सीमा विवाद पर शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी से पूछा सवाल, लोगों ने कर दिया ‘खामोश’

शत्रुघ्न सिन्हा के इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, परेशान मत होइये, पटना के जिन लोगों ने आपको रिजेक्ट किया है, उन्हें प्रधानमंत्री पर पूरा विश्वास है।

New Delhi, Jun 24 : बॉलीवुड के पूर्व एक्टर और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी से भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर सवाल पूछा है, हालांकि छेनू भैय्या को सवाल पूछना भारी पड़ गया, क्योंकि सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरु कर दिया है। उनके ट्वीट पर लोग खूब अजब-गजब सवाल पूछ रहे हैं, तो कई खरी-खोटी सुना रहे हैं।

Advertisement

क्या लिखा था शत्रुघ्न सिन्हा ने
दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर पर लिखा, माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सर भारत-चीन की स्थिति पर हमारे लोगों में इतना विरोधाभास क्यों हैं, ऐसा लगता है कि देश भ्रमित है, उसे नहीं पता कि किस पर भरोसा किया जाए, प्रसिद्ध अभिनेता और राजनीतिक कार्यकर्ता कमल हासन ने सही कहा है।

Advertisement

लोगों का मनोरंजन करते रहिये
शत्रुघ्न सिन्हा के इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, परेशान मत होइये, पटना के जिन लोगों ने आपको रिजेक्ट किया है, उन्हें प्रधानमंत्री पर पूरा विश्वास है, आप ट्विटर पर लिख कर लोगों का मनोरंजन करते रहिये।

Advertisement

कोई विरोधाभास नहीं
वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, रुकिये हमारे बीच किसी भी तरह का कोई विरोधाभास नहीं है, हम मोदी सरकार और भारतीय सेना से पूरी तरह से आश्वस्त हैं, तो एक और यूजर ने लिखा, आप बीजेपी छोड़ते समय दुविधा में थे, कांग्रेस में जाएं, या राजद या जदयू में, फिर आप सांसद तक ना बन सकें।

Advertisement