कोरोना के खिलाफ प्रियंका चोपड़ा का बड़ा फैसला, हो रही जमकर तारीफ

पूर्व विश्व सुंदरी और उनके पति नेक जोनस ने मदद के लिये हाथ आगे बढाया है, उनके इस फैसले की लोग खूब सराहना कर रहे हैं, साथ ही उनकी पोस्ट पर खूब तारीफ कर रहे हैं।

New Delhi, Mar 31 : कोरोना के खिलाफ जंग में बॉलीवुड स्टार बढ-चढ कर हिस्सा ले रहे हैं, अब स्टार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने भी मदद के लिये हाथ आगे बढाया है, इस बात की जानकारी उन्होने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिये दी है, प्रियंका ने पीएम केयर्स फंड में दान देने के साथ-साथ यूनिसेफ, फीड अमेरिका, गूंज, डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स, गिव इंडिया और कई संस्थाओं को मदद के लिये हाथ बढाया है, एक्ट्रेस ने लिखा, दुनिया को हमारी मदद की पहले से कहीं ज्यादा जरुरत है।

Advertisement

मदद के लिये हाथ बढाया
पूर्व विश्व सुंदरी और उनके पति नेक जोनस ने मदद के लिये हाथ आगे बढाया है, उनके इस फैसले की लोग खूब सराहना कर रहे हैं, साथ ही उनकी पोस्ट पर खूब तारीफ कर रहे हैं, प्रियंका और निक द्वारा दिये गये दान की बात साझा करते हुए लिखा, दुनिया को हमारी मदद की पहल से कहीं ज्यादा जरुरत है।

Advertisement

अद्भुत काम कर रहे
प्रियंका ने लिखा है, ये संगठन कोविड-19 से प्रभावित लोगों की मदद करके अद्भुत काम कर रहे हैं, वो भूखों को भोजन करवा रहे हैं, डॉक्टर्स की मदद कर रहे हैं, कम इनकम वाले और बेघर समुदाय के लोगों की मदद कर रहे हैं, मनोरंजन की दुनिया में मौजूद हमारे कलीग्स भी समर्थन कर रहे हैं।

Advertisement

कोई भी दान छोटा नहीं होता
निक और प्रियंका पहले भी कई संस्थानों को दान दे चुके हैं, उन्होने आगे लिखाहै, जो भी आप सब ने किया उसका धन्यवाद, उन्हें आपके समर्थन की भी सख्त जरुरत है, हम आपसे भी दान करने का अनुरोध करेंगे, कोई भी दान छोटा नहीं होता, साथ मिलकर हम कोरोना को हराने में मदद कर सकते हैं, आपको बता दें कि पूर्व विश्व सुंदरी सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोना से जुड़ी जानकारी साझा कर रही है, और लोगों को जागरुक करने का काम कर रही है।