भरे स्टेडियम में सबके सामने रणवीर और अर्जुन करने लगे लिपलॉक, वीडियो

रणवीर और अर्जुन कपूर दोनों ही इन दिनों स्टेडियम में फुटबॉल फ्रेंडली मैच खेलने जाते हैं, ये वीडियो भी उसी दौरान का है, दोनों के आस-पास इस दौरान काफी लोग ख़ड़े हैं।

New Delhi, Aug 09 : बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर काफी करीबी दोस्त हैं, दोनों एक साथ फिल्म भी कर चुके हैं, फिलहाल दोनों का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, लोग इस वीडियो से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं, वीडियो में दोनों स्टेडियम में एक-दूसरे को लिपलॉक किस करते नजर आ रहे हैं।

Advertisement

वीडियो वायरल
रणवीर और अर्जुन कपूर दोनों ही इन दिनों स्टेडियम में फुटबॉल फ्रेंडली मैच खेलने जाते हैं, ये वीडियो भी उसी दौरान का है, दोनों के आस-पास इस दौरान काफी लोग ख़ड़े हैं, रणवीर सिंह बेंच पर लेटे नजर आ रहे हैं, वहीं अर्जुन कपूर उनके ऊपर दिख रहे हैं, रणवीर सिंह ने अर्जुन कपूर को अपनी बांहों में जकड़ा है, बेंच से उठने के बाद भी दोनों लिपटे नजर आ रहे हैं, रणवीर अर्जुन के गाल पर भी किस करते हैं।

Advertisement

हो रहे ट्रोल
रणवीर सिंह ने जहां डार्क ब्लू टाइट्स पहने हैं, वहीं अर्जुन कपूर ब्लैक टाइट्स में दिख रहे हैं, दोनों एक्ट्रेस का याराना वीडियो में साफ नजर आ रहा है, विरल भयानी के इंस्टाग्राम हैंडल से इस वीडियो को पोस्ट किया गया है, फैंस ये वीडियो देखने के बाद हैरान हैं, बुरी तरह दोनों को ट्रोल कर रहे हैं, कई लोगों ने तो खूब खरी-खोटी सुनाई है।

Advertisement

गुंडे में साथ आये थे नजर
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने एक साथ फिल्म गुंडे में काम किया था, ये फिल्म हिट रही थी, लोगों ने फिल्म को पसंद किया था, फिलहाल रणवीर जल्द ही फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं, वहीं अर्जुन कपूर की भी फिल्म भूत पुलिस रिलीज के लिये तैयार है, इसके साथ ही कई और फिल्मों की तैयारी में दोनों एक्टर्स लगे हुए हैं।