शादी के बाद अनिल कपूर को छोड़ अकेले ही हनीमून पर गई थीं सुनीता, एकदम फिल्मी है लव स्टोरी

अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक दोस्त के जरिये उन्हें सुनीता का नंबर मिला था, दोनों की फोन पर बात शुरु हुई, तब मैं उनकी आवाज पर फिदा हो गया था।

New Delhi, Apr 14 : बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर एक अनोखी शख्सियत हैं, 63 साल के उम्र को मात देकर वो आज भी फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ रहे हैं, अनिल कपूर और सुनीता की शादी को 36 साल हो गये हैं, दोनों ने शादी से पहले लंबे समय तक डेट किया, फिर शादी का फैसला लिया, दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है, साल 1980 में दोनों पहली बार डेट पर गये थे, तभी दोनों के मन में एक-दूसरे के लिये प्यार जाग गया, ये उस दौर की बात है जब अनिल कपूर इंडस्ट्री में पहचान नहीं बना पाये थे, जबकि सुनीता सफल मॉडल बन चुकी थी।

Advertisement

फिल्मी है लव स्टोरी
काफी संघर्ष के बाद अनिल कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली, लेकिन सुनीता के मां-बाप इस रिश्ते के लिये तैयार नहीं थे, काफी मेहनत के बाद सुनीता के घर वाले इस रिश्ते के लिये राजी हुए, आइये उनकी शादी की 36वीं सालगिरह पर हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।

Advertisement

सफल मॉडल थी सुनीता
अनिल कपूर ने टॉलीवुड में कई साइड रोल किये थे, फिर साल 1983 में उनकी फिल्म वो सात दिन रिलीज हुई, जिससे उनको पहचान मिली, सुनीता से अनिल कपूर बेहद प्यार करते थे, उन्हीं से शादी करना चाहते थे, लेकिन तब अनिल कपूर स्ट्रलिंग एक्टर और सुनीता सफल मॉडल थे, सुनीता के पापा एसबीआई में अधिकारी थे, वो इस रिश्ते के लिये राजी नहीं थे।

Advertisement

आवाज पर हो गये थे फिदा
अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक दोस्त के जरिये उन्हें सुनीता का नंबर मिला था, दोनों की फोन पर बात शुरु हुई, तब मैं उनकी आवाज पर फिदा हो गया था, अनिल कपूर ने बताया कि क्या आवाज थी यार, क्या इंगलिश बोलती थी, इसके बाद दोनों पहली बार राज कपूर के घर पर मिले, दोनों में बातचीत आगे बढी, अनिल कपूर ने सुनीता के अपने टूटे दिल की कहानी सुनाई, उन्होने कहा कि मैं किसी को पसंद करता था, लेकिन उसने मुझे छोड़ दिया, जिसके बाद दोनों की बातचीत बढने लगी, दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिताने लगे, अनिल कपूर कई बार सुनीता से मिलने फोटोशूट पर जाया करते थे, सुनीता शूट कैंसिल कर देती थी, ताकि वो उनके साथ समय बिता सकें, अनिल ने कहा कि जब दोनों के बीच बातें चल रही थी, तभी सुनीता ने साफ-साफ कह दिया था कि उन्हें खाना बनाना नहीं आता है, इसलिये अनिल हमेशा से घर में कुक चाहते थे।

हनीमून पर अकेले गई थी सुनीता
साल 1984 में रिलीज हुई अनिल कपूर की फिल्म मशाल हिट हो गई, लेकिन पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें शादी से मना किया, क्योंकि उस दौर में लोगों का मानना था कि जब तक एक्टर की शादी नहीं होती, तब तक वो लोकप्रिय रहता है, इसी वजह से अनिल कपूर ने दो बार शादी की तारीख आगे बढाई, फिर उनकी फिल्म मेरी जंग रिलीज हुई, और अनिल कपूर ने फोन कर सुनीता से कहा कि हम कल शादी करने वाले हैं, या तो कल या फिर कभी नहीं, अगले ही दिन दोनों ने शादी कर ली, शादी के बाद मैं तीन दिन के शूट पर चला गया था और सुनीता अकेले ही हनीमून पर चली गई थीं।

परफेक्ट मां, परफेक्ट पत्नी
एक खूबसूरत घर बनाने के लिये सुनीता ने शादी के बाद ना सिर्फ अपना करियर छोड़ा, बल्कि और भी कई बलिदान दिये, उन्होने बातचीत के दौरान बताया था कि कैसे उनकी पत्नी ने उन्हें आगे बढाया, अनिल कपूर ने कहा कि वो परफेक्ट पत्नी के साथ-साथ परफेक्ट मां भी हैं, मैं रोज सुबह प्रोत्साहित होता हूं, आपको पता है क्यों, क्योंकि जब मैं उनसे पूछता हूं, कि अरे कल ही तो मैंने तुम्हें कुछ रुपये दिये थे, तो वो कहती हैं कि सब खत्म हो गये, जिसके बाद मुझे काम के लिये निकलना पड़ता है।