रिहाइशी कॉलोनी में घर से चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 महिला समेत 9 गिरफ्तार

रुपिंदर पाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

New Delhi, Oct 01 : पंजाब के बरनाला पुलिस ने एक अवैध सेक्स रैकेट का खुलासा किया है, यहां कॉलोनी के एक घर से देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा था, पुलिस ने छापेमारी कर मौके से 5 महिलाओं तथा 4 पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Advertisement

मुखबिर ने दी सूचना
मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए थाना सिटी 1 के एसएचओ रुपिंदर पाल सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर ने सूचना दी थी कि रेलवे स्टेशन के पास एक कॉलोनी के घर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है, जिसके बाद पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ छापेमारी की, जिसमें 5 महिलाएं और 4 पुरुष को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

मामला दर्ज
रुपिंदर पाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, और आगे की जांच की जा रही है, आरोप के मुताबिक घर की मालकिन महिलाओं और पुरुषों को कमरा देकर वहां देह व्यापार का धंधा कराती थी।

Advertisement

मोटी रकम वसूलती थी
पुलिस के मुताबिक आरोपित मकान मालकिन अपने घर में बाहर से लोगों को बुलाती थी, उन्हें अवैध शारीरिक संबंध बनाने के लिये कमरा देती थी, बदले में उनसे मोटी रकम वसूलती थी, साथ ही धंधे में महिलाओं से भी कमीशन लिया करती थी, ये धंधा पिछले कुछ समय से लगातार चल रहा था।