वेलेंटाइन डे पर मलाइका अरोड़ा ने पोस्ट की अर्जुन की तस्वीर, टीशर्ट पर दिखा खास संदेश!

मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की तस्वीर पोस्ट की है, इस तस्वीर में अर्जुन की टीशर्ट पर खास संदेश लिखा है।

New Delhi, Feb 14 : आज वेलेंटाइन डे पर हर तरफ प्यार की बातें हो रही है, ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं, सोशल मीडिया पर प्यार भरे पोस्ट कर रहे हैं, मलाइका अरोड़ा ने भी इंस्टाग्राम पर अपने प्यार अर्जुन कपूर के लिये प्यार भरा पोस्ट किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, लोग उनके बारे में खूब बातें कर रहे हैं।

Advertisement

टीशर्ट पर खास संदेश
मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की तस्वीर पोस्ट की है, इस तस्वीर में अर्जुन की टीशर्ट पर खास संदेश लिखा है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है, अर्जुन की टीशर्ट पर लिखा है, लव इज इन द एयर, तस्वीर में अर्जुन की पीठ दिख रही है।

Advertisement

चर्चा में है ये वीडियो
रीसेंटली मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ये वीडियो भी सुर्खियों में है, इस वीडियो में मलाइका और अर्जुन साथ में हैं, अर्जुन मलाइका को गाड़ी तक छोड़ने आते हैं और कार का गेट भी खोलते हैं, मलाइका और अर्जुन की डेटिंग की खबरें लंबे समय से सुर्खियों में हैं, दोनों ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर दिया है, अपनी फीलिंग्स को दोनों छिपाते नहीं हैं।

Advertisement

शादी की चर्चा
कहा जा रहा है कि इस साल मलाइका और अर्जुन शादी कर सकते हैं, आपको बता दें कि मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो अर्जुन से एक बच्चा चाहती हैं, मलाइका अरोड़ा का 19 साल बाद अरबाज खान से तलाक हुआ था, उसके बाद से ही वो अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। वो अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं।