कभी ट्रॉली खींचने का किया काम, फिर रामायण में मिला किरदार, 98 की उम्र में अब दुनिया को कहा अलविदा

चंद्रशेखर का जन्म 7 जुलाई 1922 को हुआ था, उनकी जिंदगी संघर्षों से भरी रही, 13 साल की उम्र में शादी कर दी गई, जिसकी वजह से सातवीं क्लास में ही पढाई छूट गई।

New Delhi, Jun 16 : टीवी के चर्चित सीरियल रामायण के एक और किरदार ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया, वेटेरन एक्टर चंद्रशेखर का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है, उन्होने बुधवार सुबह 7 बजे के आस-पास आखिरी सांस ली, चंद्रशेखर ने रामायण में सुमंत का किरदार निभाया थास, वो टीवी एक्टर शक्ति अरोड़ा के नाना हैं।

Advertisement

निधन की पुष्टि
चंद्रशेखर के बेटे प्रो. अशोक चंद्रशेखर ने अपने पिता के निधन की पुष्टि की है, अशोक ने कहा कि उनके पिता का अंतिम संस्कार बुधवार शाम 3 बजे विले पार्ले श्मशान घाट में किया जाएगा, चंद्रशेखर की मौत बढती उम्र की वजह से होने वाली परेशानियों की वजह से हुई है, उन्होने रामायण के जरिये दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल की थी।

Advertisement

चौकीदार का काम कर चुके हैं
चंद्रशेखर का जन्म 7 जुलाई 1922 को हुआ था, उनकी जिंदगी संघर्षों से भरी रही, 13 साल की उम्र में शादी कर दी गई, जिसकी वजह से सातवीं क्लास में ही पढाई छूट गई, एक समय ऐसा भी था, जब चंद्रशेखर चौकीदार की नौकरी और ट्रॉली खींचने का काम करते थे, वो भारत छोड़ो आंदोलन का भी हिस्सा रह चुके हैं।

Advertisement

सुमंत का किरदार
रामायण से पहले चंद्रशेखर ने कई फिल्मों में भी काम किया था, 1950 के दशक में वो पॉपुलर एक्टर रह चुके हैं, उनका पूरा नाम चंद्रशेखर विद्या है, उन्होने फिल्म औरत तेरी कहानी से डेब्यू किया था, ये फिल्म वी शांताराम ने साल 1954 में बनाई थी, चंद्रशेखर ने राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार के साथ भी काम किया।