अनुप्रिया से 7 गुना अमीर है मुलायम की बहू डिंपल यादव, जानिये यूपी के नेत्रियों की संपत्ति

आज हम आपको यूपी की इन नेत्रियों के बारे में बताएंगे, इनमें से किनके पास कितनी संपत्ति है।

New Delhi, Aug 19 : भारतीय राजनीति में महिलाओं ने अपना परचम खूब लहराया है, भारत की राजनीति में सक्रिय रहने वाली ज्यादातर महिलाएं यूपी से भी ताल्लुक रखती हैं, यूपी की नेत्रियों की बात की जाए, तो इसमें अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से लेकर यूपी के पूर्व सीएम हेमवती नंदन बहुगुणा की बेटी रीता बहुगुणा जोशी तक का नाम शामिल है, आज हम आपको यूपी की इन नेत्रियों के बारे में बताएंगे, इनमें से किनके पास कितनी संपत्ति है।

Advertisement

डिंपल यादव
सपा अध्यक्ष तथा पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी राजनीति में भी सक्रिय रही हैं, dimple yadav akhilesh हालांकि 2019 में वो कन्नौज से चुनाव हार गई, चुनावी हलफनामे के मुताबिक डिंपल ने अपनी संपत्ति 13 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई थी।

Advertisement

अनुप्रिया पटेल
मोदी सरकार में वाणिज्य तथा उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी संपत्ति 2 करोड़ से ज्यादा घोषित की थी, Anupriya Patel फिलहाल वो मोदी सरकार में मंत्री हैं।

Advertisement

अपर्णा यादव
सपा संस्थापक तथा यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू aparna yadav अपर्णा यादव ने 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिये हलफनामे में अपनी संपत्ति 2 करोड़ रुपये से ज्यादा घोषित की थी।

रीता बहुगुणा जोशी
इलाहाबाद से सांसद रीता बहुगुणा जोशी राजनीति में काफी लंबे समय से एक्टिव हैं, 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान दिये गये हलफनामे में उन्होने अपनी संपत्ति 1.5 करोड़ से ज्यादा बताई थी, वो 2007 से 2012 तक यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

अदिति सिंह
कांग्रेस नेता अदिति सिंह 2017 विधानसभा चुनाव में पहली बार चुनावी मैदान में उतरी, उन्होने चुनावी हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति करीब 17 लाख रुपये से ज्यादा बताई थी, मौजूदा समय में वो रायबरेली सदर से विधायक हैं।

स्वाति सिंह
यूपी के सरोजिनी नगर से विधायक स्वाति सिंह ने 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति करीब 92 लाख रुपये बताई थी।