Shani Jayanti 2021- आज है शनि जयंती, भूलकर भी ना करें ये काम, शनिदेव हो सकते हैं नाराज

शनि जयंती के दिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिये, ताकि शनिदेव कुपित ना हों, उनकी कृपा हमेशा बनी रहे।

New Delhi, Jun 10 : आज शनि जयंती मनायी जा रही है, शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है, इस दिन शनिदेव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक मनुष्य के कर्मों के अनुसार ही शनिदेव उसे वैसे ही फल देते हैं, ऐसे में ये जानना जरुरी है, कि शनिदेव व्यक्ति के किन कार्यों से क्रोधित होते हैं और किन कार्यों को करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है, ऐसे में जरुर जानिये कि किन कार्यों को करने से आप पर शनिदेव की कृपा बरस सकती है और वो खुश हो सकते हैं।

Advertisement

कुछ बातों का रखें ध्यान
शनि जयंती के दिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिये, ताकि शनिदेव कुपित ना हों, उनकी कृपा हमेशा बनी रहे, शास्त्रों के मुताबिक कुछ ऐसे कार्य हैं, जिन्हें करने से बचना चाहिये, वहीं कुछ ऐसे कार्य भी हैं, जिन्हें करने से शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जानिये वो कौन से कार्य हैं, जिन्हें करने से आप शनिदेव की कृपा पा सकते हैं।

Advertisement

शनि जयंती पर करें ये काम
शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है, इसलिये इस खास दिन गरीबों की मदद करने से शुभ फल प्राप्त होता है।
इस दिन तेल और उड़द आदि चीजों का भी दान करना चाहिये, मान्यता है कि निर्धन लोगों को अन्न और काला कंबल आदि दान करने से शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
इस दिन पूरे दिन व्रत रखने के अलावा शनिदेव की विशेष पूजा में तिल का तेल, नीचे फूल और शमी पेड़ के पत्तों का उपयोग करना चाहिये।
शनिवार के दिन शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं, सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।
गंभीर रोगों से पीड़ित व्यक्तियों की सेवा करने से शनिदेव खुश होते हैं।
शनि चालीसा का पाठ करके शनिदेव की कृपा पाई जा सकती है।
गरीब और असहाय लोगों की सहायता करने से भी शनिदेव खुश होते हैं।

Advertisement

भूलकर भी ना करें ये काम
शनिदेव व्यक्ति के अनैतिक कार्यों से नाराज होते हैं, इसलिये इनसे बचें।
दूसरों के हितों की अनदेखी नहीं करनी चाहिये, जिससे शनिदेव क्रोधित होते हैं। Shani Dev
अन्न का अपमान करने से बचें, ऐसे लोगों पर शनिदेव नाराज होते हैं, इसलिये अन्न की बर्बादी से बचना चाहिये।
लोगों का अपमान ना करें, सबका सम्मान करें, ऐसे कार्य ना करें, जिससे किसी व्यक्ति को परेशानी हो।
शनिदेव का आशीर्वाद पाना है, तो पशु-पक्षियों और प्रकृति को नुकसान ना पहुंचाये, इससे शनिदेव नाराज होते हैं।

(डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित है, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं, इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)