चंद्रयान-2 को लेकर अनुष्का शर्मा ने किया था ट्वीट, पीएम मोदी ने दिया ऐसा जबाव

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने वैज्ञानिकों का हौसला बढाते हुए ट्विटर पर लिखा, ये केवल आगे बढाने वाले कदम हैं ना कि पीछे।

New Delhi, Sep 09 : भारत के चंद्रयान मिशन को उस समय झटका लगा, जब लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह से मात्र दो किमी पहले इसरो की संपर्क से बाहर हो गया, इससे देशवासियों को काफी दुख हुआ, हालांकि देश वासियों ने इसरो के वैज्ञानिकों की तारीफ करते हुए उनका हौसला बढाया, कुछ फिल्मी सितारों ने भी वैज्ञानिकों की तारीफ करते हुए ट्वीट्स किये।

Advertisement

अनुष्का शर्मा का ट्वीट
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने वैज्ञानिकों का हौसला बढाते हुए ट्विटर पर लिखा, ये केवल आगे बढाने वाले कदम हैं ना कि पीछे, और एक देश होने के नाते हमें अपने वैज्ञानिकों पर उनके दृढ निश्चय और उपलब्धियों पर गर्व है, आप सभी वास्तव में प्रेरणादायक हैं।

Advertisement

मोदी का जबाव
अनुष्का शर्मा के इस ट्वीट पर पीएम मोदी ने जबाव दिया है, उन्होने एक्ट्रेस के ट्वीट को रि-ट्वीट कर लिखा, बिल्कुल सही, हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है, इसरो ने हजारों दिमागों को साइंस लेने की प्रेरणा दी है, और ये अपने आप में ही बहुत सही जीत है, प्रधानमंत्री मोदी के इस ट्वीट पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं।

Advertisement

मोदी ने गले लगाकर हौंसला दिया
मालूम हो कि इसरो चीफ जब प्रधानमंत्री मोदी को बाहर तक छोड़ने आये, तो अचानक भावुक हो गये, जिसके बाद पीएम मोदी ने आगे बढकर उन्हें गले लगाकर आश्वासन और हौंसला दिया, उनकी पीठ थपथपाकर हौसला अफजाई की, देश के पीएम के इस रवैये ने लगभग हर किसी को भावुक कर दिया।