जन्मदिन स्पेशल- शादी से पहले इन तीन हस्तियों से जुड़ चुका है सोनम कपूर का नाम

सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से डेब्यू किया था, इस फिल्म के हीरो रणबीर कपूर से एक्ट्रेस का पहला अफेयर माना जाता है।

New Delhi, Jun 09 : बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशन डीवा सोनम कपूर आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं, सोनम इन दिनों दिल्ली में अपने ससुराल में समय बिता रहे हैं, वो लॉकडाउन से कुछ दिन पहले ही लंदन से भारत लौटी थी, सोनम इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब समय बिता रही हैं, सोनम और आनंद आहूजा की शादी को करीब दो साल होने वाले हैं, उससे पहले दोनों ने करीब दो साल डेट किया था, हालांकि आनंद से पहले सोनम का नाम तीन और लोगों के साथ जुड़ा। आइये आपको बताते हैं कि सोनम शादी से पहले किन्हें डेट कर चुकी हैं।

Advertisement

रणबीर कपूर
सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से डेब्यू किया था, इस फिल्म के हीरो रणबीर कपूर से एक्ट्रेस का पहला अफेयर माना जाता है, दोनों की नजदीकियां इस फिल्म के दौरान ही बढी थी, सोनम ने खुद भी टीवी शो कॉफी विद करण में रणबीर के अफेयर की बात इशारों में स्वीकार किया था, लेकिन कहा जाता है कि दीपिका पादुकोण की वजह से रणबीर ने सोनम को डिच कर दिया था।

Advertisement

पुनीत मल्होत्रा
रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद सोनम की जिंदगी में चर्चित फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के भतीजे और डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा की एंट्री हुई, बताया जाता है कि जब सोनम और पुनीत आई हेट लव स्टोरी फिल्म कर रहे थे, तो दोनों की नजदीकियां बढी, लेकिन दो साल में ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।

Advertisement

साहिर बेरी
पुनीत से अलग होने के बाद सोनम की जिंदगी में बिजनेसमैन साहिर बेरी आये, हालांकि सोनम से जब एक इंटरव्यू में साहिर के बारे में पूछा गया, तो उन्होने अपनी निजी जिंदगी पर बात करने से साफ मना कर दिया। उन्होने साफ कहा कि वो इस मसले पर बात नहीं करना चाहती, इसके बाद उन्होने आनंद आहूजा को डेट करना शुरु किया, दो साल डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली।