अजीबो-गरीब ड्रेस में पति के साथ नाचती दिखी प्रियंका चोपड़ा, वीडियो तोड़ रहा है इंटरनेट

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने गाने के रिलीज होने की जानकारी देते हुए एक क्लिप जारी किया है।

New Delhi, Jan 18 : पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा और निक जोस की तस्वीरें और वीडियोज अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, अब दोनों का एक गाना रिलीज हुआ है, इससे पहले दोनों के गाने का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, इस गाने में प्रियंका और निक डांस करते दिख रहे हैं, इस वीडियो में दोनों के बीच खास केमेस्ट्री देखने के लिये मिल रही है।

Advertisement

क्लिप जारी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने गाने के रिलीज होने की जानकारी देते हुए एक क्लिप जारी किया है, वीडियो में पति-पत्नी दोनों व्हाइट शर्ट में दिख रहे हैं, प्रियंका चोपड़ा नये लुक में बेहद ग्लैमरस दिख रही है, वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दोनों घर में डांस कर रहे हैं।

Advertisement

Advertisement

80 के दशक के गाने का दूसरा वर्जन
आपको बता दें कि 1980 के दशक के हिट गाने What A Man Gotta Do का दूसरा वर्जन है, इससे पहले निक ने इंस्टाग्राम पर और ट्विटर पर इस गाने का फर्स्ट लुक जारी किया था, फर्स्ट लुक के साथ निक जोनस ने कैप्शन में लिखा था, वो रिस्की है और मैं बिजनेस, निक ने गाने के दो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किये हैं।

पसंद कर रहे वीडियो
सोशल मीडिया पर निक और प्रियंका का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है, कुछ ही घंटों में वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं, आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अमेजन स्टूडियो की सीरीज सिटाडेल में नजर आने वाली हैं, प्रियंका के साथ बॉडीगार्ड फेम एक्टर रिचर्ड मैडन भी दिखेंगे, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें