प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ फैंस को दी खुशखबरी, कहा हम बहुत एक्साइटेड हैं, वीडियो

प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, इस खबर को उन्होने सोशल मीडिया पर ही फैंस के साथ साझा किया है, उन्होने निक जोनस के साथ अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा की है।

New Delhi, Mar 11 : पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने फैंस के साथ एक गुड न्यूज साझा की है, जिसके लिये वो काफी एक्साइटेड हैं, अगर आप ये सोच रहे हैं कि प्रियंका और निक ने ये गुड न्यूज आने वाले नये मेहमान के लिये साझा की है, तो थोड़ा रुकिये और खबर को पढिये, दरअसल एक्ट्रेस एक बार फिरे से ऑस्कर यानी एकेडमी अवॉर्ड नॉमिनेशंस के लिये अनाउंसमेंट करती दिखेंगी, इस बार उनका साथ निक जोनस भी देंगे।

Advertisement

सोशल मीडिया पर पोस्ट
प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, इस खबर को उन्होने सोशल मीडिया पर ही फैंस के साथ साझा किया है, उन्होने निक जोनस के साथ अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा की है, इस वीडियो के कैप्शन में उन्होने लिखा है, priyanka nick 1 हैलो एकेडमी, क्या कोई चांस है, कि मां अकेले ही ऑस्कर नॉमिनेशंस का ऐलान कर सकूं, मैं मजाक कर रही हूं और निक जोनस को बहुत प्यार करती हूं, हम दोनों बहुत एक्साइटेड हैं, 15 मार्च को ऑस्कर नॉमिनेशंस का ऐलान करने के लिये।

Advertisement

वीडियो वायरल
प्रियंका और निक के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, 2018 में भी प्रियंका को ऑस्कर अवॉर्ड्स नॉमिनेशन के अनाउंसमेंट करने का मौका मिल चुका है, इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा जानी-मानी मशहूर हॉलीवुड हस्तियों रोजेरियो डॉसन, रिबेल विलसन और मिशेल राड्रिग के साथ मंच पर नजर आई थी।

Advertisement

वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो इन दिनों वो अपनी फिल्म सीताडेल की शूटिंग कर रही हैं, इस फिल्म का निर्देशन रुसो ब्रदर्स कर रहे हैं, हाल ही में उन्होने फिल्म टेक्सट फॉर यू शूटिंग पूरी की है,

इन प्रोजेक्ट्स के अलावा प्रियंका मैट्रिक्स 3 में भी नजर आने वाली हैं।