तेजस्वी, राबड़ी और मीसा समेत रांची पहुंचे ये लोग, लालू यादव की तबीयत बिगड़ी!

रांची के रिम्स में भर्ती लालू यादव का आज एचआरसीटी टेस्ट होगा, उनके लंग्स में इंफेक्शन की बात सामने आई है।

New Delhi, Jan 22 : चारा घोटाले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनकर परिवार के लोग परेशान हो गये हैं, बड़ी बेटी तथा राज्यसभा सांसद मीसा भारती पिता का हालचाल जानने के लिये रांची पहुंच चुकी है, वहीं बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनकी मां राबड़ी देवी चार्टर्ड प्लेन से रांची के लिये निकल चुके हैं, झारखंड राजद के अध्यक्ष अभय कुमार ने इसकी पुष्टि की है, परिवारवालों के अलावा राजद नेता भोला यादव भी रांची के लिये रवाना हो चुके हैं।

Advertisement

लालू का होगा एचआरसीटी टेस्ट
दूसरी ओर रांची के रिम्स में भर्ती लालू यादव का आज एचआरसीटी टेस्ट होगा, उनके लंग्स में इंफेक्शन की बात सामने आई है, शुक्रवार को उनकी कोरोना आरटी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट भी आएगी, मालूम हो कि गुरुवार को रैपिड एंटीजन किट टेस्ट में लालू की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी, जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को रिम्स में भर्ती लालू की तबीयत बिगड़ गई, Lalu उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, डॉक्टरों की टीम ने उन्हें तुरंत निगरानी में लिया और उनका इलाज किया, करीब 10 बजे रात को उनकी सेहत में थोड़ा सुधार आया।

Advertisement

निमोनिया के लक्षण पाये गये
सूत्रों के मुताबिक तबीयत में सुधार होने के बाद देर रात लालू यादव को नींद आयी, डॉक्टरों की टीम लगातार उनके सेहत पर नजर बनाये हुए है, उच्च स्तरीय कैदी होने के नाते होटवार जेल प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है, इस बीच झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रिम्स जाकर खुद लालू की तबीयत का हाल जाना, डॉक्टरों के मुताबिक उनके फेफड़े में इंफेक्शन देखने को मिला है, जो निमोनिया के लक्षण हो सकते हैं।

Advertisement

कई बीमारियों से पीड़ित
बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव को ह्दय और किडनी के अलावा और भी कई बीमारियां है, डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाये हुए है, lalu prasad yadav फिलहाल लालू रिम्स अस्पताल के पेइंग वॉर्ड में भर्ती हैं, जहां प्रशासन उनकी निगरानी कर रहा है।