रिटायमेंट के बाद ये काम करेंगे महेन्द्र सिंह धोनी, मैनेजर ने कही बड़ी बात

धोनी की गिनती टीम इंडिया ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में होती है, उन्होने अपने खेल, फिटनेस और निर्णय लेने की क्षमता से बार-बार साबित किया है।

New Delhi, Jul 12 : टीम इंडिया सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर विश्वकप से बाहर हो चुकी है, इसके बाद टीम से कुछ खिलाड़ियों की छुट्टी होना तय माना जा रहा है, तो पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास की अटकलें सुर्खियां बटोर रही है, हालांकि धोनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि धोनी रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं।

Advertisement

संन्यास का ऐलान
दुनिया के महान कप्तानों में से एक धोनी का अंतरराष्ट्रीय सफर अब ढलान पर हैं, उनके संन्यास का ऐलान अब महज औपचारिकता रह गई है, कहा जा रहा है कि जल्द ही वो रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं, ऐसे में जब धोनी का इंटरनेशनल करियर खत्म होने वाला है, तो हर किसी का ध्यान बस इसी बात पर है कि आखिर संन्यास के बाद धोनी क्या करेंगे।

Advertisement

क्या करेंगे धोनी
रिटायरमेंट के बाद धोनी क्या करेंगे, इसे लेकर तरह-तरह के अनुमान लगाये जा रहे हैं, कुछ उन्हें क्रिकेट में ही योगदान देते हुए देखना चाहते हैं, तो कुछ इससे इतर काम करते देखना चाहते हैं, जो भी हो, ये तो देखना दिलचस्प होगा ही कि आखिर धोनी रिटायरमेंट के बाद करेंगे क्या, आइये नजर डालते हैं, कुछ ऐसे कामों पर जो संन्यास लेने का बाद धोनी कर सकते हैं।

Advertisement

बन सकते हैं कोच
धोनी की गिनती टीम इंडिया ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में होती है, उन्होने अपने खेल, फिटनेस और निर्णय लेने की क्षमता से बार-बार साबित किया है, कि गेम को लेकर उनके जैसा नजरिया कम ही लोगों के पास है। इन सबसे अलग हालात पढने और कुशल तथा बेजोड़ रणनीति बनाने में माही का कोई सानी नहीं है, भले धोनी खेल से रिटायर हो जाएं, लेकिन संभव है कि वो क्रिकेट के करीब रहे, वो अच्छे कोच साबित हो सकते हैं।

धोनी के मैनेजर का क्या कहना है
संन्यास के बाद धोनी क्या करेंगे, इस पर पूर्व कप्तान के मैनेजर अरुण पांडेय का कुछ और ही कहना है, उन्होने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगर धोनी ने एक बार क्रिकेट को अलविदा कह दिया, तो फिर वो इस खेल से नहीं जुड़े रहेंगे, बल्कि कुछ और करेंगे। हालांकि ये सब तो महज अनुमान है, धोनी के आगे के करियर को लेकर कयास लगाये जा सकते हैं, लेकिन आगे क्या करना है, इसका फैसला तो खुद माही ही लेंगे।