करोड़ों नहीं अरबों की संपत्ति के मालिक हैं हनी सिंह, महंगी गाड़ियों का शौक

लाखों दिलों पर राज करने वाले हनी सिंह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं, अपने रैप स्टाइल से हर किसी के दिल में हनी सिंह ने एक खास जगह बनाई है।

New Delhi, Aug 04 : अंग्रेजी बीट, पार्टी अभी बाकी है, हाई हील्स जैसे सुपरहिट गाने गाने वाले यो यो हनी सिंह को कौन नहीं जानता, आज हनी सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, हनी का असली नाम हिरदेश सिंह है, स्टेज पर परफॉर्म करने के समय उन्होने अपना नाम यो यो हनी सिंह कर लिया था, हनी ने अपने करियर की शुरुआत यू-ट्यूब वीडियो से की थी, जिसके बाद वो रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गये थे।

Advertisement

करोड़ों की संपत्ति
लाखों दिलों पर राज करने वाले हनी सिंह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं, अपने रैप स्टाइल से हर किसी के दिल में हनी सिंह ने एक खास जगह बनाई है, जिस तरह से हनी ने रातों रात शोहरत हासिल की थी, वैसे ही कमाई में भी झंडे गाड़े, आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में बता रहे हैं, जिन्होने अपनी मेहनत से ये संपत्ति बनाई है।

Advertisement

इतनी है संपत्ति
हनी सिंह सबसे अमीर पंजाबी सिंगरों में से एक हैं, एक लीडिंग वेबसाइट के मुताबिक वो करीब 173 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। रिपोर्ट के अनुसार हनी करीब हर साल 42 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं, वो 100 से ज्यादा हिट गाने जा चुके हैं। खबरों के मुताबिक हनी एक प्रोग्राम के लिये 15 लाख की मोटी फीस चार्ज करते हैं।

Advertisement

घर और गाड़ियों की लगी है लाइन
हनी सिंह के पास घर की लाइन लगी हुई है, उनके पास देश के अलग-अलग हिस्सों में घर है, नोएडा में हाल ही में उन्होने एक मकान खरीदा है, इसके अलावा पंजाब, गुरुग्राम, दिल्ली और मुंबई में भी आलीशान मकान है। हनी को गाड़ियों का भी बेहद शौक है, करोड़ों पर राज करने वाले हनी के पास कई तरह की गाड़ियां है, रिपोर्ट के अनुसार उनके पास ऑडी क्यू 7, ऑडी आर 8, जेगुआर, रोल्स रॉयस, बीएमडब्लयू कार है।