विराट कोहली के बाद चहल के पीछे पड़ी ये महिला क्रिकेटर, तस्वीर पर किया ऐसा कमेंट

युजवेन्द्र चहल ने हाल ही में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।

New Delhi, Jan 26 : टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल को टीम का सबसे मनोरंजक खिलाड़ी माना जाता है, चहल अपने टीवी शो के अलावा सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में रहते हैं, सोशल मीडिया पर इन दिनों उनके पोस्ट पर इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियाल व्याट खूब कमेंट करती दिखती हैं, एक बार फिर से उन्होने चहल के पोस्ट पर कमेंट किया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

Advertisement

चहल ने पोस्ट की पंत के साथ तस्वीर
युजवेन्द्र चहल ने हाल ही में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, इस तस्वीर में दोनों साथ समय बिताते दिख रहे हैं, चहल ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, दो साथी खिलाड़ी साथ समय बिताते हुए, इसी तस्वीर पर महिला अंग्रेज क्रिकेटर ने कमेंट किया है।

Advertisement

महिला क्रिकेटर ने किया कमेंट
चहल की इस तस्वीर पर डेनियाल व्याट ने कमेंट करते हुए इमोजी पोस्ट किया है, जिसमें वो तस्वीर से काफी प्रभावित दिख रही हैं, डेनियल के अलावा पंजाबी एक्टर और सिंगर एमी वर्क ने भी कमेंट करते हुए लिखा है, वीरे, इसका मतलब होता है भाई।

Advertisement

विराट को किया था प्रपोज
आपको बता दें कि डेनियाल व्याट उस समय सुर्खियों में आई थी, जब उन्होने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को प्रपोज किया था, हालांकि तब विराट अनुष्का शर्मा के साथ रिलेशनशिप में थे, इस वजह से उन्होने अंग्रेज महिला क्रिकेटर को मना कर दिया, इसके बाद से डेनियाल चहल के पोस्ट पर खूब कमेंट कर रही हैं, इससे पहले भी उनके कमेंट सुर्खियों में रहे हैं।