बेजान दारूवाला से जानिए साप्‍ताहिक राशिफल, 9-15 दिसंबर :  4 राशियों के लिए कुछ कठिनाईयां

भारत के नंबर वन एस्‍ट्रॉलॉजिस्‍ट बेजान दारूवाला से जानिए आपको ये हफ्ता कैसा गुजरने वाला है । 12 राशियों के राशिफल में क्‍या- क्‍या बातें बताई गई हैं, क्‍या भविष्‍यवाणी है ।

मेष राशिफल – परिवारिक व्यवसाय से इस सप्ताह आपको विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। बचपन के किसी मित्र के साथ आपकी मुलाकात आपको रोमांचित कर देगी। इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। इससे आप थोड़े उदास रहेंगे। परिवार में किसी छोटी बात का बड़ा विवाद होने से आप चिंता में रहेंगे।आपकी वाणी पर आपको संयम रखने की सलाह हैं। किसी बीमारी पर इस सप्ताह पैसा खर्च होगा। सप्ताह के मध्यभाग में आप चिंता से निकल पाएंगे। हालांकि मन में पिछले दिनों की उदासी बनी रहेगी, इससे आपके कई काम अधूरे रह जाएंगे। इस समय आप लंबी अवधि के किसी प्रोजेक्ट में निवेश कर सकते हैं। निर्धारित काम समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। सप्ताह का आखिरी चरण अपेक्षाकृत अच्छा रहने वाला है। आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई बहनों से आपको लाभ मिलेगा।

Advertisement

वृषभ राशिफल
इस समय आपको यात्रा को टालना चाहिए। अविवाहित जातकों के लिए योग्य जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है। पेट संबंधी कोई बीमारी पनप सकती है। त्वचा में भी इन्फेक्शन हो सकता है। इस समय कुंटुंबजनों के साथ कोई छोटा विवाद हो सकता है। नए संबंध बनने से आपको इनका लाभ आगे मिलेगा। हालांकि नए संबंधों को बनाने में ध्यान रखने की सलाह भी हैं। कोई कठिन काम धीरे-धीरे पूरा होगा। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर कुटुंबजनों के साथ विवाद को टालना ही आपके लिए हितकर है। ऑफिस के काम से कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम हो सकता है। इस समय आप खाने-पीने में ध्यान रखें। इस सप्ताह कुछ नया करने का विचार आपको आएगा। रोजाना के काम आप धीमी गति से करेंगे। बात-बात में गुस्सा करने की प्रवृत्ति बदलें, अन्यथा बनते काम बिगड़ेंगे।

Advertisement

मिथुन राशिफल
आप संतान और घर के बड़ों के साथ खूब सारा समय बिताना पसंद करते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध सामान्य रहेंगे। किसी प्रिय मित्र के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आय में वृद्घि होने की संभावना इस सप्ताह दिखाई दे रही है। आप आय के नए स्रोत भी तलाशेंगे। किसी छोटी यात्रा पर जाने का कार्यक्रम हो सकता है। इस सप्ताह आपके खर्च ज्यादा रहेंगे। परिवार के साथ सप्ताह के मध्य में कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मनोरंजन, शॉपिंग पर पैसा खर्च होगा। सलाह हैं कि परिवार के लिए खर्च में कंंजूसी नहीं बरतें। हालांकि जेब का ध्यान रखकर ही खर्च करने में भलाई है। सप्ताह के आखिरी में विद्यार्थियों को नए मित्र मिल सकते हैं। मित्रों के साथ बाहर जाने का भी कार्यक्रम बनेगा। पढ़ाई में ध्यान कम लगेगा। इस समय नकारात्मक विचार आप पर हावी रहेंगे।

Advertisement

कर्क राशिफल
परिवार में अच्छा वातावरण रहेगा। विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में इस समय कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। किसी लंबी अवधि के प्रोजेक्ट में आप धन निवेश कर सकते हैं। प्रिय मित्र के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहने से आप ताजगी का अनुभव करेंगे। भाग्यवृद्धि में यह समय सहायक है। कार्यक्षेत्र में विरोधी भी आपके काम को बिगाड़ने में नाकामयाब रहेंगे। शांत चित्त से ही आपको अपना काम करते रहना चाहिए। संतान के लिए किसी तरह का आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। प्रणय संबंध में काबू नहीं करना चाहिए। दुर्घटना के योग होने से आपको अभी यात्रा प्रवास को टालना ही श्रेयस्कर होगा। मौसम बदलने से आपको कोई छोटे रोग हो सकते हैं। सप्ताह के आखिरी में कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल रहेगा। घर-परिवार में सुख शांति रहेगी। हालांकि काम का बोझ आप पर ज्यादा रहेगा। विद्यार्थियों को एकाग्रता का अभाव रहेगा।

सिंह राशिफल
पुराने मित्रों के साथ मुलाकात अच्छी रहेगी। आपके कार्यों की सफलता से समाज और घर में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विरोधी आपके सामने नत-मस्तक रहेंगे। भाई-बहनों से आपको लाभ होगा। मित्रों के साथ पार्टी या अन्य जगह पर जा सकते हैं। मन में व्याप्त निराशा से मन बेचैन रहेगा। जमीन, वाहन आदि के दस्तावेजोंं को संभालकर रखने की सलाह दी जाती है। घर में किसी बड़े की तबियत बिगड़ने से अचानक खर्च बढ़ जाएगा। सप्ताह के मध्य में आपकी शारीरिक स्फूर्ति घटेगी। प्रिय पात्र के साथ आपकी मुलाकात के भी योग बन रहे हैं। सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। ऊपरी अधिकारी आपकी परफॉर्मेंस से प्रभावित होंगे। आपके नीचे काम करने वाले लोगों से आपको काफी लाभ होगा। आपको सावधानी से सभी काम करने की सलाह हैं। इस समय आपकी कल्पनाशक्ति काफी अच्छी रहने वाली है।

कन्या राशिफल
इस सप्ताह आपको वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह है। मन से किसी का बुरा करने की नहीं सोचेंगे, लेकिन वाणी से आप किसी का दिल दुखा सकते हैं। विद्यार्थियों का अभ्यास में मन नहीं लगेगा। एकाग्रचित्त नहीं होने से आप परेशान रहेंगे। इस सप्ताह अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहना ही हितकर होगा। सप्ताह के मध्य भाग से स्थितियां फिर सुधर सकती है। आपका मन एकाग्र होगा। नौकरीपेशा लोग भी अपना काम आसानी से कर पाएंगे। काम बनने से आपका मन लगेगा। शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। किसी भी तरह के विवाद से बचने की कोशिश करना ही हितकर होगा। समय पर भोजन नहीं मिलने से आपका मन नहीं लगेगा। आप चिंता में रहेंगे। सप्ताह के आखिरी में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रोमांस के लिए अभी समय अच्छा नहीं है। यात्रा को अभी टालें। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। मामा पक्ष की ओर से आपको लाभ मिलेगा।

तुला राशिफल
कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा और सहकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए अभ्यास का अनुकूल माहौल होगा। व्यपारियों को सरकारी लाभ और नौकरीपेशा लोगों पर उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि बनी रहने का योग है। आप पड़ोसियों, भाई-बहनों और दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और आप खुशी का आनंद ले सकेंगे। सप्ताह के मध्य में मन में दुविधा के कारण मानसिक परेशानी का अनुभव होगा। अधिक संवेदनशीलता के कारण आपको चिड़चिड़ापन महसूस होगा। मां या महिलाओं के प्रति अधिक भावनात्मक बनें। धन से संबंधित चर्चा या निर्णयों को वर्तमान में टालना उचित होगा। यह समय आपके लिए मिश्रित फलदायी होगा। संभव हो तो नए कार्य की शुरूआत न करें। बच्चों और जीवनसाथी की चिंता से मन व्याकुल रहेगा। पेट संबंधी विकारों से स्वास्थ्य के प्रति असहजता महसूस होगी। खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति को लेकर तनाव बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए कुल मिलाकर समय अच्छा है। आपको कार्य में सफलता मिलने से यश में बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ आप उल्लासपूर्ण माहौल में समय व्यतीत कर सकेंगे। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रहेंगे। हालांकि, क्रोध और जिह्वा पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। व्यापार में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल
इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास थोड़ा कमजोर रहेगा। कार्यों में रुकावट ना आए, आपको इसका भी ध्यान रखना होगा। आपको छोटे-छोटे टारगेट बनाकर काम पूरा करना होगा। किसी भी काम को करने का उत्साह बनाए रखना होगा। सप्ताह के मध्य भाग में आय के स्रोत सुधरेंगे। किसी पुराने काम के बन जाने से आपको धन लाभ प्राप्त होगा। आपको अपना मनपसंद काम करने का अवसर मिलेगा। परिवार में किसी की जिद के कारण आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। कोई नया काम आपको मिल सकता है। इस सप्ताह दौड़धूप काफी ज्यादा रहेगी। इस मेहनत का लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। आपका ध्यान आध्यात्मिकता की ओर रहेगा। इससे आपको मन की शांति मिलेगी। आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह देते हैं।

धनु राशिफल
इस सप्ताह जमीन, मकान और वाहन के काम में ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। सरकारी काम में आपको ध्यान रखना होगा। मन में किसी बात को लेकर उलझन रहेगी। किसी तरह के नकारात्मक विचार आपको परेशान करेंगे। इस सप्ताह आप नदी, जलाशय या पानी की किसी भी तरह की एक्टिविटी से दूर रहें। सप्ताह के मध्य में आपका ध्यान कलाक्षेत्र में ज्यादा रहेगा। किसी तरह के साहित्य सृजन में आपकी दिलचस्पी होगी। स्त्री मित्रों के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। आप किसी तरह के धार्मिक परोपकार के काम करेंगे। परिवार में सभी के साथ ध्यान से बात करने की सलाह दी जाती है। बच्चों के साथ आपके वाद-विवाद हो सकते हैं। रोजाना के काम आसानी से नहीं बनने से आपके कार्यों में विलंब होगा। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों से बातचीत में सावधानी बरतना चाहिए। परिश्रम का फल नहीं मिलने से मन निराश रह सकता है। सप्ताह में ज्यादतर समय मौन रहने की सलाह हैं।

मकर राशिफल
इस सप्ताह बड़ों से आपको लाभ प्राप्त होगा। आपका मन खिला-खिला रहेगा। हालांकि किसी बात पर क्रोध आएगा। आपको सलाह हैं कि इस सप्ताह क्रोध पर नियंत्रण रखकर अपने काम करें। विनम्रता से बात करके आप अपने मुश्किल काम भी बना पाएंगे। कुंटुंबजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। दूर रहने वाले मित्रों और रिश्तेदारोंं से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। इस सप्ताह भाई-बंधुओं के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। आपका तन-मन प्रसन्न रहेगा। नए काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। सप्ताह के आखिरी में शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। प्रेमी-प्रेमिकाओं में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। स्त्री मित्रों के साथ आपके संबंध अच्छे बने रह सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल है। आज का काम कल पर टालने से नुकसान हो सकता है।

कुंभ राशिफल
इस सप्ताह आपका मूड थोड़ा अपसेट रहेगा। चिंता के कारण आपका स्वास्थ्य भी थोड़ा गड़गड़ रहेगा। स्त्री वर्ग के साथ आपके संबंध अच्छे नहीं रहेंगे। इस सप्ताह आपको किसी भी तरह की उग्र दलीलोंं और वाद-विवादों से बचना होगा। कोर्ट कचहरी के मामले में आपको ध्यान रखना होगा। इस सप्ताह आप घर पर किसी सामान को खरीदने के लिए रुपए खर्च कर सकते हैं। आंखों में आपको पीड़ा हो सकती है। सप्ताह के दूसरे भाग में बड़ों की ओर से आपको लाभ हो सकता है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। हालांकि दोस्तों से मजाक भारी पड़ सकता है। स्वभाव में गुस्सा रहेगा। धार्मिक कार्य में आपका धन खर्च होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। इस सप्ताह दूर के रिश्तेदारों से आपकी मुलाकात हो सकती है। सप्ताह के आखिरी में मन में चिंता रहेगी। जमीन, मकान और वाहन आदि के काम में आपको सावधानी बरतना होगी। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को अपने सहयोगियों की मदद मिलेगी।

मीन राशिफल
ग्रहों की स्थिति में सुधार होने से परिवार में अच्छा समय रहेगा। व्यवसायिक स्थल पर आपको फायदा होगा। ऊपरी अधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा होगी। आप आत्मविश्वास के साथ कोई बड़ा निर्णय लेने की स्थिति में रहेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपको एसीडिटी, पेट दर्द आदि की समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के पास समय अच्छा रहेगा। आपको बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की सलाह दी जाती है। छोटी बात पर आप बड़ा विवाद कर सकते हैं। इससे आपको ही नुकसान होगा। इस सप्ताह आपकी आय में वृद्घि हो सकती है। भाई-बंधुओं के साथ आपका समय अच्छा रहेगा। आप आध्यात्मिक प्रवृत्ति की ओर अग्रसर रहेंगे। किसी धार्मिक सभा में आपका जाना हो सकता है। मित्रों, स्वजनों के साथ छोटे पिकनिक पर जाएंगे। प्रिय पात्रों के साथ मुलाकात आपका मन खुश रखेगी। गुस्से पर काबू रखने के लिए आपको प्रयास करना होंगे। बाकी समय अच्छा है।
(Source :Ganeshaspeaks.com)