कानपुर शेल्टर होम की 2  नहीं बल्कि 7 लड़कियां है प्रेग्नेंट, SSP ने बताई पूरी बात, अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी

रिपोर्ट के अनुसार गर्भवती लड़कियों में से एक किशोरी को 8 महीने और दूसरी को साढे 8 महीने का गर्भ है, इस पर दोनों को हैलेट के जच्चा-बच्चा अस्पताल रेफर किया गया है।

New Delhi, Jun 22 : कानपुर के स्वरुप नगर बालिका संरक्षण गृह में सात नाबालिग लड़कियों के गर्भवती होने की पुष्टि के बाद खलबली मच गई है, अब इस मामले में जहां एक ओर प्रशासन में हड़कंप मचा है, वहीं मामले पर सियासत भी शुरु हो चुकी है, हालांकि जिला प्रशासन का कहना है कि सभी लड़कियां यहां लाये जाने से पहली ही प्रेग्नेंट थी, दरअसल कोरोना की आंच जब संरक्षण गृह में पहुंची, तो इस बात का खुलासा हुई, बालिका गृह की 57 लड़कियां कोरोना संक्रमित निकली, जिनमें से सात प्रेग्नेंट है, प्रेग्नेंट युवतियों में से पांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Advertisement

एक एचआईवी पॉजिटिव
रिपोर्ट के अनुसार गर्भवती लड़कियों में से एक किशोरी को 8 महीने और दूसरी को साढे 8 महीने का गर्भ है, इस पर दोनों को हैलेट के जच्चा-बच्चा अस्पताल रेफर किया गया है, जांच में एक एचआईबी संक्रमित मिली, तो दूसरी को हेपेटाइटिस सी का संक्रमण है, इसकी वजह से उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।

Advertisement

पहले से प्रेग्नेंट
एसएसपी दिनेश कुमार पी ने मामले में जानकारी देते हुए कहा कि सभी लड़कियां संरक्षण गृह में लाये जाने के समय ही प्रेग्नेंट थी, 5 संक्रमित संवासिनी आगरा, एटा, कन्नौज, फिरोजाबाद और कानपुर के बाल कल्याण समिति से संदर्भित करने के बाद यहां रह रही थी, दिनेश कुमार के मुताबिक पॉक्सो एक्ट के तहत एक किशोरी कन्नौज और दूसरी किशोरी आगरा से कानपुर आई है, रेस्क्यू के समय ही दोनों प्रेग्नेंट थी, दिसंबर 2019 में संरक्षण गृह में भेजी गई थी, दोनों 6 महीने पहले बालिका गृह में आई है, जबकि गर्भ 8 महीने का है, संरक्षण के समय से दोनों के गर्भवती होने का रिकॉर्ड है।

Advertisement

गलत जानकारी फैलाई जा रही
जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा कानपुर बालिका गृह को लेकर गलत उद्देश्य से पूर्णतया असत्य सूचना फैलाई जा रही है, girl2 आपदाकाल में ऐसा करना संवेदनहीनता का उदाहरण है, कृपया किसी भी भ्रामक सूचना को बिना जांचे पोस्ट ना करें, जिला प्रशासन इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई हेतू लगातार तथ्य जुटा रहा है।

Advertisement