57 साल बाद बन रहा है गुरु का महासंयोग, 12 राशियों पर अगले 5 महीने तक रहेगा प्रभाव, अभी पढ़ें

ज्‍योतिष एक्‍सपर्ट्स के मुताबिक आज 57 साल बाद गुरु, शनि और केतु से मिले हैं । साथ ही 12 साल बाद अपनी राशि धनु में फिर से लौटकर आए हैं। ऐसे में ये संयोग किस प्रकार से राशियों को प्रभावित करेंगे आगे जानिए ।

मेष राशिफल
आपकी राशि से नवम स्थान में गुरु का गोचर होगा। आपकी राशि से भाग्य स्थान में गुरु का संचार आपके भाग्य को बल प्रदान करेगे। किस्मत का साथ आपको हर क्षेत्र में प्राप्त होगा। सेहत अच्छी रहेगी। जो लोग बीमार हैं उनकी सेहत में सुधार होगा। लंबे समय से अटके काम बनेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी।
वृषभ राशिफल
इस राशि के लिए गुरु का गोचर राशि से अष्टम में होगा। इस राशि के लोगों को गुरु के इस गोचर के दौरान सेहत के मामले में लापरवाही से बचना होगा। इन्हें किडनी और उदर संबंधी रोग होने की आशंका है। पारिवारिक जीवन में क्लेश हो सकता। मान-सम्मान की हानि हो सकती है। हो सकता है कि आपको परिवार से दूर जाना पड़े। नौकरी में उथल-पुथल की स्थिति रहेगी। उधार लेन-देन से बचना होगा।

Advertisement

Advertisement

मिथुन राशिफल
आपकी राशि से सातवीं राशि में गुरु का गोचर आपके लिए शुभ फलदायी है। आप उत्साह और उर्जा से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आय में वृद्धि होगी और पद-प्रतिष्ठा का भी लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में आनंद और सहयोग बढ़ेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। धर्म एवं ज्योतिष के विषय में आपकी रुचि बढ़ेगी।
कर्क राशिफल
धनु राशि में गुरु का जब संचार होगा तो वह आपकी राशि से छठे घर में संचार करेंगे। ज्योतिषशास्त्र में छठे गुरु को शुभ नहीं कहा गया है। आपका मन बेचैन रहेगा। बनते काम भी बार-बार अटकेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। अपनों से वाद-विवाद हो सकता है। विरोधी को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। व्यवसाय में परिश्रम के अनुपात में लाभ कम होगा। नौकरी में अधिकारी और सहकर्मियों का व्यवहार नकारात्मक हो सकता है।

Advertisement

सिंह राशिफल
धनु राशि में गुरु का गोचर आपकी राशि से पंचम भाव में होगा। गुरु के इस गोचर से शिक्षा और करियर के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। नई तकनीक और ज्ञान हासिल करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में विस्तार का मौका मिलेगा। धन लाभ में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि रहेगी। कोरोबारी लोग अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं।
कन्या राशिफल
आपके लिए धनु राशि में संचार करता हुआ गुरु मिलाजुला फल देने वाला है क्योंकि यह राशि से चौथे स्थान में संचार करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी तकलीफ बढ़ सकती है, अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। पारिवारिक जीवन में निराशा का भाव रहेगा। मन उलझन में रहेगा। आय सामान्य रहेगी लेकिन खर्च बढ़ जाने से आय-व्यय का तालमेब बिगड़ेगा। सरकारी क्षेत्र में परेशानी होगी।

तुला राशिफल
गुरु आपकी राशि से तीसरे स्थान से गोचर करेंगे। तृतीय गुरु का संचार बहुत ही अशुभ माना जाता है। इस समय आपको स्वास्थ्य के मामले में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इस समय आपको पारिवारिक जीवन में बहुत ही संयम से चलना होगा क्योंकि आपसी तालमेल बिगड़ेगा और मन-मुटाव हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपको समझदारी और संयम से चलना होगा, खर्च बढ़ेंगे। उच्चाधिकारियों से परेशानी हो सकती है। काम का दबाव भी अधिक रहेगा।

वृश्चिक राशिफल
आपके लिए गुरु का यह गोचर राशि से दूसरे स्थान में होगा। सगे-संबंधियों और मित्रों से सहयोग और तालमेल बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। इन दिनों आर्थिक धन वृद्धि के प्रयास सफल होंगे। निवेश के लिए भी समय अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। गुरु के इस गोचर के दौरान शुभ समाचार प्राप्त होंगे। सामाजिक मामलों में आप सक्रिय रहेंगे, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कहीं आपका धन फंसा हुआ है तो इन दिनों में आपको वापस मिल सकता है।

धनु राशिफल
5 नवंबर से 30 मार्च 2020 तक गुरु का गोचर आपकी राशि में होगा। यह गोचर आपके लिए मिलजुला फल देने वाला है। इन दिनों आप धार्मिक और अध्यात्मिक रूप से सक्रिय रहेंगे। जो लोग संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं उन्हें गुरु के इस गोचर में खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं। शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा, बजट बिगड़ सकता है। इन दिनों आपको उधार लेन-देन से बचना चाहिए।
मकर राशिफल
आपकी राशि से बारहवीं राशि में संचार करता हुआ गुरु अनुकूल नहीं माना जाता है। आपको इन दिनों आकस्मिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य भी नरम-गरम रहेगा। अपच और वायु विकार की समस्या हो सकती है। अपने अलावा परिवार के अन्य सदस्यों की सेहत को लेकर भी आप परेशान रहेंगे। परिवार में लोगों का विरोध झेलना पड़ सकता है। खर्च बढ़ने की वजह से आर्थिक तंगी महसूस करेंगे।

कुंभ राशिफल
आपकी राशि से गुरु का गोचर एकादश भाव में हो रहा है जो शुभ फलदायी है। इस गोचर के दौरान भाग्य आपका पूरा साथ देगा। जिन क्षेत्रों में भी आप प्रयास करेंगे उनमें सफलता मिलेगी। नौकरी-व्यवसाय में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आय के साधन बढ़ेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मित्र और सगे-संबंधियों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। इस समय आपकी सेहत भी सामान्य रूप से अच्छी रहेगी।
मीन राशिफल
आपकी राशि से गुरु का संचार 10वीं राशि में हो रहा है। इस गोचर के दौरान कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की मेहरबानी रहेगी आप पर। नौकरी में आपका महत्व और प्रभाव बढ़ेगा। कारोबार में प्रगति और लाभ बढ़ेगा। लेकिन इन दिनों आपके खर्चे भी बढ़े रहेंगे। आय-व्यय में तालमेल बनाकर चलना होगा। सेहत सामान्य रूप से अच्छी रहेगी लेकिन सेहत का आपको पूरा ध्यान भी रखना होगा। घर में सुख शांति बनी रहेगी लेकिन आपको भी इसके लिए संयम और समझदारी से काम लेना होगा।
(Source: Navbharattimes.com)