बेटी रिद्धिमा ने पोस्ट की ऋषि कपूर के सबसे पसंदीदा शख्स की तस्वीर, लिखा फिर मिल गये

इससे पहले भी रिद्धिमा ने पापा के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें पोस्ट की थी, जिसके कैप्शन से ही समझ आ रहा है कि वो पापा के चले जाने से कितनी दुखी है।

New Delhi, May 06 : बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर को दुनिया छोड़े 6 दिन हो चुके हैं, लेकिन उनकी बेटी रिद्धिमा और परिवार के लोग उन्हें भूल नहीं पा रहे है, रिद्धिमा लगातार सोशल मीडिया पर पापा की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं, हाल ही में उन्होने अपने मम्मी-पापा की शादी की तस्वीर पोस्ट की थी, इसके बाद उन्होने एक नई तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें ऋषि कपूर अपने सबसे पसंदीदा शख्स के साथ हैं, ये तस्वीर किसी और की नहीं बल्कि रणबीर की दादी यानी ऋषि कपूर की मां कृष्णा राज कपूर की है।

Advertisement

पुरानी तस्वीर
आपको बता दें कि ये तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है, जिसमें ऋषि कपूर अपनी मां कृष्णा राज कपूर के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं, तस्वीर को पोस्ट करते हुए रिद्धिमा कपूर साहनी ने कैप्शन में बताया है कि उनके पापा अपने सबसे फेवरेट इंसान के साथ हैं, साथ ही ये भी लिखा है, कि दोनों फिर से मिल गये हैं।

Advertisement

थ्रोबैक तस्वीर
इससे पहले भी रिद्धिमा ने पापा के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें पोस्ट की थी, जिसके कैप्शन से ही समझ आ रहा है कि वो पापा के चले जाने से कितनी दुखी है, रिद्धिमा ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था पापा मैं आपको अभी से बहुत मिस कर रही हूं, वापस आ जाओ ना।

Advertisement

30 अप्रैल को निधन
मालूम हो कि बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का निधन बीते 30 अप्रैल को मुंबई के एनएच रिलायंस अस्पताल में हुआ था, तब रिद्धिमा अपने ससुराल दिल्ली में थी, लॉकडाउन की वजह से वो इतनी जल्दी मुंबई पहुंच नहीं पा रही थी, जिसके बाद वीडियो कॉल के थ्रू उन्होने पापा का अंतिम दर्शन किया, और उन्हें श्रद्धांजलि दी, बाद में भाई रणबीर कपूर के साथ मिलकर रिद्धिमा ने ऋषि कपूर की अस्थिया बाणगंगा में विसर्जित की।