बेजान दारूवाला, साप्‍ताहिक राशिफल: 4 नवंबर से 10 नवंबर तक 12 राशियों की मौज, छुटपुट तनाव रहेगा

भारत के नंबर वन एस्‍ट्रॉलॉजिस्‍ट बेजान दारूवाला से जानिए आपको ये हफ्ता कैसा गुजरने वाला है । 12 राशियों के राशिफल में क्‍या- क्‍या बातें बताई गई हैं, क्‍या भविष्‍यवाणी है ।

मेष राशिफल – इस सप्ताह अनावश्यक क्रोध पर काबू रखना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के बावजूद आप इस सप्ताह लोन लेने या उधार लेने से बचें। विद्यार्थियों का इस सप्ताह अभ्यास में मन नहीं लगेगा। एकाग्रता की कमी रहेगी। इस सप्ताह आपके मन में नकारात्मक विचार रहेंगे। आपको खानपान का ध्यान रखना होगा। वाहन चलाते समय इस सप्ताह थोड़े सवाधान रहें। अचानक बाहर जाने का प्रसंग बन सकता है। संतान संबंधी चिंता रहेगी। हाथ पैर में दर्द की समस्या हो सकती है। किसी तरह की चिंता रह सकती है। उत्साह की कमी रहेगी आलस्य बना रहेगा। सरकारी काम में किसी तरह की बाधा उत्पन्न हो सकती है। सप्ताह के आखिरी में आपका मन काम में फिर लगने लगेगा। जीवन साथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। व्यापारियों को किसी तरह का लाभ मिल सकता है। मित्रों की ओर से भी आपको लाभ मिलेगा। बचपन के मित्र मिलने से आपका सप्ताहांत अच्छा रहेगा।

Advertisement

वृषभ राशिफल
इस सप्ताह वाहन चलाने में आपको ध्यान रखना होगा। दुर्घटना की आशंका है। इस सप्ताह आपकी आय कम और खर्च ज्यादा होगा। आपको मानसिक चिंता हो सकती है। इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए प्राणायाम आदि करने की सलाह दे रहे हैं। परिजनों के साथ संबंध में सुधार होगा, पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा। आर्थिक लाभ की स्थिति बनी रहेगी। आप मीटिंग, सेमिनार या अन्य सार्वजनिक काम से बाहर जा सकते हैं। आर्थिक मामले में थोड़ी मुश्किल रहेगी। हालांकि सप्ताह के अंत तक सभी काम आसानी से बनने लगेंगे। व्यापारी किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोग इस सप्ताह अपने टारगेट को पूरा कर पाएंगे। इस सप्ताह किसी तरह का इन्सेटिव मिल सकता हैं। छोटी यात्रा का आयोजन हो सकता है। मित्रों के साथ आर्थिक लेन-देन में आपको सावधानी रखनी चाहिए। जीवन साथी के स्वास्थ्य में गड़बड़ी की संभावना है।

Advertisement

मिथुन राशिफल
यदि नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियोंं का रवैया नकारात्मक है, तो सावधान रहें, अन्यथा आपके विरोधी इसका फायदा उठा सकते हैं। सरकारी परेशानियोंं के कारण आपके कार्य बाधित हो सकते है। महत्वपूर्ण कार्यों से संबंधित निर्णयों को इस वक्त टालने की सलाह दी जाती है। इस सप्ताह विभन्न लाभ के कारण आपकी खुशियोंं में बढ़ोतरी होगी। परिवार में बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिलेगी। दोस्तोंं के साथ मुलाकात आपके लिए आनंदपूर्ण और लाभदायक होगा। नौकरी और व्यवसाय में आपको जबरदस्त लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि से आप मन ही मन काफी खुश होंगे। जो लोग अपने जीवन साथी की तलाश में हैं, उनकी तलाश पूरी होगी। फिलहाल के कार्य दबाव के कारण थोड़ी थकान का अनुभव होगा। आय बढ़ने से खर्च में भी बढ़ोतरी होगी। गलत कार्यों के पीछे आपकी ऊर्जा नष्ट हो सकती है। किसी के साथ झगड़ा या संघर्ष न हो इसका ध्यान रखें। कार्य खुशी-खुशी और स्वस्थ मन के साथ करें। दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके लिए लाभदायक साबित होगा। अत्यधिक खर्च पर नियंत्रण रखें। मन में आने वाले नकारात्मक विचारों को दूर भगाने की सलाह दी जाती है। थोडे विलंब या अवरोध के बाद आप कार्य को बेहतर ढंग से करने में सफल होंगे।

Advertisement

कर्क राशिफल
आपके मन में विभिन्न प्रकार की विचार तरंगे उठेगी। इस सप्ताह आपको चर्चा या वाद-विवाद में न पड़ने की सलाह दी जाती है। आपकी भावनात्मकता में वृद्धि होगी। काम के बोझ से मानसिक रूप से थोड़ी थकावट महसूस होगी। बाधाओं के दूर होने से आप एकाग्रता के साथ अध्ययन कर सकेंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी। अविवाहितों के विवाह का मार्ग प्रशस्त होगा। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरूआत कर सकते हैं। व्यापार और नौकरीपेशा लोगों की आय में बढ़ोतरी संभव है। परिवार के सदस्यों और प्रियजन के साथ मुलाकात से खुशी महसूस होगी। सप्ताह के मध्य में महिलाओं के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। कार्यों में यश की प्राप्ति होगी। आय और व्यय की स्थिति एक समान रहेगी। वित्तीय स्थिति में बदलाव होगा। दोस्तों और मेहमानों के साथ पार्टी, पिकनिक और भोज का आनंद ले सकेंगे। नए कपड़े, आभूषण और वाहन खरीदने के योग है। आकर्षण में बढ़ोतरी होगी। नौकरी और व्यवसाय में सहकर्मियों और उच्चाधिकारियों से पूर्ण सहयोग नहीं मिलने के कारण हताशा होगी। इस सप्ताह आपको पिता की चिंता रह सकती है। लग्जरी वस्तुओं की खरीदारी पर खर्च होगा। पैसे खर्च करें, लेकिन बेवजह नहीं। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट होंगे। धन प्राप्ति का भी योग है।

सिंह राशिफल
शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होने से आप खुशमिजाज रहेंगे। दोस्तों के साथ मुलाकात के दौरान अधिक खर्च न हो, इस बात का ध्यान रखें। काम के बोझ के कारण थोड़ी थकावट और परेशानी महसूस होगी। आप तय कार्यों को पूरा कर सकेंगे। आर्थिक प्रगति धीमी रहेगी। दोस्तों और शुभेच्छुओं के साथ मुलाकात से आपको खुशी महसूस होगी। कार्य क्षेत्र में अपने परिश्रम और कार्यक्षमता से आप प्रतिद्वंद्वियों की बोलती बंद कर देंगे। काम में सफलता मिलने से आपको प्रसन्नता महसूस होगी। प्रियजन के साथ मुलाकात रोमांचक होगी। हालांकि सप्ताह के मध्य घर में कलेश् का माहौल रहेगा। पारिवारिक सदस्यों की नाराजगी के कारण मन खिन्न हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई से संबंधित नए प्रोजेक्ट और असाइनमेंट तैयार करने का अनुकूल समय है। सप्ताह के आखिरी में बीमारी से असहजता महसूस होगी। पारिवारिक परेशानियों और मामूली लड़ाई-झगड़ों के कारण आप उदास रहेंगे। ऐसी स्थिति में, आप अकेले रहना पसंद करेंगे और मन को शांत करने के लिए आध्यात्मिकता की ओर रुख करना पसंद करेंगे। जीवनसाथी और बच्चों की चिंता रहेगी। कुछ मामलों में बच्चे आपकी सलाह नहीं मानेंगे।

कन्या राशिफल
इस सप्ताह आप अपना आपा खोकर खुद अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी न मारें। विवाद से आपको ही नुकसान होगा। विशेष रूप से कोई अप्रत्याशित खर्च संभावित है, ऐसे में आपको पैसे बचाने की सलाह दी जाती है। जहां तक संभव हो, कर्ज या उधार लेने का विचार मन में न आने दें। अगर बिना सोचे विचारे उधार या कर्ज लेंगे तो आपको परशानी हो सकती है। शारीरिक अस्वस्थता के कारण आप मानसिक रुप से हताश रहेंगे। काम के बोझ के कारण आपको थकान का अनुभव होगा, इस कारण आप में काम करने के उत्साह का अभाव भी रहेगा। उच्च अधिकारियों की नाराजगी के कारण गुस्से में आकर काम को दांव पर न लगाएं। सप्ताह के मध्य में भी अधिक धनअर्जन के कारण आप खर्च भी ज्यादा करेंगे। बच्चों के साथ मतभेद की भी संभावना है। महत्वपूर्ण कार्य संबंधी कोई निर्णय न लें। आपको किसी तरह की कोई परेशानी और तकलीफ न हो, इसके लिए आप खुद सावधानी बरतें। विद्यार्थियों के लिए यह अवधि मध्यम होगी। सप्ताह के आखिरी में आपको सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक क्षेत्र से लाभ मिलने के संकेत हैं। समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्र आप पर खर्च करेंगे और उनसे आपको लाभ भी होगा। किसी खूबसूरत स्थान पर घूमने जाने के लिए यह समय उपयुक्त है।

तुला राशिफल
वेतनभोगी कर्मचारियोंं को बोनस या प्रोत्साहन का लाभ मिलेगा, जबकि व्यापारियोंं को नए ऑर्डर मिलेंगे। अपने कार्य में व्यस्त रहने के कारण परिवार पर कम ध्यान दे सकते हैं, लेकिन उन्हें कोई शिकायत नहीं होगी, क्योंकि वे जानते हैं कि आप परिवार के लिए ही कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आप परिवार को आरामदायक जीवन देने के लिए घरेलू सामान, फर्नीचर इत्यादि खरीदेंगे। हालांकि, दुविधा के कारण आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकते हैं। अधिक भावनात्मक स्थित आपको कमजोर कर देगी। पारिवारिक संपत्ति संबंधी विचार-विमर्श पर चर्चा और इससे संबंधित यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। आप थोड़ा चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। सप्ताह के मध्य विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ी बाधाएं उत्पन्न होंगी। आप बौद्धिक कार्य और चर्चा में व्यस्त रहेंगे। आपकी कल्पना और रचनात्मकता के कारण आपको लाभ होगा। प्रियजनों के साथ मुलाकात यादगार रहेगी। वेतनभोगी वर्ग को रोजगार में आर्थिक लाभ का अवसर प्राप्त होगा। घर में शांति रहेगी और उत्सवपूर्ण माहौल बनेगा। विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ आपको सफलता मिलेगी और सहकर्मियों से भी आपको सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल
परिवार में पुत्र और पत्नी की ओर से आपको लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ आपकी मुलाकात अच्छी रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में आय बढ़ेगी। विवाह योग्य जातकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। इस समय वाणी पर संयम रखने की सलाह हैं। इस सप्ताह स्वास्थ्य के मामले में आपको दिक्कत हो सकती है। आंखों की समस्या होने से आप परेशान हो सकते हैं। मानसिक चिंता रहेगी। वाहन चलाते समय आपको ध्यान रखना होगा। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आध्यात्मिक दिशा में आप आगे बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सप्ताह के मध्य में मित्रों और परिवार के लोगों के साथ आप बाहर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कर्मचारियों का साथ मिलेगा। सरकार की ओर से विशेष लाभ के योग हैं। भाई-बंधुओं के साथ आपके दिन अच्छे बीतेंगे। विरोधियों की साजिश को नाकामयाब करेंगे। मन में किसी विचारों के आने-जाने से सप्ताह के आखिरी में परेशान रह सकते हैं।

धनु राशिफल
इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। इस सप्ताह आपको काम के साथ आराम भी करना होगा। जीवनसाथी का सपोर्ट आपको नई शक्ति और प्रेरणा देगा। आप जीवनशैली और रोज के काम को सुधारने के लिए इस सप्ताह प्रयत्नशील रहेंगे। संतान संबंधी चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग एकाग्र नहीं रह पाएंगे। संतान संबंधी चिंता आपको रहेगी। शेयर बाजार और लॉटरी से इस सप्ताह दूर रहने में भलाई है। परिवार का साथ आपकी सबसे बड़ी शक्ति है। इस सप्ताह आपके नए मित्र बन सकते हैं। विरोधी भी आपके व्यवहार से नतमस्तक रहेंगे। इस सप्ताह लोग आपके नए टैलेंट से रूबरू हो सकते हैं। आपको विवाद से दूर रहने की सलाह हैं। आपको वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। धीरज और व्यवहार कुशलता से आप काम आसानी से बना लेंगे। परिवार के साथ सप्ताह के आखिरी के दिनों में किसी पार्टी या पिकनिक पर जा सकते हैं।

मकर राशिफल
अपूर्ण काम पूरा करने के बाद नया काम शुरू करें और इसे पूरा करने के बाद नए काम की आशा करें। अपने नीचे काम करने वाले लोगों के साथ व्यावहारिक रहें। आपको इस सप्ताह बहुत भावुक होने की कोई जरूरत नहीं है। इस सप्ताह आपको राहत और वैभव की प्राप्ति होगी। काम की व्यस्तता के कारण आपको थकान महसूस होगी। हर परिस्थिति में स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इंद्रियों पर काबू रखें। मन में प्रसन्नता छायी रहेगी। सप्ताह के मध्य आप मानसिक रूप से उदास और असहज महसूस करेंगे, शारीरिक रूप से बेचैनी का अनुभव होगा। यात्रा के लिए अभी उपयुक्त समय नहीं है। संपत्ति से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। हालांकि, धीरे-धीरे इसके गुजर जाने से आप थोड़ी राहत महसूस करेंगे। सप्ताह के अंत में मित्रों से सहयोग मिलेगा। शारीरिक ताजगी का अनुभव होगा। घर में शांति और खुशी का माहौल बनाए रखें। घर पर कोई सुखद घटना हो सकती है। आप जो कार्य करेंगे, उसमें यश की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ पर्यटक स्थल पर जाने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को लाभ होगा।

कुंभ राशिफल
परिवार में सुख-शांति और आराम की अनुभूति होगी। भाग्यवृद्धि से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। खासकर विदेश से जुड़े लोगों को विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छे संकेत है। परिवार के सदस्यों के साथ अत्यधिक घूमने के कारण शरीर में थकावट, बेचैनी और सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। कार्यस्थल में किसी प्रकार के प्रोत्साहन से आपका उत्साह दोगुना हो जाएगा। परिवार के अन्य सदस्यों से निकटता बढ़ेगी और उनसे आपको पर्याप्त सहयोग और समर्थन भी मिलेगा। आपके कौशल और उपलब्धियों के कारण घर और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जिससे आपको खुशी महसूस होगी। स्वास्थ्य पूरी तरह बेहतर होगा। स्त्री मित्रों, प्रेमिका के साथ रोमांटिक क्षण बिताएंगे। अविवाहित जोड़े को उचित जीवन साथी मिलेगा और शीघ्र विवाह का फैसला भी हो सकता है। यदि परिवार के सदस्यों के साथ असहमति की कोई संभावना हो, तो समय और परिस्थितियों के हिसाब से तैयार रहें। कई तरह की परेशानियां मानसिक बेचैनी का कारण बन सकती हैं।

मीन राशिफल
मनोरंजन और व्यापार के मामले में किसी छोटी यात्रा के योग है। भाई-बंधुओं के साथ तालमेल रहेगा। कार्यालय या व्यवसाय में आप विरोधियों की आंखों में खटक रहे हैं, लेकिन आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है, क्योंकि आपके सामने उनका कोई दांव-पेच नहीं चलेगा। किसी खास के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। आप आध्यात्मिकता की ओर मुड़ सकते हैं और जीवन की सच्चाई को समझने के लिए एक उपयुक्त गुरु की तलाश कर सकते हैं। इस समय आप में आध्यात्मिकता बढ़ेगी, साथ ही योग, ध्यान और प्राणायाम के जरिए आप खुश रहने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध सामान्य रहेगा। विद्यार्थी अगर सही तरीके से पढ़ाई नहीं करते हैं , तो वे भटक सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों जैसे सर्दी खांसी, मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द आदि की शिकायत रहेगी। सप्ताह के आखिर में बच्चों की पढ़ाई या खुद के साथ ही परिवार के स्वास्थ्य पर भी आकस्मिक खर्च हो सकता है। प्रेमीजनों और बच्चों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। यात्रा-प्रवास में परेशानी होगी। हालांकि भविष्य के लिए आर्थिक योजना बनाने खासकर सोने-चांदी, सरकारी योजनाओं आदि में निवेश का अनुकूल समय है।
(Source :Ganeshaspeaks.com)