खुलेआम लड़की से पूछे रात के रेट, वीडियो ने मचाई खलबली, देखिये

पीड़िता के मुताबिक लड़के उनसे रात भर का रेट पूछने लगे, जिसके बाद पीड़िता के दोस्तों ने उनका वीडियो बनाना शुरु कर दिया, तो वो कान पकड़ने लगे और वहां से चले गये।

New Delhi, Jul 22 : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हौज खास विलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नॉर्थ ईस्ट की कुछ लड़कियों का कुछ लड़कों से झगड़ा हो रहा है, लड़कियां छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कह रही है कि लड़के उनसे रात भर का रेट पूछ रहे थे, इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने संज्ञान लिया है और दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है।

Advertisement

दिल्ली पुलिस ने संपर्क किया
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने किसी तरह पीड़िता लड़की से संपर्क किया, दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी इंगित प्रपाप सिंह ने कहा कि 30 वर्षीय पीड़िता युवती ने बताया कि 18-19 जुलाई की रात वो अपने तीन दोस्तों के साथ हौजखास विलेज के एक बार में गयी थी, woman (1) जब वो बार से निकलकर कैब का इंतजार कर रही थी, तभी वहां से गुजर रहे कुछ लड़के उन पर भद्दे और अश्लील कमेंट करने लगे।

Advertisement

केस दर्ज
पीड़िता के मुताबिक लड़के उनसे रात भर का रेट पूछने लगे, जिसके बाद पीड़िता के दोस्तों ने उनका वीडियो बनाना शुरु कर दिया, तो वो कान पकड़ने लगे और वहां से चले गये, woman इसके बाद पीड़िता अपनी दोस्तों के साथ डिफेंस कॉलोनी डिनर के लिये गई, पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाने में आईपीसी की धारा 509 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के समय जो वीडियो शूट किया गया था, वो भी पीड़िता के मोबाइल से लिया गया है, मामले में पुलिस अब वीडियो, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये आरोपियों की तलाश कर रही है, दूसरी ओर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।