सपा प्रवक्ता रहीं पंखुड़ी पाठक करने जा रही शादी, इस चर्चित राजनेता की बनेगी दुल्हन

पंखुड़ी पाठक भी एक बड़े नेता के साथ सात फेरे लेने वाली हैं, आइये आपको बताते हैं कि पंखुड़ी किसकी दुल्हन बनने वाली है।

New Delhi, Nov 27 : बीते दिनों कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने पंजाब के विधायक अंगद सैनी के साथ सात फेरे लिये, दोनों ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शादी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई, अब ऐसी ही एक और हाई प्रोफाइल शादी होने जा रही है, ये शादी है सपा की पूर्व प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक की, पंखुड़ी भी एक बड़े नेता के साथ सात फेरे लेने वाली हैं, आइये आपको बताते हैं कि पंखुड़ी किसकी दुल्हन बनने वाली है।

Advertisement

दिल्ली में शादी
आपको बता दें कि पंखुड़ी पाठक की शादी सपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव से हो रही है, दोनों की शादी 1 दिसंबर को दिल्ली कैंट स्थित वसुंधरा वाटिका में होगी, बताया जा रहा है कि दोनों का प्रेम विवाह है, जिस पर दोनों के परिवार वालों ने भी रजामंदी दे दी है, पंखुड़ी सपा छोड़कर अब कांग्रेस में आ चुकी है, वो कांग्रेस की मीडिया पैनलिस्ट हैं।

Advertisement

सपा की प्रवक्ता रह चुकी हैं पंखुड़ी
पंखुड़ी पाठक समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता रह चुकी हैं, अब कांग्रेस में मीडिया पैनलिस्ट हैं, वहीं अनिल यादव भी सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके हैं, और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं, नोएडा में रहने वाली पंखुड़ी दिल्ली विश्वविद्यालय में लॉ की छात्रा रही हैं।

Advertisement

छात्र राजनीति से सक्रिय
पंखुड़ी को 2017 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा ने पार्टी का प्रवक्ता बनाया था, वो अकसर टीवी डिबेट में पार्टी का पक्ष रखते हुए नजर आती थी, उससे पहले पंखुड़ी दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव भी लड़ चुकी हैं, वो 2010 में हंसराज कॉलेज में ज्वाइंट सेक्रेटरी का चुनाव जीता था।

इसलिये छोड़ी सपा
पंखुड़ी साल 2010 में सपा से जुड़ी, अखिलेश यादव की क्रांति रथ यात्रा में भी हिस्सा लिया, दिल्ली की रहने वाली पंखुड़ी किसी राजनीतिक परिवार से नहीं है, उनके पिता जेसी पाठक और मां आरती पाठक दोनों डॉक्टर हैं, और निजी प्रैक्टिस करती हैं, पंखुड़ी ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, तब उन्होने कहा था कि सपा अपने मूल सिद्धांतों को छोड़ चुकी है, अब यहां दम घुटता है, इसलिये वो पार्टी छोड़ रही है।