बेजान दारूवाला,साप्‍ताहिक राशिफल: 23 दिसंबर से 29 दिसंबर, साल के आखिरी हफ्ते में उथल-पुथल संभावी

भारत के नंबर वन एस्‍ट्रॉलॉजिस्‍ट बेजान दारूवाला से जानिए आपको ये हफ्ता कैसा गुजरने वाला है । 12 राशियों के राशिफल में क्‍या- क्‍या बातें बताई गई हैं, क्‍या भविष्‍यवाणी है ।

मेष राशिफल – इस सप्ताह संतान संबंधी कोई चिंता हो सकती है। संतान के करियर और पढ़ाई संबंधी चिंता से आप परेशान रहेंगे। इस समय आपको आध्यात्मिक रूप से अपने आप को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए। नकारात्मक प्रवृत्ति से आप दूर रहेंगे। इस समय आप आय बढ़ाने के नए स्रोत तलाशेंगे। पैसों की तंगी आपको परेशान करेगी। सप्ताह के मध्य आप मौज-मस्ती में अपना ज्यादातर समय व्यतीत करेंगे। कार्यस्थल पर आपका विवाद हो सकता है। अधिकारियों से बातचीत में सावधानी रखना होगी। इस समय कोई छिपे हुए शत्रु आपके कार्यों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, इससे आपके कॅरियर पर असर पड़ेगा। इस समय कोई अच्छे समाचार आपको मिल सकते हैं। विदेश में बसने वाले मित्रों के साथ व्यापार बढ़ाने की चर्चा कर सकते हैं। सप्ताह का आखिरी चरण अच्छा रहेगा। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। लोन या उधारी चुकाने का समय है।

Advertisement

वृषभ राशिफल
किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको नुकसान हो सकता है। इस समय स्थिति थोड़ी प्रतिकूल रहेगी। शरीर से आप स्वस्थ नहीं रहेंगे। स्वजनों के साथ कोई विवाद होने से आपका मन दुखेगा। आर्थिक चर्चा में आपका ध्यान ज्यादा रहेगा। आप खुद में ताजगी का अभाव महसूस करेंगे। इस कारण आप दृढ़ निश्चय नहीं ले सकेंगे। आप में नर्वसनेस ज्यादा रहेगी, इससे आपके काम की गति धीमी रहेगी। सीने में दर्द के कारण आप परेशान रहेंगे। वाद-विवाद से आपको दूर रहने की सलाह दी जाती है। किसी अनावश्यक खर्च होने से आपकी आर्थिक स्थिति मंद रहेगी। सप्ताह के अंत में स्थिति बदल जाएगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आप नए वस्त्र आभूषण खरीदने के काबिल बन पाएंगे। मौज-मस्ती में आपका दिन कटेगा। किसी मित्र के साथ यादगार मुलाकात रहेगी।

Advertisement

मिथुन राशिफल
इस समय व्यापार धंधे में लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। संतोष और आनंद का समय रहेगा। विवाहित जातकों के लिए उत्तम समय है। सप्ताह के मध्य आपको थोड़ी सुस्ती रहेगी। इससे काम करने में आपका मन नहीं लगेगा। मन में दुविधा भी रहेगी। इससे निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। घर में बड़ों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। इस सप्ताह बीमारी में कोई खर्च हो सकता है। आप भावनाओं के प्रवाह में ना बहें। यात्रा का कोई आयोजन हो सकता है। सप्ताह के मध्य पेट दर्द या अपच की समस्या हो सकती है। इस सप्ताह एक साथ कई काम करने की प्रवृत्ति त्यागने की सलाह हैं। एक काम पूरा होने के बाद ही दूसरा काम हाथ में लें। सप्ताह के आखिरी में फिर से नकारात्मक विचार आप पर हावी हो जाएंगे। इस समय वाणी पर नियंत्रण जरूरी है। इस समय दोस्तों के साथ बाहर जाना आपको अच्छा लगेगा।

Advertisement

कर्क राशिफल
सगे संबंधियों के साथ वाणी में संयम बरतें, अन्यथा रिश्ते बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए उपवास करने की सलाह दी जाती है। इस समय बाहर खाने-पीने से या खाने-पीने में अनियमितता रखने से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मन की शांति के लिए आपको आध्यात्म की ओर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। जीवन में चल रहे गड़बड़झाला को रोकने में आप काफी थकान महसूस करेंगे। इस समय आपका मन घर के कार्यों में नहीं लगेगा। आप किसी धार्मिक काम में भाग लेने के लिए जा सकते हैं। सप्ताह का मध्यभाग आपके लिए अच्छा रह सकता है। आप नए वस्त्र, आभूषण आदि खरीद सकते हैं। सप्ताह के आखिरी चरण में आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कुंटुंबजनों से आपको सहयोग मिलेगा। सप्ताह के आखिरी में अपने वाकचातुर्य से आप अपना कठिन काम बना पाएंगे। किसी नए काम को करने के बारे में भी विचार कर सकते हैं।

सिंह राशिफल
नौकरीपेशा लोगों को बोनस या इन्सेटिव का लाभ मिल सकता है। मित्रों के साथ आपकी मुलाकात अच्छी रहेगी। स्त्री मित्रों से लाभ मिल सकता है। विवाहयोग्य जातकों के संबंध जुड़ सकते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी तरह के कोई महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में ना लें। वाणी की कटुता से आपका नुकसान हो सकता है। सगे-संबंधियों के साथ बातचीत में सावधानी रखें। इस सप्ताह किसी नए व्यक्ति पर विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। धीरे-धीरे ग्रहदशा आपके पक्ष में होने लगेगी। विद्यार्थियों के लिए अभी समय अच्छा है। आपकी लगनशीलता से आप अपने काम बना पाएंगे। सप्ताह के आखिरी में आपको परिवारजनों से किसी तरह का कोई लाभ मिलेगा। आपको कोई सरप्राइज उपहार भी मिल सकता है। सप्ताह के आखिरी में आपके दिन अच्छे हो सकते हैं।

कन्या राशिफल
इस सप्ताह नए कार्य की शुरुआत करने के लिए समय अच्छा है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति की संभावना दिख रही है। ये सप्ताह मौज-मस्ती में बीतने वाला है। मित्र, पत्नी, पुत्र से लाभ मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिल सकता है। घर में मांगलिक काम भी संभव है। अविवाहित जातकों के संबंध जुड़ सकते हैं। प्रणय संबंध में आपको ध्यान रखना होगा। सप्ताह के मध्य भाग में किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। किसी के साथ किसी बात पर छोटा विवाद हो सकता है। सप्ताह के आखिरी में फिर से दिन अच्छे होंगे। आप किसी मांगलिक प्रसंग में सम्मिलित हो सकते हैं। दांपत्यजीवन में घनिष्ठता का अनुभव करेंगे। सप्ताह के आखिरी में किसी काम के नहीं होने से आपके मन में निराशाजनक विचार आएंगे। विद्यार्थियों का मन इस समय पढ़ाई में नहीं लगेगा। आर्थिक लाभ इस सप्ताह हो सकता है।

तुला राशिफल
इस सप्ताह आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने सामर्थ्य से धन प्राप्ति की योजना बनाएंगे। कार्य क्षेत्र में भी आपका सम्मान होगा। आप अपने व्यावसायिक क्षेत्र को बढ़ाने की योजना पर काम करेंगे। आपका ध्यान लंबी अवधि के निवेश पर रहेगा। जिससे आपको आगे आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपकी कार्ययोजना की लोग प्रशंसा करेंगे। सप्ताह के मध्य में आप परिवार के साथ दिन बिताएंगे। इस सप्ताह आपको किसी काम को करने के लिए कठोर परिश्रम करना होगा। विरोधियों को जवाब देने के काबिल रहेंगे। आप इस सप्ताह अपने सभी तरह के काम आसानी से कर पाएंगे। आपको सप्ताह के आखिरी में थोड़ी थकावट रहेगी। आपके विचार बदलते रहेंगे। छोटी यात्रा हो सकती है। नए किसी भी काम को अभी टालना ही हितकर होगा।

वृश्चिक राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में आप अपने मित्रों और प्रियजनों के साथ समय बिताकर शुरू कर सकते हैं। किसी सामाजिक काम में आपका जाना होगा। भाई-बंधुओं के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। प्रियजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। भाग्यवृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह किसी तरह के नए काम शुरू कर सकते हैं। संगीत कला में आपकी रुचि रहेगी। परिवारजनों के साथ सप्ताह के मध्य में किसी बात का तनाव हो सकता है। सरकारी दस्तावेज संभालकर रखने की जरूरत है। जमीन-जायदाद के काम में आपको संभालकर कदम रखना होगा। नौकरीपेशा लोगों को चिंता रह सकती है। सप्ताह के आखिरी में माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। मन में अलग-अलग तरह के नकारात्मक विचार आएंगे। हालांकि किसी प्रिय मित्र से आपको लाभ मिल सकता है। दान-पुण्य में आपका ध्यान रहेगा। आध्यात्म की ओर बढ़ने की सलाह हैं, इससे आपको मन की शांति मिलेगी।

धनु राशिफल
इस सप्ताह मित्रों से आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में फायदा मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के काम में सावधानी रखना होगी। भावनाओं के प्रवाह में आकर किसी तरह का गलत काम ना हो जाएं, इसका ध्यान रखना होगा। विदेश में बसने वाले रिश्तेदारों या दोस्तों से बातचीत हो सकती है। कानूनी बात पर किसी तरह के निर्णय पर जाने से पहले आपको दस्तावेजों का अध्ययन ध्यानपूर्वक पढ़ लेना आपके लिए हितकर रहेगा। घर के बड़ों से आपको फायदा हो सकता है। इस सप्ताह किसी काम के बन जाने से आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों को सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। रिश्तेदारों से फायदा होता हुआ दिख रहा है। इस सप्ताह के लिए आपको क्रोध पर नियंत्रण रखऩे की सलाह देते हैं। भाई-बंधुओं के साथ आपके संबंध अच्छे रह सकते हैं। किसी छोटी यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। भाग्यवृद्धि के लिए समय अच्छा दिख रहा है। प्रतियोगियों पर आपकी जीत हो सकती है।

मकर राशिफल
इस समय आध्यात्मिकता की ओर आपका ध्यान ज्यादा रहेगा। सुस्ती और थकान के कारण काम करने की आपकी गति धीमी पड़ जाएगी। विरोधियों से काम में किसी तरह का अवरोध हो सकता है। उच्च अधिकारियों से विवाद टालना आपके हित में रहेगा। इस बार सफलता थोड़ी विलंब से मिलेगी। घर और ऑफिस में काम की जवाबदारी बढ़ सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों के निर्णय अभी नहीं लेने में ही समझदारी है। पिता के साथ आपके मतभेद बढ़ सकते हैं। शुभ प्रसंग के आयोजन के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है। सप्ताह के आखिरी में फिर से समय अनुकूल होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। धन लाभ के समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपकी निकटता बढ़ेगी। गरम स्वभाव से आपकी बात बिगड़ सकती है। आपको घरवालों की ओर भी ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं।

कुंभ राशिफल
इस सप्ताह आप को किसी भी तरह के अनैतिक कार्यों से दूर रहना होगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने से आपका मन शांत रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम करने पर अपना ध्यान केंद्रीत रखें। गुस्से को काबू में करना ही आपके लिए हितकर होगा। मन अशांत रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में आप काफी सफल रहेंगे। आपके सभी काम सरलता से हो जाएंगे। सप्ताह का दूसरा चरण आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पिता की ओर से आपको लाभ मिल सकता है। सरकारी कामों में भी लाभ की संभावना है। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा। घर परिवार में भी वातावरण अच्छा रहने से आपका मन लगेगा। जमीन, मकान आदि के काम भी आसानी से बन जाएंगे। नए कार्य शुरू करने का मुहुर्त अच्छा है। विदेश से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। अंसयमित बात ना करें।

मीन राशिफल
इस सप्ताह मन में नकारात्मक विचारों से आपको दूर रहने की सलाह दी जाती है। आपका ध्यान भटकेगा। अपनों के लिए आपका धन खर्च हो सकता है। आध्यात्मिक विचार मन में रहेंगे। आलस आने से आपके काम करने की गति धीमी रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। विदेश से आपको समाचार मिलेंगे। किसी भी जोखिम भरे कामों से दूर रहे। धार्मिक काम में आपको लाभ मिलेगा। सप्ताह के दूसरे भाग में कार्यक्षेत्र में आपकी कुशलता की प्रशंसा होगी। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को दौड़धूप ज्यादा रहेगी। विद्यार्थियों का ध्यान दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में रहेगा। इस सप्ताह पढ़ाई या असाइनमेंट पूरा नहीं होने से विद्यार्थी चिंताग्रस्त रह सकते हैं। सप्ताह के आखिरी में घर-परिवार के साथ किसी आयोजन में भाग ले सकते हैं।
(Source :Ganeshaspeaks.com)