। जल्द ही ऐलान किया जाएगा। हालांकि फिलहाल ये साफ नहीं है कि गहलोत अकेले राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे, या फिर उनकी मदद के लिये कुछ कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किये जाएंगे।

Advertisement

राहुल गांधी ने नाम पर लगाई मुहर
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस जल्द ही नये अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है, राहुल गांधी ने अशोक गहलोत के नाम पर हामी भर दी है। बुधवार को राजस्थान के सीएम ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी थी, साथ ही पार्टी प्रमुख के पद पर बने रहने का आग्रह किया था, लेकिन राहुल खुद इस पद पर बने नहीं रहना चाहते हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने पहले ही साफ कर दिया है कि नये अध्यक्ष के रुप में उनकी बहन के नाम पर विचार नहीं किया जाए।

Advertisement

वंशवाद का मुद्दा
आपको बता दें कि बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कांग्रेस को वंशवाद के मुद्दे पर घेरती रहती है, चुनावों में विरोधियों को इसका फायदा भी मिलता है। ऐसे में राहुल गांधी चाहते हैं कि अगला पार्टी अध्यक्ष गांधी नेहरु परिवार से ना हो, ताकि इस मुद्दे को खत्म किया जा सके।

Advertisement

एक डेढ साल पद से दूर
सूत्रों का दावा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लगातार राहुल गांधी को मनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं हैं, जिसके बाद बीच का रास्ता निकाला गया है, एक डेढ साल के लिये गहलोत को अध्यक्ष बनाया जा रहा है, इस बीच राहुल-प्रियंका बिना किसी पद के देश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से घूम-घूम कर सीधा संवाद करेंगे, नये अध्यक्ष के नाम के ऐलान के लिये जल्द ही कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई जा सकती है।

एक साल घूमेंगे
राहुल गांधी की जिद के आगे झुके कांग्रेस नेताओं ने प्लान बनाया है, कि राहुल-प्रियंका अगले एक साल देश के अलग-अलग हिस्सों में घूमे, वो उन कार्यकर्ताओं को फिर से जगाने की कोशिश करें, जो कभी कांग्रेस पार्टी की जान हुआ करती थी, इसके साथ ही मोदी सरकार की नीतियों को लेकर जनता के बीच जाएं और उन्हें उनके खिलाफ बन रही नीतियों को समझाएं।