जल्द होगा योगी सरकार का विस्तार, 10 नये चेहरों को मौका, हाईकमान ने लगा दी मुहर

बताया जा रहा है कि केन्द्रीय नेतृत्व तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ कई दौर की बातचीत के बाद कैबिनेट विस्तार पर सहमति बनी है, कैबिनेट विस्तार के जरिये बीजेपी जातिय तथा क्षेत्रीय संतुलन को साधने की कोशिश करेगी।

New Delhi, Jul 20 : आगामी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले योगी कैबिनेट का तीसरा तथा आखिरी विस्तार मॉनसून सत्र से पहले हो सकता है, कैबिनेट विस्तार को लेकर नाम भी तय कर लिये गये हैं, केन्द्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलते ही कैबिनेट का विस्तार कर दिया जाएगा, यही वजह है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह तथा संगठन महामंत्री सुनील बंसल सोमवार को दिल्ली रवाना हो गये, बीजेपी चुनावी मोड में आ चुकी है, इसे देखते हुए संगठन से लेकर सरकार तक के कील और कांटें दुरुस्त करने में लगी हुई है।

Advertisement

कैबिनेट विस्तार पर सहमति
बताया जा रहा है कि केन्द्रीय नेतृत्व तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ कई दौर की बातचीत के बाद कैबिनेट विस्तार पर सहमति बनी है, कैबिनेट विस्तार के जरिये बीजेपी जातिय तथा क्षेत्रीय संतुलन को साधने की कोशिश करेगी। Cm Yogi AUS mp craig kelly (3) रिपोर्ट के अनुसार कैबिनेट विस्तार में अधिकतम 10 मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है, जबकि 4 मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी हो सकती है।

Advertisement

6 मंत्री पद खाली
आपको बता दें कि मौजूदा योगी कैबिनेट में 23 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 22 राज्यमंत्री हैं, यानी मंत्रियों की संख्या कुल 54 है, नियमों के अनुसार अभी 6 मंत्री पद खाली हैं, ऐसे में योगी सरकार अगर कैबिनेट से किसी भी मंत्री को नहीं हटाती है, Yogi Aadityanath तो भी 6 नये मंत्री बनाये जा सकते हैं, सूत्रों के अनुसार 4 मंत्री ऐसे हैं, जो उम्रदराज हैं, उनका कामकाज भी ठीक नहीं है, उन्हें हटाया जा सकता है।

Advertisement

इन्हें साधने की कोशिश
दावा कॉया जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार के जरिये पार्टी ओबीसी, ब्राह्मण समेत अन्य जातियों को साधने की कोशिश करेगी, Yogi5 कैबिनेट विस्तार में क्षेत्रीय तथा जातिय संतुलन भी देखने को मिलेगा, योगी कैबिनेट विस्तार मॉनसून सत्र से पहले होगा।