सूर्य ग्रहण में छोटा सा दान आपको बनाएगा धनवान, किसी जरुरतमंद को दें ये चीज

हिंदू धर्म में सूर्य को मनुष्य जीवन शैली का बहुत अहम हिस्सा माना जाता है, इसलिये जब कभी सूर्य में किसी भी तरह का परिवर्तन होता है, तो इसका सीधा असर मनुष्यों पर भी होता है।

New Delhi, Jun 21 :  साल 2020 का आज पहला सूर्यग्रहण है, सूर्य ग्रहण का धर्म शास्त्रों में खास महत्व है, इसे लेकर पौराणिक कथाएं है, कहा जाता है कि जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है, तो सूर्य ग्रहण लगता है, इस खास मौके पर दान करने की परंपरा है, तो आइये आपको बताते हैं कि आज क्या दान करने पर आपको बेहतर फल मिलेगा, आपकी जिंदगी संवर जाएगी।

Advertisement

दान के शुभ फल
मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी
आर्थिक लाभ के संयोग बनेंगे
ग्रहों द्वारा उत्पन्न दोष शांत होंगे
सुख-समृद्धि का वास होगा
संपदा की कोई कमी नहीं रहेगी।

Advertisement

दान का खास महत्व
हिंदू धर्म में सूर्य को मनुष्य जीवन शैली का बहुत अहम हिस्सा माना जाता है, इसलिये जब कभी सूर्य में किसी भी तरह का परिवर्तन होता है, तो इसका सीधा असर मनुष्यों पर भी होता है, सूर्य ग्रहण में दान को बहुत महत्व दिया जाता है, माना जाता है कि इस दौरान दान करना बेहद कल्याणकारी होता है, मान्यता के मुताबिक सूर्य ग्रहण के समय किये जाने वाले दान-पुण्य का फल, भक्तों को अक्षय पुण्य के समान ही प्राप्त होता है, सूर्य ग्रहण के समय इन खास वस्तुओं का दान बेहद लाभदायक होता है, इससे घर-परिवार में कभी भी धन का आभाव नहीं होता है।

Advertisement

इन वस्तुओं का करें दान
गुड़- सूर्य के प्रसन्नता हेतू
चावल- चंद्र और शुक्र के प्रसन्नता हेतू
चने की दाल- बृहस्पति के प्रसन्नता हेतू
मूंग की दाल- बुध के प्रसन्नता हेतू
उड़द की दाल- शनि और राहुल की प्रसन्नता हेतू
गेहूं- सूर्य के प्रसन्नता हेतू
चना – मंगल के प्रसन्नता हेतू

ग्रहों का दुष्प्रभाव कम
धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक सूर्य ग्रहण के दौरान किये गये दान से अन्य ग्रहों के दुष्प्रभाव भी सही हो जाते हैं, इसलिये इन वस्तुएओं का दान और भी महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि इससे ना सिर्फ सूर्य ग्रहण बल्किअन्य परेशानियों का भी निवारण होता है, इस दौरान किये गये दान से जीवन बहुत सुखद रुप से व्यतीत होता है, इस समय किया गया ये छोटा सा दान शख्स को पूर्ण जीवन के लिये धनवान बनाने की शक्ति रखता है, गंभीर रोगों से ग्रसित लोगों को ये दान अवश्य करना चाहिये। इससे रोगों का भी निवारण होता है।