नीलकमल ने पार की सारी हदें, अक्षरा के निजी अंग से जोड़ गाया भोजपुरी गाना, मिला मुंहतोड़ जवाब

नीलकमल सिंह इस गाने में पवन सिंह को खुश करने के लिये अक्षरा पर हमला कर रहे हैं। इस गाने में नीलकमल ने सारी हदें पार कर बेहद अश्लील शब्द का इस्तेमाल अक्षरा के लिये किया है।

New Delhi, Jun 03 : भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, उनके गाने भोजपुरी ऑडियंस को खूब पसंद आते हैं, इस वजह से वो खूब सुने और देखे जाते हैं, नीलकमल अपने गानों से खूब धमाल मचाते हैं, उनके अधिकतर गाने लाखों व्यूज हासिल करते हैं, नीलकमल सिंह एक बार फिर अपने भोजपुरी गाने को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार उनकी तारीफ नहीं बल्कि आलोचना हो रही है, नीलकमल ने भोजपुरी की चर्चित एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह पर निशाना साधते हुए एक बेहद अश्लील गाना गाया है, जिसमें अक्षय के गुप्त अंग यानी प्राइवेट पार्ट को लेकर कहा जा रहा है।

Advertisement

अक्षरा पर हमला
नीलकमल सिंह इस गाने में पवन सिंह को खुश करने के लिये अक्षरा पर हमला कर रहे हैं। इस गाने में नीलकमल ने सारी हदें पार कर बेहद अश्लील शब्द का इस्तेमाल अक्षरा के लिये किया है, एक्ट्रेस ने भी नीलकमल सिंह को इस गाने के लिये मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Advertisement

मुंहतोड़ जवाब
अक्षरा ने इस गाने को अपने फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा, नीलकमल आपका बहुत-बहुत धन्यवाद जो ऐसे शब्दों का प्रयोग किया, मेरा व मां, बहन, बेटी, नारी शक्ति के लिये, आपके दिल से जो सम्मान निकला, उसके लिये मैं आपका आभार व्यक्त करती हूं, समस्त भोजपुरिया समाज का जो मान-सम्मान बढाया है, इसके लिये आपके चरणों में पुष्प अर्पित करना चाहती हूं, ईश्वर करे आप ऐसे गाने गा गाकर आपने जो मुकाम हासिल किया है, मां सरस्वती उसमें और बढोतरी प्रदान करें, वैसे आपको बता दूं आपकी जानकारी के लिये कि जिस शब्द का आपने प्रयोग किया है, वहीं मां काली की शक्ति है, वही सुप्रीम पावर है, दिल से आपको आभार।

Advertisement

केस दर्ज
इतना ही नहीं अक्षरा सिंह ने गायक नीलकमल सिंह के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है, इस गाने के बाद लोग नीलकमल की खूब आलोचना कर रहे हैं, आपको बता दें कि एक समय पवन और अक्षरा रिलेशनशिप में थे, दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था, दोनों ने एक से एक सुपरहिट गाने और फिल्में दी है, लेकिन कुछ कारणों से फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया, जिसके बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है।