मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ कैमरे पर दिया ऐसा पोज, वायरल हो रहा वीडियो

मलाइका-अर्जुन कभी डिनर डेट पर स्पॉट किये जाते हैं, तो कभी हाथों में हाथ डाले साथ घूमते देखे जाते हैं।

New Delhi, Mar 18 : फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिलेशनशिप किसी से छुपा हुआ नहीं है, दोनों अकसर ही एक साथ स्पॉट किये जाते हैं, हालांकि शुरुआत में दोनों कैमरा देखकर छुप जाते थे, लेकिन फोटोग्राफर्स उन्हें ढूंढ ही निकालते थे, अब दोनों खुलकर कैमरे के सामने पोज देते हैं। एक बार फिर से अर्जुन और मलाइका एक साथ दिखे हैं।

Advertisement

डिनर डेट
मलाइका-अर्जुन कभी डिनर डेट पर स्पॉट किये जाते हैं, तो कभी हाथों में हाथ डाले साथ घूमते देखे जाते हैं, दोनों हमेशा इसी कोशिश में रहते हैं कि कैमरे की नजर से बच जाएं, लेकिन दोनों को फोटोग्राफर्स जरुर अपने कैमरे में कैद करते हैं, लेकिन इस बार दोनों का अंदाज अलग था, क्योंकि पहले दोनों कैमरा देख अलग-अलग हो जाते थे, लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

Advertisement

हाथों में हाथ डाले दिखे
हाल ही में अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा मुंबई में एक साथ घूमते हुए स्पॉट हुए, दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ रखा था, कैमरे के फ्लैश चमकने लगे, इसके बावजूद दोनों ने हाथ नहीं छोड़ा, जिसे देखने के बाद कहा जाने लगा है कि दोनों अपने रिलेशनशिप को नेक्सट लेवल पर ले जाने के लिये तैयार हैं। यानी अब अपने रिश्ते को दुनिया से छुपाना नहीं चाहते हैं।

पार्टी में शामिल
शुक्रवार रात अर्जुन और मलाइका अपने दोस्त की एक पार्टी में शामिल होने के लिये पहुंचे थे, इस पार्टी के खत्म होने के बाद अर्जुन प्रोटेक्टिव ब्वॉयफ्रेंड की तरह मलाइका का हाथ थामे नजर आये, दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

https://www.instagram.com/p/B9sOwXNBEon/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading