Live वीडियो- लोकसभा में बोल रही हैं वित्त मंत्री, जानिये बड़ी बातें

वीडियो देखने के लिये नीचे स्क्रॉल करें
जीएसटी के मुख्य वास्तुकार अरुण जेटली जी को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। कम कम जीएसटी दरों के कारण औसत परिवार के मासिक खर्च में 4 फीसदी की बचत हुई है।

New Delhi, Feb 01 : वित्त मंत्री ने संसद में बजट पर भाषण पढना शुरु कर दिया है, ये मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है।
1 अप्रैल 2020 से सरलीकृत नई विवरणी प्रणाली शुरू की जाएगी।
पिछले 2 सालों में 60 लाख से अधिक करदाताओं को जोड़ा गया।
जीएसटी के मुख्य वास्तुकार अरुण जेटली जी को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। कम कम जीएसटी दरों के कारण औसत परिवार के मासिक खर्च में 4 फीसदी की बचत हुई है।
यह बजट उनकी आय सुनिश्चित करने और उनकी क्रय शक्ति बढ़ाने के लिए है।

Advertisement

बुनियादी ढांचे में सुधार और समावेशी विकास इस परिवर्तन की विशेषता है।
मुद्रास्फीति सुनियंत्रित हो गई है।
अर्थव्यवस्था के मूलभूत आधार मजबूत हैं।
मैं इस बजट को दो अत्याधुनिक विकास की पृष्ठभूमि में पेश करना चाहती हूं।
2006-16 के बीच भारत 271 मिलियन लोगों को गरीबी से ऊपर उठने में मदद की
केंद्र सरकार का ऋण घटकर मार्च 2019 में जीडीपी के 48.7 फीसदी पर आ गया।
भारत के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 2014-19 के दौरान 284 बिलियन अमेरिकी डॉलर पर पहुंचा।
अब हम विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं।
2009-14 के दौरान मुद्रास्फीति 10.5 फीसदी के दायरे में थी।
सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास से कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की गति कई गुना बढ़ी।

Advertisement

भारत में 15 से 65 वर्ष उत्पादक आयु वर्ग में जनता की संख्या सबसे अधिक है। यह बजट तीन महत्वपूर्ण विषयों के ईर्द-गिर्द बना है। सबके लिए आर्थिक विकास जिसे प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में बार-बार दोहराया है। भारत में डिजिटल क्रांति विश्व में एक अनूठे नेतृत्व के रूप में स्थापित हुई है। यह बजट प्रत्येक नागरिक के जीवन को सहज बनाने के लिए समर्पित है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कश्मीरी शेर पढा
हमारा वतन फिर से हुआ शालीमार बाग जैसा
हमारा वतन डल झील में खिलते कमल जैसा
नौजवानों के गर्म खून जैसा
मेरा वतन तेरा वतन हमारा वतन
दुनिया का सबसे प्यारा वतन

Advertisement

पानी से संबंधित मुद्दे अब देशभर में अब गंभीर चिंता का विषय।
पानी की समस्या से जूझ रहे 100 जिलों के लिए व्यापक उपाय किए जाने का प्रस्ताव।
आदर्श कानूनों को क्रियान्वित करने वाले राज्यों को प्रोत्साहन का प्रस्ताव।
2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की प्रतिबद्धता।
पीएम कुसुम में स्टैंड अलोन सोलर पंप के लिए 20 लाख किसान शामिल होंगे।
दूध, मांस तथा मछली समेत खराब होने वाला वस्तुओं के लिए किसान रेल चलाई जाएगी।
नगर विमानन मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मार्गों पर कृषि उड़ान की शुरुआत करेगा

बजट में किसानों के लिये बड़े ऐलान
आधुनिक खेती लैंड एक्ट को राज्य सरकार द्वारा लागू करवाना
100 जिलों में पानी (सिंचाई) की व्यवस्था के लिये बड़ी योजना चलाई जाएगी, ताकि किसानों को परेशानी ना हो
पीएम कुसुम स्कीम के तहत किसानों के पंप को सोलर पंप से जोड़ा जाएगा, इसमें 20 लाख किसानों को योजना से जोड़ा जाएगा, इसके अलावा 15 लाख किसानों के ग्रिड पंप को भी सोलर से जोड़ा जाएगा।
फर्टिलाइजर का बैलेंस इस्तेमाल करना, ताकि किसानों को फसल में फर्टिलाइजर के इस्तेमाल की जानकारी को बढाया जा सके
देश में मौजूद वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज को नबार्ड अपने अंदर लेगा, नये तरीके से इसे डेवलप किया जाएगा, देश में और भी वेयर हाउस और कोल्ड स्टोरेज बनाये जाएंगे, इसके लिये पीपीपी मॉडल अपनाया जाएगा।
महिला किसानों के लिये धन्य लक्ष्मी योजना का ऐलान, जिसके तहत बीज से जुड़ी योजनाओं में महिलाओं को मुख्य रुप से जोड़ा जाएगा
कृषि उड़ान योजना को शुरु किया जाएगा, अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर इस योजना को शुरु किया जाएगा।
दूध, मांस , मछली समेत खराब होने वाली चीजों के लिये रेल भी चलाई जाएगी।